कोरबा
शासन से जारी नए निर्देशानुसार विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में शीघ्र भर्ती कराने के दिए निर्देश
तृतीय श्रेणी के पद रिक्त नही होने के स्थिति में चतुर्थ श्रेणी के पदों में की जाएगी नियुक्ति
10 से अधिक परिवार वाले विद्युत विहीन बसाहटों में विद्युत पहुचाने हेतु की जाएगी व्यवस्था : कलेक्टर
आचार संहिता लागू होने से पूर्व पंचायतो से राशि वसूली पूरा कराने हेतु किया निर्देशित
समय सीमा की लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के दिए निर्देश
समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की गई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्य में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ व अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ नगरीय निकाय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शासन से जारी नए निर्देशानुसार विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में भर्ती प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए गाइडलाइन अनुसार विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त नही होने के स्थिति में चतुर्थ श्रेणी के पदों में नियुक्ति दी जाएगी। इस हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभाग प्रमुख अपने विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित सभी प्रकरणों में अभ्यर्थियों को शीघ्रता से चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति प्रदान कर प्रकरणों को निराकृत करें। उन्होंने शहर में प्रीपेड बूथ स्थापित करने के लिए यथाशीघ्र रेल्वे से अनापत्ति प्रमाण पत्र, मानक किराया दर निर्धारित करने एवं ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की सहमति लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल से आमजनों को ऑटो चालकों के मनमाने किराया लेने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्युत विहीन बसाहटों, मजरा टोलों में विद्युत पहुंचाने के लिए शीघ्रता से सर्वे पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक परिवार वाले विद्युत विहीन बसाहटों में बिजली की व्यवस्था की जाएगी। इस हेतु विभाग को शीघ्रता से सर्वे कार्य पूर्ण कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या वाले क्षेत्रो में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु अपडेशन की कार्यवाही भी पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्य मे प्रगति लाने हेतु सभी एसडीएम को निर्देशित किया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर आवश्यक दस्तावेजो की पूर्ति कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय कार्यों को पूरा कराने में लापरवाही बरतने वाले सरपंचों से सचिवों की जा रही राशि वसूली की कार्यवाही में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को जिले में आचार संहिता लागू होने से पूर्व वसूली पूरा कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सुनालिया नहर रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा वितरण कर स्थान रिक्त कराने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिए। उन्होंने पंचायतो में पीडीएस दुकान निर्माण के कार्य के प्रारंभिक चरण में आवश्यकता वाले ग्रामों में पीडीएस दुकान निर्माण कराने की बात कही। इस हेतु डीएमएफ से स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास निर्माण स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्माणरत आवासों को जनपद सीईओ के सुपरविजन में तेजी से पूरा कराने के लिए कहा। साथ ही एसडीएम को निर्माण कार्य नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने, स्कूल, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँच मार्ग निर्माण, अहाता निर्माण, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए प्रस्ताव भेजने एवं शीघ्रता से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राशनकार्ड के केवाईसी कार्य में प्रगति लाने, चैतुरगढ़ व तुमान मंदिर में सोलर लाइट लगाने एवं क्रियाशील शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से सभी प्रकरणों का परीक्षण कर निराकृत करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।
कोरबा
जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग में अपने कई अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें कोरबा जल संसाधन संभाग में प्रभारी कार्यपालन अभियंता (सहायक अभियंता) नयन रंजन चौधरी को प्रमोट करते हुए कार्यपालन अभियंता बनाया है। प्रमोशन मिलने के बाद नयन रंजन चौधरी फूलफ्लेश कार्यपालन अभियंता बन गए हैं।
मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंता
मानचित्रकार के रूप में वर्षों तक कोरबा संभाग को सेवा देने के बाद 09 मार्च को रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास को सहायक अभियंता के रूप में शासन ने पदोन्नत किया है। अभी दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना जारी नहीं की गई है।
जल संसाधन संभाग कोरबा में बंटी मिठाईयां:दी गई बधाईयां
सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी को कार्यपालन अभियंता, मानचित्रकारद्वय रावेन्द्र सिंह एवं जलांधर रैदास को सहायक अभियंता बनाए जाने पर जल संसाधन संभाग कोरबा में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाईयां दी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
कोरबा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बने रामफल पटेल
क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए अपनी नई कार्यकारणी का गठन किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाली के लिए भाजपा के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता रामफल पटेल को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। श्री पटेल की नियुक्ति से पाली मण्डल में भाजपा और सशक्त होगी। श्री पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा-रामफल पटेल
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाली मण्डल अध्यक्ष बनने के बाद रामफल पटेल ने कहा-मैं नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरी करने का प्रयास करूंगा और भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार करने के साथ सक्रिय और भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास टीम भावना के साथ करूंगा एवं भाजपा की रीति-निति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भी टीम भावना के साथ कार्य करूंगा।
कोरबा
एपस्टीन फाइल में केन्द्रीय मंत्री का नाम आने पर महिला कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली
कोरबा। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने पर किया गया।

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि भारत के केन्द्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में आता है और देश के प्रधान मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज देश जवाब मांग रहा है। इस मामले की सच्चाई क्या है। हमारे प्रधान मंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसे गंभीर मामले के विषय पर आगे आना चाहिए और देश के सामने सच्चाई रखकर सार्थक कार्यवाही करने चाहिए।
कार्यक्रम में शशिलता पाण्डेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहु, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित अनेकों महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
