Connect with us

छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Published

on

फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसान समृद्धि के मॉडल के रूप में उभर रहा है राजनांदगांव : मुख्यमंत्री साय

कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर दलहन-तिलहन की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ 15 हजार रुपये का प्रोत्साहन

सीएम हेल्पलाइन 1076, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं और बिजली बिल समाधान योजना से जनता को मिल रही राहत

फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसान समृद्धि के मॉडल के रूप में उभर रहा है राजनांदगांव : मुख्यमंत्री श्री साय
फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसान समृद्धि के मॉडल के रूप में उभर रहा है राजनांदगांव : मुख्यमंत्री श्री साय
फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसान समृद्धि के मॉडल के रूप में उभर रहा है राजनांदगांव : मुख्यमंत्री श्री साय

राजनांदगांव। किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में विकास और सुशासन के नए अध्याय लिख रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव जिले को 510 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की लागत के 333 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने शिवनाथ नदी के मोहारा मेला स्थल से ऑक्सीजन जोन तक सस्पेंशन ब्रिज, ईरा एनीकट निर्माण एवं संरक्षण कार्य, कुमरदा-गेंदाटोला-कल्लूबंजारी मार्ग निर्माण तथा घुमरिया व्यपवर्तन जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजनांदगांव जिले ने फसल चक्र परिवर्तन और जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। यहां किसानों को पारंपरिक खेती के साथ दलहन, तिलहन एवं अन्य लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर दलहन, तिलहन अथवा अन्य फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इससे किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषक उन्नति योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अन्य किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार किसानों को खेती के लिए आवश्यक खाद और बीज समय पर उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सुशासन को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रारंभ की है, जहां नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराकर निर्धारित समय-सीमा में समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार ई-डिस्ट्रिक्ट प्रणाली के माध्यम से आय, जाति, निवास सहित विभिन्न विभागों की 400 से अधिक सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के माध्यम से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के जरिए आम नागरिकों को बिजली बिल से दीर्घकालिक राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों का निर्माण नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप आवास, बिजली, पानी, सड़क और डिजिटल सेवाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि फसल चक्र परिवर्तन एवं जल संरक्षण के लिए किसानों एवं ग्रामवासियों में जागृति लाने के लिए पद्मश्री फूलबासन बाई यादव महिला स्वहसहायता समूह की महिलाओं के साथ अप्रैल-मई की दोपहरी में यात्रा करती रही और एक अद्भुत कार्य किया गया। राजनांदगांव में फसल चक्र परिवर्तन होने से फसल विविधीकरण के लिए किसान प्रेरित हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन एवं एबीस एक्सपोर्ट के बीच किसानों के सोयाबीन उत्पाद की खरीदी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों, कृषि सखी दीदियों, सरपंचों तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का सम्मान किया गया और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को मिनी किट वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद संतोष पांडे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने  बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिला कर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में शासकीय साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा में बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पदमाकर शिन्दे,डॉ. अतीक सिद्दीकी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी , रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ,विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ, समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

       इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज 10 अगस्त को जिले के समस्त ऑगनबाडी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों /शासकीय अनुदानप्राप्त शालाओं /केन्द्रीय विद्यालयों /नवोदय विद्यालयों /मदरसों/निजी स्कूलों /अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों/महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष के 50 लाख 06 हजार 112 बच्चों, किशोर/किशोरियों को कृमिनाशक  दवा एलबेंडाजोल खिलाई जा रही है  एवं जो बच्चे दवा खाने से छूट जायेंगे उन्हें 17 अगस्त को मॉप अप दिवस पर दवा का सेवन कराया जाएगा। जिससे कि बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनिमिया की रोकथाम से बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हो सके। इस दिवस में 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली चूरा/पीसकर पानी के साथ  मिलाकर चम्मच से पिलाया जायेगा, 2 वर्ष से 3 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चूरा/पीसकर पानी के साथ सेवन कराया जायेगा  तथा 03 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाया जायेगा।
इस अवसर पर महापौर ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने, नियमित रूप से हाथ धोने स्वच्छ और सुरक्षित भोजन तथा साफ पानी का सेवन करने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए कृमि संक्रमण से बचाव आवश्यक है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों / कर्मचारियों तथा पात्र लाभार्थियों के पालकों से अपील किया है कि  जो बच्चे 10 अगस्त कृमि मुक्ति दिवस पर कृमिनाशक दवा खाने से वंचित रह गए हैं  उन्हें  माप अप दिवस 17 अगस्त 2026 को एलबेंडाजोल की दवा खिलाए जाने की जानकारी अपने आस-पास के जनता को प्रेरित करने में महती भूमिका का निर्वहन करें तथा कार्यक्रम की शतप्रतिशत सफलता हेतु अपना योगदान दे आपका प्रयास बच्चों में होने वाली कृमि को नियंत्रित कर सकता है।

Continue Reading

कोरबा

हर घर जल के लक्ष्य को समय पर पूरा नहीं करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के निर्देश

Published

on

जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का भुगतान 31 अगस्त तक सुनिश्चित करने के निर्देश

कोरबा। जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हर घर जल योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं के भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं एसडीओ को निर्देशित किया कि 31 अगस्त तक प्रत्येक घर में नल कनेक्शन का सत्यापन कर भुगतान हेतु फाइल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। सत्यापन एवं भुगतान की प्रक्रिया लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, क्रेडा एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का जॉइंट वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाओं का सत्यापन नहीं होने तथा कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।
कलेक्टर श्री दुदावत ने लक्षित योजनाओं के संबंध में विकासखंडवार एक-एक गांव में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण स्लाइड के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तुतीकरण में पानी की टंकी की स्थिति, नल कनेक्शनों की संख्या, जल स्रोत की स्थिति, विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर की स्थिति का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा संबंधित कार्यों के फोटोग्राफ भी संलग्न किए जाएं। उन्होंने यह जानकारी 17 अगस्त तक तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी बैठक में गांववार कार्यों की समीक्षा की जा सके।
कलेक्टर ने एतमानगर में मल्टी विलेज स्कीम के बंद कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आने वाले दिनों में उक्त परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करने की बात कही। उन्होंने जिले के एक विकासखंड को हर घर जल घोषित करने की दिशा में आवश्यक कार्य पूर्ण करने तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने क्रेडा विभाग के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति तथा जल संसाधन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव, क्रेडा के नीलेश श्रीवास्तव, जल संसाधन विभाग के एस.एल. द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई  आमजनों की समस्याएं, कुल 80 आवेदन हुए प्राप्त

Published

on

आवेदनो का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत  ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करते हुए सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की लम्बित राशि दिलाने, बिजली बिल में सुधार, सड़क मरम्मत,  नाली निर्माण,  अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मानदेय भुगतान, मुआवजा, रोजगार दिलाने, आजीविका से जोड़ने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन शामिल रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677