Connect with us

छत्तीसगढ़

कवासी बोले- बृजमोहन न घर के रहे, न घाट के:पूर्व मंत्री ने कहा- खुद को छत्तीसगढ़ का डॉन समझते थे, बिल्ली बन गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर से सांसद चुने गए बृजमोहन अग्रवाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। अब इसे लेकर कांग्रेस ने उन पर तंज कसा है। पूर्व मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा ने कहा कि, बृजमोहन खुद को छत्तीसगढ़ का डॉन समझते थे, लेकिन अब बिल्ली बनकर रह गए हैं।

कवासी लखमा शुक्रवार को रायपुर पहुंचे थे। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वे बलौदाबाजार के लिए निकले। इस दौरान लखमा ने कहा कि, विष्णुदेव सरकार उनको कहीं का नहीं छोड़ने वाली है, वो ना विधायक बन पाएंगे और ना ही सांसद।

उन्होंने कहा कि, बृजमोहन अग्रवाल अब ना तो घर के रहे ना ही घाट के। हम शुरू से देख रहे थे कि छत्तीसगढ़ से सबसे पहला नाम बृजमोहन अग्रवाल का ही चर्चित था। बीजेपी के घर मे लड़ाई चल रही। जो दिल्ली से आदेश हो रहा है वही काम किया जा रहा है।

बृजमोहन अपना भविष्य खुद तय करें

इससे पहले पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भी सांसद पर तंज कसते हुए कहा था कि बृजमोहन अग्रवाल अपना भविष्य खुद तय करें। बीजेपी ने उनकी उपेक्षा की है। उनको उठाकर अलग रख दिया है। बृजमोहन अग्रवाल वास्तव में किस पद से इस्तीफा देना चाहते हैं, यह तो देने के बाद ही पता चलेगा।

डहरिया ने कहा था कि, मुझे जानकारी मिली है कि बृजमोहन अग्रवाल बहुत दुखी हैं। पता नहीं वो विधानसभा से इस्तीफा देते हैं या नहीं। पहले वो इस्तीफा दे दें, तब पता चलेगा कि वो सीट खाली हुई या नहीं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए सबसे चर्चित नाम बृजमोहन

दरअसल, लोकसभा चुनाव में प्रदेश के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। इसके बाद से ही उनको मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। इसका बड़ा कारण उनका पार्टी में वरिष्ठता के साथ ही अनुभव भी था।

बृजमोहन अग्रवाल 40 साल से विधायक हैं। प्रदेश भाजपा के चर्चित चेहरों में से भी एक हैं, लेकिन सामाजिक और जातिगत समीकरणों को देखते हुए उनको जगह नहीं मिल सकी। इस बार भी छत्तीसगढ़ से सिर्फ एक सांसद को केंद्र में जगह मिली। जातिगत समीकरणों को देख बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्र में राज्य मंत्री बनाया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending