कोरबा
स्मृति ईरानी के इंतजार में घंटों बैठे रहे प्रत्याशियों सहित सहित क्षेत्र के हजारों लोग, नहीं आयी केन्द्रीय मंत्री
कोरबा/ कटघोरा। 5 नवंबर रविवार को कोरबा एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील करने आ रही केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा की स्टार प्रचारक श्रीमती स्मृति ईरानी का ऐन वक्त पर कार्यक्रम रद्द हो गया और कटघोरा में आयोजित आमसभा कार्यक्रम स्थल में घंटों तक इंतजार कर रहे कटघोरा के भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल, पाली तानाखार के भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके सहित क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता एवं नागरिक गणों को उस समय मायूसी हुई, जब घंटों इंतजार के बाद पता चला कि स्मृति ईरानी नहीं आ रही हैं। कोरबा में भी कोरबा विधानसभा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रोड शो सीतामढ़ी से कोसाबाड़ी चौक तक तय था। इस तरह सभी विधानसभा क्षेत्र के लोग स्मृति ईरानी को सुनने और देखने की लालसा अधूरी रह गई। श्रीमती ईरानी के ऐन वक्त पर कार्यक्रम रद्द होना भाजपा प्रत्याशियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। श्रीमती ईरानी के कटघोरा आमसभा में कार्यक्रम रद्द होने पर मंच पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं प्रत्याशियों ने जनता को संबोधित किया। कुछ समय बाद उपस्थित जनसमूह खिसकता गया और कुछ देर में कार्यक्रम स्थल खाली हो गया।

कोरबा
एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी
कोरबा। जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में जॉइंट रिप्लेसमेंट की आधुनिक सुविधा अब नियमित रूप से उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के कारण अब लोगों को बड़े ऑपरेशन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

हाल ही में कुसमुंडा-गेवरा की 70 वर्षीय सोनमती का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी और उनकी टीम ने करीब 45 मिनट में किया। ऑपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज ने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया और तीसरे ही दिन में बिना सहारे चलने लगीं। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इसी क्रम में गेवरा निवासी 58 वर्षीय कमलेश का भी दाएं घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दो दिन बाद ही उन्होंने फिजियोथेरेपी के जरिए चलना शुरू कर दिया और दर्द से काफी राहत मिली। वहीं कोरबा की 70 वर्षीय मीरा बक्शी का भी बाएं घुटने का सफल ऑपरेशन कर उन्हें लंबे समय से चल रहे दर्द से निजात दिलाई गई।
डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों को सर्जरी के दूसरे दिन से ही वॉकर की मदद से चलाया गया और जल्द ही वे बिना सहारे चलने लगे। नियमित फिजियोथेरेपी से उन्हें तेजी से रिकवरी मिली।
डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि घुटनों के दर्द को नजरअंदाज न कर समय पर इलाज कराना जरूरी है। एनकेएच प्रबंधन के मुताबिक, अस्पताल में अब तक 200 से अधिक सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें घुटना, कूल्हा और कंधे के ऑपरेशन शामिल हैं। इस सुविधा से जिले के मरीजों को कम खर्च में बेहतर और त्वरित उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है।
कोरबा
पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ
कोरबा। कांग्रेस कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा के सामने शीतल शरबत का विधिवत शुभारंभ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया। जयसिंह अग्रवाल की ओर से शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी इसका संचालन करेगा। शीतल शरबत मंदिर का विधिवत शुभारंभ जयसिंह अग्रवाल ने राहगीरों को शरबत पीलाकर किया। जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि गर्मी के मौसम में प्यास से बेहाल लोगों को शीतल पेयजल व शीतल शरबत उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। यह कोरबा का प्रमुख मार्ग है और अब यहां पर राहगीरों को इस गर्मी के मौसम में प्रतिदिन शीतल शरबत मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले 15 वर्षों से जयसिंह अग्रवाल के द्वारा उक्त स्थल पर प्रतिवर्ष शीतल जल व शीतल शरबत का निःशुल्क वितरण कराया जाता है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया पिछले कई वर्षों से शीतल शरबत मंदिर का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोगों ने इस पुनीत कार्य को नेक कार्य बताया और इस नेक कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि “जलदान ही महादान“ की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा शीतल शरबत मंदिर का संचालन कराया जा रहा है। जो समाज के लिए एक अनुकरणीय सेवा कार्य है।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि प्रतिदिन यहां भिन्न-भिन्न फ्लेवर के शरबत का वितरण कराया जाता है। जिसमें मैंगो, ऑरेंज, नींबू, चीकू, अनानास आदि फ्लेवर होते है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि किसी प्यासे को पानी पिलाना परोपकार और मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की गर्मी के मौसम में यह अनूठी पहल सराहनीय है।
पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि शीतल शरबत मंदिर का संचालन करना अपने आप में एक पुण्य कार्य है। उक्त स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों की प्यास बुझेगी और सभी पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल को दिल से धन्यवाद देंगे।

जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया और स्वयं भी शरबत का स्वाद चखा । पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, जिला महामंत्री एफ डी मानिकपुरी, पार्षद रवि चंदेल, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, सुखसागर निर्मलकर, अविनाश बंजारे, सुभाष राठौर, मस्तुल कंवर, बद्रीकिरण, महेन्द्र थवाईत (गुड्डु) पीयुष पाण्डेय, गिरधारी बरेठ, रमेश वर्मा, अशोक कंवर, जीवन चौहान, रथलाल चौहान आदि ने भी इस पुनीत कार्य की सराहना की ।
कोरबा
सुयश: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल का छात्र समर्थ सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंक किया हासिल, विद्यालय में प्रथम
कोरबा/पाली । सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें पाली निवासी भाजपा नेता प्रवीण सिंह (चिंटू) के पुत्र समर्थ सिंह ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 91.2 प्रतिशत अंक के साथ फर्स्ट रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। समर्थ सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सहित अध्यापकों, शुभचिंतकों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी

समर्थ सिंह डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सैला (पाली) के छात्र हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ यह गौरव हासिल किया है। समर्थ सिंह पाली निवासी भाजपा युवा नेता प्रवीण सिंह एवं श्रीमती दिव्या सिंह ठाकुर के पुत्र हैं। प्रारंभ से ही पढ़ाई में होनहार समर्थ सिंह ने 10वीं बोर्ड में टॉप करने के लिए कड़ी मेहनत की और परिणाम भी बेहतर आया और उन्होंने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि समर्थ सिंह श्रम कल्याण मण्डल छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य नवीन सिंह के भतीजे हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवारजनों ने मिठाईयां खिलाकर एवं बांटकर समर्थ सिंह का हौसला बढ़ाया।

डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहते हैं समर्थ सिंह

समर्थ सिंह कोरबा जिले के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत से सब संभव हो जाता है। वे डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहते हैं और 11वीं में बायोलॉजी विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। उनके पिता प्रवीण सिंह ने बताया कि पुत्र समर्थ सिंह को नीट (हृश्वश्वञ्ज) की तैयारी के लिए आचार्य इंस्टीट्यूट बिलासपुर में दाखिला कराया है, ताकि नीट क्लियर कर एमबीबीएस में दाखिला मिल सके। प्रवीण सिंह ने बताया कि समर्थ सिंह प्रारंभ से ही डॉक्टर बनने की इच्छा रखता है और हम बिना दबाव उसकी रूचि के अनुसार आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं।
पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी माहिर हैं समर्थ सिंह

समर्थ सिंह एक अनुशासित और संस्कारी विद्यार्थी के रूप में पाली में सबका लाडला है। समर्थ सिंह मुस्कुराता चेहरा और मेहनती विद्यार्थी के रूप में पाली में हर किसी के जुबान में रहता है। समर्थ सिंह पढ़ाई में जितनी कड़ी मेहनत करता है, वह खेल के लिए भी समय निकालकर क्रिकेट के मैदान में अपना हूनर दिखाता है। क्रिकेट के साथ-साथ फूटबाल और बैडमिंटन में भी काफी मजबूत पकड़ रखते हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
