Connect with us

कोरबा

राम राज बटोरने में नहीं, बांटने में है-आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री

Published

on


0 कृष्णजन्मोत्सव देखने एवं राम के शबरीधाम पहुंचने की कथा सुनने उमड़ा जनसैलाब

कोरबा। टीपी नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट, पं. दीनदयाल सांस्कृतिक भवन में पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित्त कबुलपुरिया परिवार का श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव का आयोजन चल रहा है। आज चौथे दिन भागवत भूषण आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री के श्रीमुख से कृष्णजन्मोत्सव, राम के शबरीधाम पहुंचने की कथा निकली, जिसे सुनने और देखने आज कथा स्थल पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। कोरबा ही नहीं बल्कि कटघोरा, छुरीकला एवं अन्य जगहों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। सबसे पहले वामन अवतार की कथा कही और भगवान नारायण के इस अवतार का महात्म्य समझाया। वामन के रूप में भगवान ने अपनी अद्भूत लीला के माध्यम से दुनिया को संदेश दिया कि मनुष्य की ऊंचाई उसके कर्म से बनती है।

रामचरित्र की कथा सुनाते आचार्यश्री ने कहा कि ब्रम्हा द्वारा लिखा गया भाग्य कभी मिटता नहीं। राम जैसे भगवान को भी कष्ट सहना पड़ा, हम तो इंसान है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने मानव रूप धरकर मानव की मर्यादा में रहकर दुनिया को संदेश दिया और कहा कि राम राज बटोरने में नहीं बल्कि बांटने में है। उन्होंने एक आदमी के कहने पर सीता को छोड़ दिया और राज धर्म को परिवार धर्म से ऊंचा रखा। राम राज में अंतिम व्यक्ति का भी सुना जाता था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए आज की राजनीति की भत्र्सना भी की और कहा कि आज सिर्फ बटोरने का काम हो रहा है, ऐसे में रामराज की परिकल्पना कैसे साकार होगी। राम राज तो बांटने से ही आएगा और अंतिम व्यक्ति के लिए सोचने से आएगा। किस तरह भगवान राम ने शबरी की झोपड़ी में पहुंचकर अंतिम व्यक्ति को धन्य किया। बरसों से उसकी तपस्या सफल हुई। संगीतमय वातावरण होने के कारण सब… राम जी आएंगे… मेरी झोपड़ी के भाग जाग जाएंगे… की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए।

कृष्णजन्मोत्सव पर जमकर थिरकते रहे लोग

श्रीमद् भागवत कथा का आज चौथा दिन विशेष रहा। भगवान श्रीकृष्ण कथा में आज बालरूप में अवतरित हुए और अथाह भीड़ ने भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ थिरकते नजर आये और उनका अवतरण दिवस खास ढंग से मनाया। पूरा परिसर कृष्ण जन्मोत्सव के संगीत और गीत से हर्षोल्लासित नजर आ रहा था। आज के इस उत्सव में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कोरबा के कई दिग्गज कृष्ण जन्मोत्सव, रामचरित्र एवं राम का शबरी प्रेम देखने पहुंचे थे। आज पूरा कथा कक्ष खचाखच भरा हुआ था। यह दृश्य देखकर स्वयं आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री अभिभूत दिखे और कहा कि यह सब राम और कृष्ण की लीला ही तो है, कि वे इतने सारे भक्तों को यहां खींच ले आए। यशोदा की गोद में कृष्ण का बालपन झांकी के रूप में काफी सुशोभित हो रहा था। आचार्यश्री ने संगीतमय कथा के माध्यम से कृष्ण का जन्म किस तरह हुआ, इसका बखान कर लोगों को भक्तिभाव के लिए प्रेरित किया और कहा कि भगवान कृष्ण ने पूरे विश्व को प्रेमयोग का पाठ पढ़ाया।

राम-शबरी, वामन अवतार की भी झांकी ने किया आकर्षित

कथा स्थल पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी के साथ-साथ राम का शबरी से मिलन और उनकी झोपड़ी में जाना, वामन अवतार की झांकी ने भी श्रद्धालुओं को अति आकर्षित किया। सभी ने आज के इस उत्सव को अद्भूत बताया और झांकियों की पूजा अर्चना करने काफी आतुर दिखाई दे रहे थे।

लखन और जयसिंह भी पहुंचे, की पूजा अर्चना

श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव की विशेष कथा एवं झांकी रखी गई थी। आज का दिन काफी विशेष रहा। पूरा हाल जहां खचाखच भरा हुआ था, वहीं आज की कथा सुनने केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कई दिग्गज पहुंचे थे। श्री देवांगन एवं श्री अग्रवाल ने आचार्य श्री शास्त्री से आशीर्वाद लिया और ब्यास पीठ तथा भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर कोरबा एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending