छत्तीसगढ़
विधानसभा सत्र कल से, छत्तीसगढ़ में 20 साल बाद वित्तमंत्री पेश करेंगे बजट
स्पीकर बोले- डिजिटलाइज होगी कार्यवाही, अब ई-विधान पर मिलेगी जानकारी
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा की सारी जानकारी अब मोबाइल ऐप पर होगी। इसके लिए ई-विधान नाम से ऐप तैयार किया जा रहा है। इसमें भाषण, बजट के आर्थिक सर्वेक्षण, अनुदान की मांगों कि जानकारी, विधेयक सहित अन्य जानकारी मिलेगी।
इसके अलावा विधानसभा की वेबसाइट को 40 से ज्यादा कैटेगरी में अपडेट किया गया है। दरअसल, 5 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह एक मार्च तक चलेगा और 9 फरवरी को सरकार बजट पेश करेगी। खास बात यह है कि करीब 20 साल बाद वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे।
पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की नागरिकों को लिए बेहतर काम करेगी। सभी वर्गों को सुविधाएं मिलेंगी। इस बजट से प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी। तय शेड्यूल के मुताबिक, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
14 से 26 फरवरी तक अनुदान मांगों पर होगी चर्चा
मंत्री रहे शिव नेताम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। शुक्रवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी साल 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बजट पेश करेंगे। 12 और 13 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी। 14 से 26 फरवरी तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।
राजिम मेले का नाम बदलेगा
विधानसभा के इस बजट सत्र में न्यायालय संशोधन विधेयक 2024, छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला संशोधन विधेयक 2024, छत्तीसगढ़ माल व सेवा कर संशोधन विधेयक 2024 लाया जाएगा। राजिम के पुन्नी मेले का नाम कांग्रेस सरकार ने दिया था, इसे बदल दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे कुंभ कल्प का नाम दिया जा सकता है।
विधायकों के स्वास्थ की जांच होगी
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य भाग की ओर से विधानसभा कैंपस में सभी विधायकों के लिए 14, 15, 16 फरवरी को 3 दिनों का विशेष स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें विधायक अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे।
दूसरी बार वित्त मंत्री पेश करेंगे बजट
छत्तीसगढ़ की पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के समय वित्त मंत्रालय राजपरिवार से राजनीति में आए कोरिया के राजा रामचंद्र सिंहदेव के पास था। उन्होंने बजट पेश किया था। इसके बाद करीब 20 साल बाद ऐसा मौका है, जब कोई अलग वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे।
सिंहदेव के बाद हमेशा प्रदेश में मुख्यमंत्रियों द्वारा बजट पेश करने की परंपरा रही। डॉक्टर रमन सिंह लगातार बजट पेश करते रहे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी वित्त मंत्रालय अपने पास रखा। मौजूद सरकार में वित्त मंत्रालय का जिम्मा ओपी चौधरी के पास है।
कोरबा
अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन: मुख्य अतिथि मंत्री देवांगन ने कहा-हर वर्ग के लिए काम कर रही भाजपा सरकार, बाथरूम, टॉयलेट एवं बाऊंड्रीवाल के लिए 10 लाख की घोषणा
महापौर संजूदेवी ने कहा-हर संभव करेंगे मदद

कोरबा। 29 मार्च को संध्या 5.00 बजे अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में कोरबा विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की। अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में जिले भर से सदस्य एवं ब्लाक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित देश के कई राज्यों से पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। महासम्मेलन अभूतपूर्व ढंग से सफल रहा।

महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रही है और देश के साथ राज्य भी आगे बढ़ रहा है। अखबार वितरक कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं और इस वर्ग के उत्थान के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं। अखबार वितरक संघ का प्रदेश कार्यालय, वार्ड क्रमांक 15, न्यू पानी टंकी, टी पी नगर कोरबा के विकास के लिए मैं और महापौर मिलकर काम करेंगे। उन्होंने तत्काल प्रदेश कार्यालय में बाथरूम, टॉयलेट एवं बाऊंड्रीवाल के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की और कहा कि इसे यथाशीघ्र प्रारंभ भी कर दिया जाएगा। आगे और भी अन्य काम के लिए मैं या महापौर राशि स्वीकृत करेंगे। अखबार वितरक संघ की ओर से प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने केबिनेट मंत्री से मांग की और सरल, सहज मंत्री ने यह सौगात दे दी। संघ ने अपनी अन्य मांगों को लेकर केबिनेट मंत्री एवं महापौर को मांगपत्र सौंपा।

