कोरबा
सभी अधिकारी-कर्मचारी जनता के सेवक, जनता के हित में काम करना हमारा कर्तव्य : कलेक्टर
कोथारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन
शिविर में प्राप्त 268 में से 82 आवेदन का मौके पर किया निराकरण

कोरबा । शासन की योजनाओं का आमजनों को लाभ पहुंचाने के लिए तथा योजनाओं की जानकारी देते हुए शिकायतों का निराकरण आज करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोथारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित सभी अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान ग्रामीणों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में प्राप्त मांग संबंधी आवेदनों का परीक्षण कर समस्या का निराकरण के निर्देश दिए गए। कुल 268 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 82 आवेदन का शिविर स्थल पर निराकरण कर दिया गया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले ही पीएम आवास के हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि जारी हुई है, आप सभी उस राशि का सदुपयोग करें एवं शीघ्रता से अपना आवास पूर्ण कराए। आवास निर्माण या किसी भी शासकीय कार्य के लिए किसी शासकीय अशासकीय व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग करने पर उसकी शिकायत पुलिस या जिला प्रशासन को करें, उस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को जनता का सेवक बताते हुए कहा कि जनहित का कार्य करना सभी अधिकारी-कर्मचारियों का कर्तव्य है। कलेक्टर ने वन-टू-वन चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर वसंत ने शिविर में प्राप्त आवेदन के संबंध में कहा कि जो भी मांग आई है उसका परीक्षण कराकर निराकरण किया जाएगा। शिकायत संबंधी आवेदन की जांच कराकर समय सीमा में निराकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में डीएमएफ अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों के भुगतान के संबंध में जनपद सीईओ को डिमाण्ड के लिए निर्देशित किया गया है। पूर्ण कार्यों का शीघ्र ही भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अन्य कार्यों के संबंध में शासन से आबंटन आने पर भुगतान की कार्यवाही की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कोरबा जिले के सभी जर्जर आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन के बदले भवन स्वीकृत किए गए हैं। 04 नवंबर से करतला विकासखण्ड सहित अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को सुबह का नाश्ता प्रदान किया जाएगा और डीएमएफ से स्कूल तथा आंगनबाड़ी में भोजन पकाने के लिए गैस की व्यवस्था की जा रही है। गैस उपलब्ध होने पर आंगनबाड़ी तथा स्कूलों में भोजन पकाने के दौरान लकड़ी का उपयोग नहीं होगा और रसोईयों को धुंए से मुक्ति मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शिविर में आए आमजनो से ऑनलाइन ठगी, इनाम, लॉटरी जीतने के नाम पर होने वाले साइबर क्राइम से भी सावधान रहने एवं किसी भी अंजान व्यक्ति को ओटीपी, पासवर्ड, पिन नंबर नहीं देने के लिए कहा। श्री तिवारी ने कहा कि कोरबा पुलिस आपकी सहायता के लिए है। आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेझिझक नजदीकी थानों एवं एसपी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों यातायात नियमों का पालन करने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने का आग्रह किया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कंवर एवं गांव की सरपंच ने भी संबोधित किया और कहा कि यह खुशी की बात है कि कोथारी में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
नन्हे शिशुओं को कराया गया अन्नप्राशन एवं बच्चों को दी गई सुपोषण टोकरी –
महिला एवं बाल विकास द्वारा शिविर में विभागीय योजनाओं के तहत 05 नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। जिसके अंतर्गत स्वाति, आर्यन, रोनित, जियांशी, खुशीका शामिल है। इसी प्रकार 04 बच्चे अलीशा, ध्रुवेश, आशीष, नित्या को सुपोषण टोकरी भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का किया गया वितरण –
शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान कर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही शासकीय योजनाओं के संबंधित जनमन पत्रिका का वितरण भी किया गया।
कोरबा
हनुमान जन्मोत्सव (02 अप्रैल):गेवरा बस्ती चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन
अजय जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
कोरबा/कुसमुण्डा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं श्रीमती रीना अजय जायसवाल के आतिथ्य में हनुमान मंदिर सेवा समिति गेवरा बस्ती द्वारा 02 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित श्री रमाकांत महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ होगा। हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संध्या 5.30 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 8.00 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनप्रिय नेता, समाजसेवी अजय जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है और पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने हनुमान जयंती की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

कोरबा
अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार
प्रदेश कार्यालय की सौगात दे कर अखबार वितरकों को दिया आपने नया हौसला-रामरक्षा सिंह

