कोरबा
श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत
कोरबा। स्थित श्री सप्तदेव मंदिर के श्री श्याम परिसर में निर्मित चारों धामों में से एक पवित्र पुरीधाम में प्रतिष्ठित भगवान श्री जगन्नाथ जी, उनके बड़े भ्राता श्री बलभद्र (बलदाऊ) जी एवं बहन देवी सुभद्रा जी का पावन उत्सव दिनांक 16 जुलाई 2026, गुरुवार को श्रद्धा, भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

प्रातः 9.00 बजे मंदिर परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया एवं भव्य आतिशबाजियॉ की गई। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।

विदित हो कि पुरीधाम में प्रतिवर्ष भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है, जिसमें देश एवं विदेश से लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होकर भगवान के दर्शन का लाभ प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी अपने मौसी के घर विश्राम हेतु प्रस्थान करते हैं। इसी कारण यह उत्सव सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आस्था का प्रतीक माना जाता है।
इसी परंपरा एवं धार्मिक भावना के अनुरूप श्री सप्तदेव मंदिर में भी भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की प्रतीकात्मक रथयात्रा निकाली गई। भगवान को सुसज्जित कर मंदिर परिसर की परिक्रमा कराई गई तथा वाहन में नगर भ्रमण कराया गया तत्पश्चात भगवान की पुनः मंदिर में विधिवत स्थापना कर आरती की गई एवं प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर परिवार के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, किरण मोदी, प्रीति मोदी, प्रेेमा देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, सरला मित्तल, सोनू अग्रवाल, ज्योति यादव, शीतल कौर, आशीष सिंह, घनश्याम मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एवं भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी नवीन महाराज, सोमदत्त महाराज एवं शरद दीक्षित महाराज ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार समस्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

उल्लेखनीय है कि इसी दिन सायं 5.00 बजे कोरबा के सीतामणी एवं पुराना बस स्टैंड स्थित श्री राम मंदिर से निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की दो-दो रथयात्रा का श्री सप्तदेव मंदिर के समक्ष पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त मानव समाज के सुख, समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की।
कोरबा
वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर का सीहोर में होगा सम्मान
कोरबा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर को समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा को सशक्त एवं संगठित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर (मध्यप्रदेश) द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार सम्मान समारोह 19 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 11:00 बजे प्रेमी पैलेस, मंडी थाना के सामने, गल्ला मंडी, सीहोर (म.प्र.) में आयोजित होगा।
आमंत्रण पत्र में समाज के पदाधिकारियों ने श्री राठौर के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं समाजहित में किए जा रहे उनके निरंतर कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। साथ ही समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह भी किया गया है।
चुलेश्वर राठौर को सम्मान समारोह हेतु आमंत्रित किए जाने की खबर से छत्तीसगढ़ सहित समाज के लोगों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इसे समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए श्री राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
कोरबा
आज और कल रायपुर-बिलासपुर रूट की 8 ट्रेनें रद्द:ऑटो सिग्नलिंग के चलते रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की ट्रेन प्रभावित
रायपुर, एजेंसी। अगर आप आज या 19 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड या झारसुगुड़ा रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम किया जाएगा।
इसके चलते कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि दो ट्रेनें बिलासपुर से ही चलेंगी और वहीं तक आएंगी।

क्या होगा काम?
रेलवे के मुताबिक भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) का काम किया जाएगा। यह काम रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। इसी वजह से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
दो ट्रेनें बिलासपुर तक ही चलेंगी
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर से ही रवाना होगी। यानी गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी। यानी बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
कोरबा
चिर्रा सबस्टेशन का ट्रांसफार्मर 10 दिन से खराब, 8-10 गांव अंधेरे में, बिजली विभाग दे रहा सिर्फ आश्वासन
10 दिन से अंधेरे में डूबे चिर्रा के 10 गांव, ट्रांसफार्मर का इंतजार
कोरबा। विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत चिर्रा स्थित सबस्टेशन में लगा पॉवर ट्रांसफार्मर पिछले 9-10 दिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से चिर्रा से शयंग तक के 8 से 10 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
यह क्षेत्र वनांचल में आता है, जहां हाथी सहित अन्य जंगली जानवरों का लगातार आतंक रहता है। अंधेरा और बारिश के कारण ग्रामीण खासकर रात में दहशत में जी रहे हैं।
बिजली नहीं होने से बोर और नल भी नहीं चल पा रहे। इससे पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
जनपद सदस्य एवं ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन हर बार अधिकारियों द्वारा “1-2 दिन में नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा” कहकर टाल दिया जा रहा है। अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं पहुंचा है।
ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल की जाए, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
