देश
शेयर बाजार में फ्रॉड का बड़ा मामला आया सामने, एक ही परिवार के 7 लोगों ने ठगे रू.20 करोड़
मुंबई, एजेंसी। शेयर बाजार में तेजी से मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर रिटेल निवेशकों को ठगने वाले एक बड़े ‘टिप्स गैंग’ का भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क किसी बाहरी सिंडिकेट का नहीं, बल्कि एक ही परिवार के सात सदस्यों द्वारा संचालित किया जा रहा था। इन्होंने मासूम निवेशकों को चूना लगाकर करीब रू.20.25 करोड़ का मुनाफा कमाया।
SEBI के अंतरिम आदेश के मुताबिक, आरोपी टेलीग्राम, व्हाट्सएप और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए शेयर बाजार से जुड़े टिप्स फैलाकर निवेशकों को प्रभावित करते थे। ये लोग पहले SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध शेयरों में खरीदारी करते और बाद में उन्हीं शेयरों की सिफारिश बड़े स्तर पर सोशल मीडिया पर फैलाते थे। शेयरों की कीमत बढ़ने के बाद आरोपी अपने शेयर बेचकर भारी मुनाफा कमा लेते थे।

82 शेयरों में की हेरफेर
जांच में सामने आया कि इस परिवार ने कुल 82 शेयरों में इसी तरह की हेराफेरी कर करीब रू.20.25 करोड़ का अवैध लाभ कमाया। SEBI ने 1 दिसंबर 2023 से 20 जनवरी 2026 तक के ट्रेडिंग डेटा की जांच की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
रिपोर्ट के अनुसार, जांच अवधि के दौरान आरोपियों का कुल ग्रॉस ट्रेड वैल्यू रू.548.62 करोड़ से बढ़कर रू.1,023.40 करोड़ पहुंच गया। वहीं, उनका स्क्वायर-ऑफ मुनाफा रू.17.06 करोड़ से बढ़कर रू.58.40 करोड़ तक पहुंच गया।
तलाशी और जब्ती अभियान
SEBI ने अपने आदेश में कहा कि आरोपियों ने धोखाधड़ी, बाजार में हेरफेर और अनुचित व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होकर निवेशकों को गुमराह किया। नियामक ने अदालत की अनुमति मिलने के बाद जनवरी 2026 में तलाशी और जब्ती अभियान भी चलाया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए और आरोपियों के बयान दर्ज किए गए।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को सोशल मीडिया पर मिलने वाले अनधिकृत शेयर टिप्स से सावधान रहना चाहिए और निवेश से पहले विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए।
देश
IPL टीम की मालकिन Kaviya Maran को मिल गया हमसफर, इस मशहूर सिंगर से करेंगी शादी…मां-बाप ने दी मंजूरी !
हैदराबाद, एजेंसी। मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Anirudh Ravichander आए दिन अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब फिर से उनके जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार Anirudh का नाम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है। पहले तो अफवाहें ये थी कि दोनों प्यार में हैं लेकिन बात अब आगे बढ़ गई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर-

खबरों के मुताबिक सिंगर अनिरुद्ध और काव्य मारन जल्द साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात को लेकर दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी ने कुछ कहा है। अभी यह कहा नहीं जा सकता कि ये बात सच है या झूठ।

नेशनल क्रश है काव्या मारन
आपको बता दें कि जब-जब काव्या मैच देखने आती हैं तो हर बार कैमरा उनके सामने ही आके रुक जाता है। उनकी खूबसूरती को देखते हुए हर कोई उनका दीवाना बन गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें नेशनल क्रश कहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की शादी के लिए दोनों परिवार वालों ने भी मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों स्पेन में शादी करेंगे और चेन्नई में रिसेप्शन।

