Connect with us

कोरबा

उपमुख्यमंत्री साव सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व नगरवासियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश

Published

on

कोरबा । दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री , लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कोरबा नगरीय क्षेत्र के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने विभिन्न मुद्राओं का योगाभ्यास कर योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी एवं सभी से योग को अपने दैनिक जीवन मे अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, महापौर नगर निगम राजकिशोर प्रसाद, सचिव नगरीय प्रशासन एस बसवा राजू, कलेक्टर अजीत वसंत, संचालक नगरीय प्रशासन कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम, डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जोगेश लाम्बा, हिनानंद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी , स्वच्छता दीदी एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग ही सर्वाेत्तम उपाय है।  उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने योग को विश्व के शिखर तक पहुँचाया है। आज पूरा विश्व योग कर रहा है । इस साल हम दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग हमारे प्राचीन परंपरा और संस्कृति का अटूट हिस्सा रहा है। योग से मनुष्य का मन व  तन दोनों स्वस्थ रहता है, और स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। आधुनिक जीवन शैली और बदलते खानपान के समय में अच्छी सेहत की चुनौती से निपटने में  योग एक कारगर उपाय के रूप में पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस हेतु हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत की अवधारणा  यही है कि देश का हर क्षेत्र में विकास हो, हर व्यक्ति का जीवन सुविधा संपन्न हो, विकसित भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए हर नागरिक को स्वस्थ होना होगा, तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी योग का संदेश दिया है। प्रदेश में योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को हासिल करने हेतु सभी वर्गाे को योग अपनाने के लिए अपील किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता को लेकर पूरा देश जागरूक हुआ है। स्वच्छता का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य व मन पर पड़ता है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आज कोरबा में ‘‘स्वच्छ मन स्वच्छ शहर‘‘ की थीम पर योग दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी वेब लिंक के जरिए इस आयोजन से जुड़कर योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी स्वच्छता कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  स्वच्छ मन स्वच्छ शहर के संकल्प को लेकर आगे बढ़े।  प्रधानमंत्री श्री मोदी के सपने को साकार करने हेतु  देश व प्रदेश का हर वर्ग के व्यक्ति अपने जीवनशैली में योग को अपनाए। स्वस्थ रहकर देश एवं अपने परिवार के विकास में अपना योगदान दें।

विधायक कटघोरा श्री पटेल ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है,  मन में सकारात्मक ऊर्जा का नियमित प्रवाह होता है।  इससे तन और मन दोनों स्वस्थ  रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशन में पूरे देश मे योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बच्चे बूढ़े महिला युवा  सभी उमंग के साथ योग कर रहे हैं। सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए एवं लाभान्वित हो। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंवर ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है। योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं एवं मनुष्य निरोग रहता है। इस हेतु सभी को अपने दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए।  

कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग की महत्ता से सभी भली भांति परिचित है। स्वस्थ जीवन मे योग का अमूल्य योगदान है। योग अपने शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है।  योग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही तन एवं मन स्वस्थ  व सशक्त बनता है। उन्होने सभी से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने एवं योगमय जीवन अपनाकर निरोग बनने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था के योग शिक्षको द्वारा द्वारा योग के महत्व को बताया तथा योग को नियमित रूप से अपने जीवन मे शामिल करने प्रेरित किया।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री साव सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं नगरवासियों को ताड़ासन,पवन मुक्तासन, हलासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी,  प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री साव द्वारा निगम के स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता दीदियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही स्वच्छता दीदियों द्वारा हार्टफुलनेस संस्था के योग शिक्षको को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया।

जिले में विभिन्न स्थानों में हुआ योगाभ्यास-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में सभी नगरीय निकायों, विकासखण्डों, जनपद स्तरों एवं ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने योगाभ्यास कर योग को अपने दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य करें सुनिश्चितः- कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

जिले में कृषि विकास को गति व कृषक हितों को सशक्त बनाने कलेक्टर ने कृषि एवं संबद्ध विभागो की ली बैठक

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता व जवाबदेही के साथ काम करने हेतु किया निर्देशित

सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारम्भ करने प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

लाख पालन विकास हेतु ठोस रूपरेखा के साथ प्रस्ताव बनाने के निर्देश

पपीता व ऑयल पाम प्लांटेशन के लिए स्थान सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित
जिले में द्विफसली क्षेत्र विस्तार, मिलेट, दलहन तिलहन के उत्पादन बढ़ाने हेतु किया निर्देशित