कोरबा। 29 मार्च को अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन प्रदेश कार्यालय वार्ड क्र. 15, न्यु पानी टंकी टी पी नगर कोरबा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरी पाली में समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बाहर प्रवास के कारण उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में यह कार्यालय बना। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल कोरबा के विकास को नया आयाम दिया और इसका कोई विकल्प नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पार्षद रवि चंदेल, पार्षद सुखसागर निमर्लकर, पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे, अखबार वितरक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल मंचस्थ थे और सभी ने अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। समापन समारोह के बाद उपस्थित संघ के सदस्यों ने एकता का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला इकाई एवं राष्ट्रीय स्तर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताने उनके निवास स्थान पहुंचे और कार्यालय की सौगात देने पर श्री अग्रवाल का आभार जताया। रामरक्षा सिंह ने कहा -छोटी इकाई को बढ़ाने और अंतिम व्यक्ति की समृद्धि हो, ऐसी आपकी सोच अद्भूत है। हम आपके प्रति हमेशा आभारी रहेंगे। महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुनील पाटनकर ने कहा कि आप भी प्रदेश में अखबार कल्याण मंडल का गठन करने का प्रयास अपने स्तर पर करेंगे, क्योंकि सत्ता पक्ष अपना काम करता है, जो नहीं होता, उसके लिए विपक्ष दबाव बनाता है और समन्वित प्रयास से कार्य सफल होता है। इस अवसर पर अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं जिला इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

कोरबा
चलो बचपन की ओर: 12 अप्रैल को महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम- बचपन की टिकिट
जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए फूर्सत के पल नहीं, इसलिए महिलाओं के लिए खुशी के चार-पांच घंटे खास कार्यक्रम-सरोज पाण्डेय
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सखी-सहेली महिला समूह द्वारा 12 अप्रैल को अशोक वाटिका के सुरम्य वादियों में महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम होने जा रहा है। अपराह्न 4.00 बजे से अशोक वाटिका में जिले की महिलाओं के लिए बचपन की टिकिट-एक अनोखा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक और पूर्णत: सामाजिक कार्यक्रम है और मुख्य रूप से बचपन में खेले जाने वाले खेल होगा और 18 से 25 एवं 25 से ऊपर उम्र की महिलाओं के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जो हम बचपन में खेलते थे।

प्रेस से खास संवाद कार्यक्रम में सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए समय नहीं बचता और इस कार्यक्रम के जरिए हम महिलाओं को बचपन की यादों में ले जाने के लिए यह खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, ताकि मोबाईल से दूर कुछ घंटे सामूहिक रूप से महिलाएं अपने लिए जी सकें। यह विशुद्ध रूप से रचनात्मक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम है और सभी महिलाएं इसमें सादर आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता में ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसे हम बचपन में खेलते थे।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं या टीम को सरप्राईज गिफ्ट दिया जाएगा और हमें आशा है कि यह महिलाओं को पसंद भी आएगा। 5 सांत्वना पुरूस्कार भी रखे गए हैं। महिलाओं का पंजीयन कल से प्रारंभ हो जाएगा।
शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर अपने बचपन को फिर से जीने का अवसर देने के उद्देश्य से एक अनोखे कार्यक्रम “बचपन की टिकट” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में होटल गणेश इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार उपस्थित रहीं।
भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मिलेगा बचपन जीने का मौका – सरोज पांडेय
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि सखी सहेली महिला समूह द्वारा आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम 12 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या में खुद को और अपने बचपन की खुशियों को कहीं पीछे छोड़ चुकी हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं और अधिकांश समय मोबाइल व जिम्मेदारियों में व्यतीत हो जाता है। ऐसे में “बचपन का टिकट” एक ऐसा मंच बनेगा, जहां महिलाएं अपने बचपन के खेल, मस्ती और यादों को फिर से जी सकेंगी।
यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि मंच केवल पुरस्कार वितरण के लिए रहेगा और सभी खेलों को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कारों के साथ-साथ पांच प्रकार के सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
बताया गया कि इस तरह का आयोजन इससे पहले दुर्ग में किया जा चुका है, जहां करीब 5000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इसी सफलता को देखते हुए अब कोरबा की महिलाओं को भी इस अनोखे अनुभव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य शहर की अधिक से अधिक महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना रहा। “बचपन का टिकट” — सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि खुद से फिर से जुड़ने का अवसर हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