महापौर ने कहा कि केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कार्यकाल 2 वर्ष हो रहा है और मेरा कार्यकाल अभी एक वर्ष पूर्ण हुआ है और इस अल्प कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में 800 करोड़ से अधिक कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है। अखबार वितरक संघ को आगे बढ़ाने हम हर संभव मदद करेंगे।

छत्तीसगढ़ में भी हो अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन- सुनील पाटनकर
सम्मेलन में महाराष्ट्र अखबार राज्य वृत्तपत्र विक्रेता संघटना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर एवं उनकी टीम भी उपस्थित हुए और कहा कि हमारे प्रयासों से महाराष्ट्र सरकार ने अखबार वितरकों के कल्याण के लिए अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन किया है और यहां के अखबार वितरकों के लिए भी अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन करने की मांग केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की और कहा कि आपके माध्यम से हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं और आप भी इसके लिए प्रयास करें।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह ने भी सम्बोधित किया और अखबार वितरकों की आर्थिक पहलुओं सहित चुनौतियों के बारे में अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल ने भी सम्बोधित किया और कहा कि अखबार वितरक भले ही नीचे तबके के हो सकते हैं, लेकिन भीख नहीं मांगेंगे, हमें अपना अधिकार चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अखबार वितरकों को भी पर्याप्त रूप से मिले।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने यहां कैम्प लगाया और छूटे हुए सदस्यों का श्रम हितग्राही कार्ड बनाए। कोरबा के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाया और यहां उपस्थित लोगों का परीक्षण भी किया और आवश्यक टीप्स दिए और दवाई का वितरण किया।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफूल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू, ईश्वर पटेल, कोरबा भाजपा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित बाहर से आए अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल मंचस्थ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दूसरे प्रदेश से आए पदाधिकारी पंकज भ_, राकेश सैनी, रामश्रेष्ठ पासवान, भोला अवस्थी, भागवत नारायण चौरसिया, दिनेश उईके, विनोद पन्नासे सहित टीम के अन्य सदस्यों की उपस्थिति से सम्मेलन की गरीमा बढ़ी।
अखबार वितरक रामा को मिली नई सायकिल, खिला चेहरा

विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में पधारे राष्ट्रीय वितरक महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह एवं उनकी टीम ने एक सायकिल प्रदत्त की और ऐसे अखबार वितरक को देने का एलान किया, जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर हो। सौभाग्य से यह सायकिल रामा (रामायण सिंह) को मिली और अतिथियों के हाथों यह सायकिल रामा को दी गई। सायकिल पा कर रामा का चेहरा खिल उठा और आभार व्यक्त किया। यहां उपस्थित अखबार वितरकों का भी सम्मान कर हौसला बढ़ाया गया।
सम्मेलन में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन करमजीत भगत ने किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक रेशम साहू, रायगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश भारती, जिला सचिव जयकुमार नेताम, मीडिया प्रभारी रामा, रायसिंह, अनिल गिरी, शंकर दीवान, संतराम पटेल, तुमान इकाई अध्यक्ष फैज मोहम्मद, पाली इकाई अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष बबलू यादव (कन्हैया), बांकीमोंगरा इकाई अध्यक्ष दीवाकर नाहक, जमनीपाली इकाई अध्यक्ष दीपक साहू, रविन्दर, राकेश साहू, विजय दास, दीलबाग, जीवन लाल चौहान, दिलीप यादव, राज, कृष्ण निर्मलकर, हर्ष नेताम, बजरंग यादव, निखील देवांगन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। संघ के सीए प्रमेश चंदेल एवं योगेश वैश्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
संस्कारम् टीम ने की सहभागिता

अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में संस्कारम् टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई। अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल ने संस्कारम् टीम के सेवा, समर्पण एवं संस्कार शिक्षा का संक्षिप्त परिचय दिया और कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। संस्कारम् टीम को भी नगर निगम से स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा महापौर ने की। इस अवसर पर संरक्षक चित्रलेखा चंदेल, सचिव नेहा अग्रवाल, उपसचिव दीपिका पुजारी, प्रियंका जायसवाल, रेणुका लदेर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला, दिनेश राज, सत्यनारायण पाल, लक्ष्मीकांत जोशी, हरीश तिवारी, रंजन प्रसाद, सुधीर राजपूत, युधिष्ठिर राजवाड़े, भुवनेश्वर महतो, देवराज राठौर, कुश शर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे, जिन्हें मंच से सम्मानित किया गया।

कोरबा
माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित
पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने किया अभिनंदन
माखन लाल पाण्डेय को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दी गई आत्मीय विदाई

