कोरबा
जिला पंचायत सामान्य सभा के बहिष्कार की घोषणा, सीईओ के मानमनौव्वल के बाद माने सदस्य
कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत फिर नहीं पहुंचे, सदस्य आक्रोशित
सदस्यों ने अधिकारियों को घेरा
ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा का काम ठप्प, भड़के जनप्रतिनिधि
डीएमएफ से पीडब्ल्यूडी को 115 काम मिले, सिर्फ 04 का टेंडर, अधिकारी निरूत्तर

कोरबा। 11 दिसम्बर को जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक प्रारंभ होते ही सदस्य आक्रोशित दिखे, क्योंकि कई निर्देश के बाद भी कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत बैठक में नहीं पहुंचे, इसके बाद सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बैठक बहिष्कार की घोषणा कर दी और सदन से उठकर जाने लगे। सीईओ दिनेश नाग ने मानमनौव्वल कर सभी सदस्यों को मनाया और कटघोरा वनमंडल को छोड़कर अन्य 5 विभागों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई।

बैठक में वन विभाग कटघोरा के विभागीय एवं कैम्पा मद के निर्माण कार्यों, सहकारिता विभाग, रेशम विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों, प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं को विस्तारपूर्वक सदन के समक्ष रखा।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े सड़क, वन, सुविधा विस्तार, एवं जनसमस्याओं से संबंधित प्रमुख मुद्दों को उठाया। उन्होंने आम जनता की आवश्यकताओं और विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विशेष जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह एवं अन्य सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों व पहुंच मार्गों की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत किए गए जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने तथा इन कार्यों को और सुदृढ़ करने की बात कही। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
सामान्य सभा की बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेनुका राठिया, श्रीमती सावित्री कंवर, श्रीमती सुष्मिता अनंत, श्रीमती सुषमा रजक, श्रीमती माया कंवर, विद्वान सिंह मरकाम, विनोद कुमार यादव, सभी जनपदों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, उप संचालक पंचायत मिथलेश किसान, सहायक परियोजना अधिकारी मोहनीश देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कटघोरा डीएफओ फिर नहीं पहुंचे: डॉ. पवन बोले-अधिकारियों की विकास में दिलचस्पी नहीं तो बैठक रद्द कर देते हैं…
जनप्रतिनिधियों के आदेश को बारबार दरकिनार कर हिटलरशाही रूख अपनाने के लिए कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार के खिलाफ फिर आक्रोश दिखा। अध्यक्ष डॉ. पवन ने यहां तक कह दिया कि अधिकारियों को दिलचस्पी नहीं तो बैठक ही रद्द कर देते हैं, लेकिन…
डॉ. पवन ने सभी जनपदों के सीईओ को लगाई फटकार, कहा- 6 प्रतिशत कमीशन लेना बंद करें
बैठक में इस बार सभी जनपदों के सीईओ घिरे रहे। डॉ. पवन ने कहा कि सभी सीईओ 6 प्रतिशत कमीशन लेते हैं और सरपंच सचिव को प्रताड़ित करते हैं। सीईओ ने नकारने की कोशिश की, लेकिन डॉ. पवन ने कहा- सरपंचों की शिकायत को सार्वजनिक करूं क्या! सभी सीईओ निरूत्तर दिखे।
पीडब्ल्यूडी के ईई को भी फटकार
कोरबा कलेक्टर ने जिले की सड़कों को चकाचक करने और सभी का जीवन सुगम करने सड़क निर्माण के लिए 147 करोड़ जारी किया है। पीडब्ल्यूडी को 115 काम मिले हैं, लेकिन विभाग द्वारा अब तक सिर्फ 04 टेंडर ही निकाले हैं। डॉ. पवन, विद्वान सिंह मरावी ने मुद्दा को उठाया। मरावी ने कहा कि जटगा-पसान सड़क मरम्मत के लिए राशि जारी हो गई है, लेकिन काम अब तक क्यों प्रारंभ नहीं हुआ, जिस पर जांगड़े ने सफाई दी, कहा काम शीघ्र प्रारंभ होगा।
15 वें वित्त की राशि का मुद्दा उठाया प्रशांत मिश्रा ने
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए 9 माह बीत गए, लेकिन राज्य सरकार ने 15वें वित्त की राशि जारी नहीं की। इस मुद्दे को सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने उठाया और कहा कि पंचायतों में नई बॉडी को 15वें वित्त की राशि 9 माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिली, जिसके कारण पंचायतों में काम ठप्प पड़ा है और पंचायत प्रतिनिधि उदास के साथ आक्रोशित भी हैं।
मनरेगा का काम ठप्प
प्रशांत मिश्रा ने सदन में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा काम न चलने का मुद्दा उठाया, जिस पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने सदन को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास एवं कोटना निर्माण का कार्य मनरेगा से चल रहा है। अन्य कामों के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इस पर प्रशांत मिश्रा ने आपत्ति जताई और कहा कि किसी गांव में तालाब या कुंआ की जरूरत है, तो वहां कैसे काम होगा। उन्होंने कहा कि मजदूर न मिलने की बात सिर्फ बहानेबाजी है।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
