Connect with us

कोरबा

नीति आयोग दिल्ली की टीम द्वारा आकांक्षी विकासखण्डों का किया गया दौरा

Published

on

कोरबा । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में नीति आयोग दिल्ली से शिवम मिश्रा (यंग प्रोफेशनल) द्वारा आकांक्षी ब्लॉक पोड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा जनपद में चल रहे आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य-कुपोषण, कृषि, पशुपालन से संबंधित सूचकों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं संबंधित विभागों से समन्वय कर कमियों को यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अरविंद लकड़ा रूर्बन विशेषज्ञ, ब्लॉक फेलो तथा पिरामल फाउन्डेशन के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक उपरांत टीम के द्वारा ग्राम पंचायत दोंदरो का दौरा किया गया, जहां महिला स्व-सहायता समूहों, बैंक सखी इत्यादि की उपस्थिति में समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों, बाजार की उपलब्धि, आय-व्यय एवं इससे संबंधित चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की गई तथा समस्याओं के निराकरण के सुझाव दिए गए।
इसके पश्चात् विकासखण्ड कोरबा के गढ़उपरोड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया, इस दौरान वहां उपस्थित सी.एच.ओ. एवं आर.एच.ओ. के साथ संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भवती महिलाओं के नियमित जांच एवं टी.बी. इत्यादि की अद्यतन जानकारी से टीम को अवगत कराया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिला के घर जाकर उचित पोषण-बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छप्पर तोड़कर दो दुकानों में चोरी, CCTV में कैद बदमाश:कुसमुंडा के विकास नगर शॉपिंग सेंटर में नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले उड़े

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर शॉपिंग सेंटर में बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने छप्पर और फॉल सीलिंग तोड़कर दुकानों में प्रवेश किया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पहली घटना एक बिजली दुकान में हुई, जहां चोर सीमेंट शीट हटाकर और फॉल सीलिंग तोड़कर अंदर घुसे। दुकान संचालक मनोज सिंह के मुताबिक, चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे, लेकिन डीवीआर सुरक्षित रहने से उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। दुकान से 400 से 500 रुपये नकद, ट्रिमर, टॉर्च, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किया गया।

चोरी के मामले को इन्वेस्टीगेट करती हुई पुलिस

चोरी के मामले को इन्वेस्टीगेट करती हुई पुलिस

नगदी ले कर फरार हुए चोर

वहीं दूसरी वारदात सामने स्थित सौरभ अग्रवाल की डेयरी में हुई। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। डेयरी संचालक के अनुसार, चोर गल्ले में रखी 7 से 8 हजार रुपये की चिल्हर नकदी लेकर फरार हो गए।

CCTV में दिखे दो बदमाश

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध चोर नजर आए हैं। दोनों चप्पल पहनकर दुकान में घुसे थे। भागने के दौरान वे बिजली कार्यालय की दीवार के पास अपनी चप्पल छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है।

CCTV कैमरे में चोरी करते हुए कैद हुए आरोपी

CCTV कैमरे में चोरी करते हुए कैद हुए आरोपी

पुराने गिरोह पर संदेह

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कुछ महीने पहले विकास नगर कॉलोनी के गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स स्थित एक रेडीमेड दुकान और इमली छापर चौक की कपड़ा दुकान में भी इसी तरह छप्पर तोड़कर चोरी की घटनाएं हुई थीं। व्यापारियों को आशंका है कि इन सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है।

रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

सूचना मिलने पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Continue Reading

कोरबा

शीतल जल, नींबू, जलजीरा और शरबत से मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित

Published

on

भीषण गर्मी में राहत का ठिकाना,राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र, उमश भारी बढ़ती गर्मी में बढ़ रही भीड़

कोरबा। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘मानव सेवा जल केंद्र’ इन दिनों लोगों के लिए बड़ा राहत का केंद्र बना हुआ है। एसपी कार्यालय के सामने सारनिया होटल के बगल में स्थापित इस जल सेवा केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों, कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं जरूरतमंद नागरिकों को नींबू जलजीरा, शीतल शरबत एवं ठंडा पेयजल निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है।

प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक प्याऊ संचालित करने की अपील की थी। इसी क्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के सहयोग से द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट ने नौतपा की भीषण गर्मी के दौरान मानव सेवा जल केंद्र की शुरुआत की थी।

हालांकि अब नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन गर्मी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। तेज धूप और उमस भरे मौसम के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा यह सेवा लगातार जारी रखी गई है। परिणामस्वरूप प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर शीतल पेयजल, नींबू जलजीरा और शरबत का लाभ उठा रहे हैं। यह पेय पदार्थ लोगों की प्यास बुझाने के साथ-साथ उन्हें गर्मी और लू के प्रभाव से भी राहत प्रदान कर रहा है।

मानव सेवा जल केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार सेवा दी जा रही है। इसका लाभ एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, जिला एवं सत्र न्यायालय, सिविल लाइन थाना, स्टेट बैंक सहित आसपास स्थित विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यालयों में आने वाले नागरिक उठा रहे हैं। वहीं आसपास के दुकानदार और कर्मचारी भी यहां पहुंचकर ठंडा पानी एवं शीतल पेय का सेवन कर राहत महसूस कर रहे हैं।

जल सेवा केंद्र के समीप जनपद पंचायत कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय स्थित होने के कारण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। पंचायत संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों के लिए यह केंद्र भीषण गर्मी में राहत का महत्वपूर्ण साधन बन गया है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जहां नौतपा समाप्त होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली है, वहीं मानव सेवा जल केंद्र लगातार लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस निःस्वार्थ सेवा कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

“गर्मी अभी बाकी है, इसलिए सेवा भी जारी है”

द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि यह जल सेवा केंद्र नौतपा की भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू किया गया था। हालांकि नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन क्षेत्र में अभी भी तेज गर्मी और उमस का दौर जारी है। यही कारण है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर शीतल पेयजल, नींबू जलजीरा और शरबत का लाभ उठा रहे हैं।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा जल केंद्र में लगातार बढ़ रही लोगों की भीड़ और जरूरत को देखते हुए यह सेवा कार्य फिलहाल जारी रखा गया है। जब तक लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल जाती, तब तक यह जनसेवा अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। ट्रस्ट का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों, ग्रामीणों, कर्मचारियों और जरूरतमंद नागरिकों को राहत पहुंचाना है।

Continue Reading

कोरबा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का भव्य शुभारंभ, भाजपा ने जिले में किया वृहद वृक्षारोपण

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के साथ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले भर में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत आत्मानंद स्कूल, एनसीडीसी, सुभाष ब्लॉक में जिला स्तरीय भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संगम, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ – गोपाल मोदी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं, जिससे जनता का विश्वास लगातार सुदृढ़ हुआ है। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने आगे बताया कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण के” तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संपर्क करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पवन गर्ग, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरे, सह संवाद प्रमुख शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, कुलसिंह कंवर, राजेश लहरे व शशि चन्द्रा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677