कोरबा। आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में माखन लाल पाण्डेय, संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें संयुक्त संचालक अभियोजन माखन लाल पाण्डेय, उप संचालक श्रीमती कंचन पाटिल एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने श्री पाण्डेय के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अनुकरणीय सेवा सफरः-
माखन लाल पाण्डेय का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है
अपनी सेवाकाल फरवरी 1995 जिला रायपुर से प्रारंभ कर विभिन्न जिलों दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, जांजगीर चांपा में सेवा देते हुए फरवरी 2023 से 30 मार्च 2026 तक बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के पद पर पदस्थ होकर न्याय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर विवेचना और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा में अपना अमूल्य मार्गदर्शन दिया, तथा उनके द्वारा हमेशा प्रभावी कार्य सदैव संपादित किया गया।

इस अवसर पर आईजी श्री गर्ग ने कहा कि, एक सफल अभियोजन अधिकारी न केवल कानून का ज्ञाता होता है, बल्कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। पाण्डेय जी ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुये सदा अभियोजन और पुलिस विभाग के लिये अपना विशेष योगदान दिया है। उनके आगामी सुखद भविष्य की शुभकामनाए देते आईजीपी श्री गर्ग ने आशा व्यक्त की, कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी श्री पाण्डेय अपने विशाल अनुभव और कानूनी ज्ञान के आधार पर पुलिस विभाग को आवश्यकतानुसार सहायता, मार्गदर्शन ,परामर्श और प्रशिक्षण देते रहेंगे।

श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर अपने प्रति दिए गए सम्मान के लिए आईजीपी श्री गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए,अपनी इस यात्रा के अनुभव साझा किए,और जिला अभियोजन अधिकारी से संयुक्त संचालक तकनीक सफर के दौरान पुलिस और न्यायालय के साथ अपने अनुभव साझा किए।इन भावुक पलों के श्री पाण्डेय ने,पुलिस विभाग के द्वारा कोई सहायता मांगे जाने पर, सेवानिवृत्ति के बाद भी , हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया।

इस विदाई समारोह में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के साथ उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक धनेश्वरी दुबे, उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल, शंकर कश्यप, संग्राम सिंह,संदीप ठाकुर, रेखा जायसवाल सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी। इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन संजय रावत मुख्य लिपिक ने किया।

छत्तीसगढ़
एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन:सीएम बोले- राजनीति में मर्यादा और अनुशासन जरूरी, राजस्थान के स्पीकर ने कहा- विरोध तार्किक हो
भोपाल/रायपुर, एजेंसी। मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे युवा विधायक सम्मेलन में 3 राज्यों के 50 से ज्यादा MLA मौजूद हैं। इनको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनता के बीच बने रहने के लिए विनम्रता बनाए रखें। इलाके की अच्छाई के साथ कमजोरी को भी समझें। राजनीति में मर्यादा और अनुशासन जरूरी है। आज के दौर में दुनिया हमारी तरफ देख रही है कि भारत किस तरह 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपनी बात रखते हुए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा- हमारे यहां छात्र संघ चुनाव बंद हो गए। नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है। कॉलेज के समय युवाओं के अंदर आग होती है सिस्टम से लड़ने की। वहां से शुरुआत होती है सोचविचार की और सिस्टम से लड़ने की। लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत होंगी, जब इस देश में डेमोक्रेसी मजबूत रहेगी।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा- संसदीय लोकतंत्र में जो कठिनाई आती हैं, उनसे नई परिस्थितियों का निर्माण होता है। विरोध तार्किक प्रक्रिया होनी चाहिए। हमारा प्रतिनिधित्व सार्थक सेवा की ओर बढ़े। हम सब मिलकर नागरिकों और विधायिका के बीच संवाद करें। हम पूरा समय सदन में बैठने का स्वभाव बनाएं। अनुभवी लोगों के भाषण सुनें।

- युवा विधायकों का स्वागत पारंपरिक लोक नृत्य से किया गया। इसके बाद ग्रुप फोटो खींचा गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे।
- दो दिन तक चलने वाले युवा विधायक सम्मेलन में कुल पांच सत्र होंगे। पहले दिन यानी आज तीन सत्र होंगे। इनमें लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 के विजन तक पहुंचने में युवा विधायकों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है।
- 31 मार्च को सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन ‘विकसित भारत 2047: युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समापन सत्र में शामिल होंगे। एमआईटी, पुणे के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड भी संबोधन देंगे।

युवा विधायकों का स्वागत लोक नृत्य से किया गया।

विधानसभा के प्रवेश द्वार पर विधायकों को गमछा ओढ़ाया गया।

विधायकों का सीएम डॉ. मोहन सिंह और स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ग्रुप फोटो खींचा गया।

सम्मेलन में तीन राज्यों के 45 विधायक मौजूद हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा- भारत 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