कोरबा। जिले में कृषि विकास को गति देने व कृषक हितों को सशक्त बनाने हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों की  बैठक ली। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति, आगामी वर्ष की रणनीति और डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की।  कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ काम करने हेतु निर्देशित किया, जिससे योजनाओं का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो और निर्धारित लक्ष्यों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा सके और किसानों को वास्तविक लाभ प्राप्त हो।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से किसानों के उत्पादन में सुधार सुनिश्चित करने  एवं उनकी  आय में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में द्विफसली क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।  किसानों को खरीफ मौसम में फसल विविधीकरण और रबी के फसलों का क्षेत्र विस्तार सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिले में मक्का, रागी, कोदो जैसे मिलेट एवं दलहन- तिलहन फसलों के उत्पादन को भी बढ़ावा देने की बात कही।
कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत शत-प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने एवं ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग एवं एग्रीस्टेक पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति हेतु जमीनी स्तर पर एसएडीओ और आरईओ की जवाबदेही तय करने एवं आने वाले दिनों में कैम्प लगाकर लक्ष्य हासिल करने निर्देश दिए। उन्होंने नए एफपीओ गठन में वृद्धि लाने की बात कही। उन्होंने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद एवं बीज के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी शासकीय रोपणियों की स्थिति और रोपित पौधों की अद्यतन जानकारी ली तथा उनसे होने वाली आय में वृद्धि के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने ऑयल पाम के पौधारोपण के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्थान चिन्हांकन करने, जिले के एक ब्लॉक में वृहद स्तर पर पपीता प्लांटेशन विकसित करने, मधुमक्खी पालन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने तथा मसाला फसलों के क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशु नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कही।  कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के तहत बैकयार्ड कुक्कुट, नर बकरा एवं सुकरत्रयी वितरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए पशु टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल यूनिट के माध्यम से सेवाओं का विस्तार और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। मत्स्य संपदा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित हैचरी की स्थिति, स्पान उत्पादन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्पान उत्पादन में वृद्धि कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने  मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड  से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। इससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को मछली पालन के लिए प्रेरित कर उनकी आय वृद्धि के अवसर सृजित करने के निर्देश भी दिए।
रेशम विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नर्सरियों की स्थिति एवं संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने टसर एवं मलबरी रेशम उत्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके क्षेत्र विस्तार के लिए सर्वे कर उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारंभ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया, साथ ही कार्यरत स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए ठोस पहल करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने जिले में लाख उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए, ताकि इस क्षेत्र में आय सृजन के नए अवसर विकसित किए जा सकें।
कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को जिले में कृषि विकास की संभावनाओं पर गंभीरता व व्यक्तिगत रुचि के साथ कार्य करने तथा नवाचारों और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ठोस और परिणाममुखी कार्ययोजना तैयार करने तथा परंपरागत योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु अभी से तैयारी शुरू कर आवश्यक प्रकरण तैयार करने को कहा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने डीएमएफ अंतर्गत आउटपुट एवं आउटकम आधारित कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, फील्ड स्तर पर वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने डीएमएफ से स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का तत्काल पूर्णता प्रमाण पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग, रेशम, नोडल कोआपरेटिव बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

केंद्रीय विद्यालय संगठन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 20 मार्च से

Published

on

 कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय), नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। कक्षा-1 और बालवाटिका-1, 2 एवं 3 (चयनित विद्यालयों में) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगी और 02 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभिभावक आधिकारिक पोर्टल https://admission.kvs.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है।
  केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो एनटीपीसी के प्राचार्य सुनील कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।  प्रवेष के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार, बालवाटिका-1 के लिए आयु 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण केवीएस के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा-XI को छोड़कर) तथा बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध नहीं है) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया रिक्तियां होने की स्थिति में ही संचालित की जाएगी। इसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन 02 अप्रैल 2026 प्रातः 10ः00 बजे से 08 अप्रैल 2026 सायं 4ः00 बजे तक किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में जमा करने होंगे। इन कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रपत्रों और अन्य विवरणों की जानकारी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी पाई जाती है, तो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान या उसके पश्चात भी प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राचार्य या प्रवेश प्रभारी से केवल विद्यालय द्वारा बुलाए जाने पर ही निर्धारित समय अंतराल में संपर्क करें।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677