काव्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहुत ही बड़े बिज़नेस मैन की बेटी हैं। काव्या के चाचा का भी राजनीति में बहुत दबदबा है। वहीं अगर अनिरुद्ध की बात की जाए तो उनका भी इंडस्ट्री में बहुत नाम है। तेलगु और तमिल इंडस्ट्री में उन्होंने बहुत से हिट गाने दिए हैं।
देश
ट्रंप ने PM मोदी को भेजा खास संदेश, मार्को रूबियो के जरिए व्हाइट हाउस आने का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका और भारत के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कूटनीतिक कदम सामने आया है। मार्को रूबियो (Marco Rubio) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है। अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया गया है। मार्को रूबियो शनिवार को भारत पहुंचे और उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें रक्षा, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तकनीक, निवेश और लोगों के बीच संबंधों जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में रूबियो ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर अमेरिका का पक्ष भी भारत के सामने रखा। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के जरिए शांति कायम करने का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। चर्चा में रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और QUAD सहयोग जैसे मुद्दे शामिल रहे।

बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar), राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (Ajit Doval), अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली पहुंचने से पहले रूबियो ने कोलकाता में Mother Teresa के मिशनरीज ऑफ चैरिटी मुख्यालय का दौरा किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मदर टेरेसा की सेवा और करुणा की विरासत की सराहना की। मार्को रूबियो की यह चार दिवसीय भारत यात्रा 23 से 26 मई तक चलेगी। इस दौरान वह दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर भी जाएंगे। उनकी यात्रा को भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने के रूप में देखा जा रहा है।यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका QUAD सहयोग, रक्षा साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर तेजी से साथ काम कर रहे हैं।
देश
विदेशों में भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की गूंज; इन 4 देशों ने गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा, ‘Melody’ ने भी तोड़ा रिकार्ड
नई दिल्ली, एजेंसी। इस हफ्ते भारत में वायरल हुए दो शब्द “कॉकरोच जनता पार्टी” और “Melody” अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गए हैं। Google Trends के आंकड़ों के अनुसार इन दोनों शब्दों को विदेशों में भी बड़ी संख्या में सर्च किया गया।

विदेशों में ट्रेंड हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
“कॉकरोच जनता पार्टी” की शुरुआत भारत में एक सोशल मीडिया व्यंग्य अभियान के रूप में हुई थी। लेकिन देखते ही देखते यह इंटरनेट की सीमाएं पार कर विदेशों तक पहुंच गई। Google Trends के मुताबिक UAE, नेपाल, कतर और कुवैत में लोगों ने इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया। माना जा रहा है कि इन देशों में बड़ी भारतीय आबादी और सोशल मीडिया पर भारतीय राजनीतिक चर्चाओं की लोकप्रियता इसकी बड़ी वजह रही।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल मीम्स, व्यंग्य पोस्ट और राजनीतिक बहसों ने “Cockroach Janata Party” को अंतरराष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बना दिया।

‘Melody’ ने भी बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड
दूसरी तरफ “Melody” शब्द ने भी दुनिया भर में जबरदस्त ट्रेंड किया। इसकी वजह बनी प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की मुलाकात। जब मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट की, तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इसके बाद “Melody” अचानक Google Trends में ऊपर पहुंच गई।दिलचस्प बात यह रही कि तंजानिया में “Melody” सबसे ज्यादा सर्च की गई। हालांकि वहां इसका संबंध लोकप्रिय गायक Jay Melody से भी जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा म्यांमार, स्लोवाकिया और केन्या में भी यह शब्द तेजी से ट्रेंड हुआ।
फिर दिखी इंटरनेट की ताकत
इन दोनों ट्रेंड्स ने एक बार फिर दिखा दिया कि आज सोशल मीडिया और इंटरनेट किसी भी स्थानीय मुद्दे या मजाक को कुछ ही घंटों में ग्लोबल चर्चा बना सकते हैं। एक तरफ राजनीतिक व्यंग्य था, दूसरी तरफ एक छोटी सी टॉफी — लेकिन दोनों ने दुनिया भर के इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
