Connect with us

कोरबा

“विश्व सर्प दिवस “पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

पीपीटी के माध्यम से बच्चों ने जाना सांपों की पहचान एवं  महत्व 

 कोरबा।  विश्व सर्प दिवस (16 जुलाई) के अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में ‘नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी’ ने पीपीटी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया। यह दिवस हर साल लोगों में सांपों के संरक्षण, उनके महत्व और उनके बारे में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। सांप पारिस्थितिकी तंत्र में चूहे और अन्य जीवों की आबादी को नियंत्रित कर कृषि और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीए, बीकॉम, बीएससी जूलॉजी और बी.एड. से 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में सांपों को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली, उन्होंने सांपों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनके रोचक और वैज्ञानिक उत्तरों ने सभी को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर जितेंद्र सारथी ने विषैले और गैर विषैले सांपों की पहचान, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार और सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी दी। वहीं नोवा नेचर से जीव विज्ञानी सिद्धांत जैन ने सांपों की शरीर रचना, पारिस्थितिकी तंत्र में उनके महत्व, सर्पविष के दुष्प्रभाव और उनके उपचार के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने सांपों के महत्व को समझा और उनके संरक्षण की आवश्यकता को महसूस किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था ताकि समाज में सांपों जैसे महत्वपूर्ण जीवों के संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इस कार्यक्रम में कोरबा एसडीओ श्री सूर्यकांत सोनी, ,नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी से जितेंद्र सारथी, सिद्धांत जैन ,भूपेंद्र जगत , अग्रसेन कॉलेज के अध्यक्ष सुनील जैन,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा, एनईपी नोडल अधिकारी मिस अंजना चौधरी तथा समस्त सहायक प्राध्यापकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की पारिवारिक मुलाकात

Published

on

कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रवीण सिंह ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से पारिवारिक मुलाकात करने रायपुर पहुंचे और निज निवास में उनसे सौहार्द्र वातावरण में करीब 15 मिनट तक उनसे चर्चा की।
प्रवीण सिंह ने बताया कि वे पारिवारिक चर्चा के लिए डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की और सौहार्द्र वातावरण में उनसे लम्बी चर्चा हुई।
ज्ञातव्य हो कि डॉ. रमन सिंह, प्रवीण सिंह के पारिवारिक रिश्तेदार हैं और आए दिन उनसे मुलाकात करते रहते हैं। वे सामाज को संगठित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी करते रहते हैं।
भाजपा संगठन पर भी चर्चा
प्रवीण सिंह के डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कोरबा जिला भाजपा संगठन के बारे में भी जानकारी ली और संगठन को लेकर अन्य आवश्यक चर्चा भी हुई।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टर आवास में किया ध्वजारोहण

Published

on

कोरबा 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने  अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक  बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल  सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर कुणाल दुदावत

सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित

कोरबा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा परिसर स्वाधीनता के गौरव,शहीदों केे त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान कलेक्टर दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महानायकों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने व महानायकों ने देश को आजादी दिलाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी दिखाया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य हमें अपने दायित्वों व कर्तव्यों की निरंतर याद दिलाते है। इन मूल्यों की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक एवं प्रत्येक नागरिक सामाजिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।  देश   के विकास को नई ऊर्जा व नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना आवष्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यो में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
देश भक्ति गीत के माध्यम से  शहीदों  को किया गया नमन
सहायक कलेक्टर ईषंात जायसवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर कौषल तेंदुलकर, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677