Connect with us

कोरबा

बालको ने ‘क्वालिटी संकल्प’ से उत्पाद की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को दिया बढ़ावा

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’ नामक एक गुणवत्ता परिवर्तन पहल की शुरुआत की है। यह कंपनी की ‘शून्य दोष’ प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है और विविध उत्पाद श्रेणियों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मासिक आयोजन में 300 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों ने भाग लिया, जिससे संयंत्र में गुणवत्ता के प्रति साझी जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा मिला।

बालको में गुणवत्ता हर उत्पादन चरण का अभिन्न और अनिवार्य हिस्सा है। कच्चे माल के चयन से लेकर अंतिम उत्पाद निरीक्षण तक सभी चरणों में गुणवत्ता जांच की जाती है। कोक, पिच, एल्युमिना और एल्यूमिनियम फ्लोराइड जैसे कच्चे माल की रासायनिक और भौतिक मापदंडों, कार्बन और सल्फर की मात्रा एवं कण आकार की सूक्ष्मता से जांच की जाती है ताकि स्मेल्टिंग प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाई जा सके।

पॉटलाइन में धातु पिघलाने की प्रक्रिया के दौरान क्रायोलाइट अनुपात को नियंत्रित किया जाता है जिससे इलेक्ट्रोलिसिस की प्रभावशीलता बढ़े। उसके बाद उत्पन्न पिघले हुए एल्यूमिनियम की शुद्धता जांच की जाती है और फिर उसे कास्ट किया जाता है। कास्टिंग के बाद मिश्र धातु तत्वों के समान वितरण के उपरांत धातु की संरचनात्मक जांच की जाती है। इन सभी चरण पर की गई गुणवत्ता जांच न केवल उत्पाद की विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है, बल्कि पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार और सस्टेनेबलव संचालन में भी योगदान देती है।

‘क्वालिटी संकल्प’ को ‘स्टैंडर्ड वर्क = क्वालिटी वर्क’ की थीम के अंतर्गत शुरू की गई है, जो यह दर्शाता है कि मानकीकृत प्रक्रियाएं ही उच्च गुणवत्ता प्राप्त करने की कुंजी होती हैं। यह मासिक पहल व्यक्तिगत स्तर पर व्यवहारिक बदलाव को बढ़ावा देकर, संगठन भर में गुणवत्ता से जुड़े कार्यों की शिक्षा, निगरानी और सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देती है। इससे बालको को धातु उद्योग में एक उच्च गुणवत्ता वाला एल्युमिनियम निर्माता बनने में मदद मिलेगी।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी में गुणवत्ता केवल एक लक्ष्य नहीं है, यह हमारा कार्य करने का तरीका है। हम अपने एल्यूमिनियम उत्पादन में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखते हैं, और ‘क्वालिटी संकल्प’ जैसे पहल के माध्यम से हम एक ऐसी संस्कृति को विकसित कर रहे हैं जो व्यक्तिगत उत्तरदायित्व, व्यवहारिक परिवर्तन और सतत सुधार को बढ़ावा देती है। यह परिवर्तन हमें निरंतर और सस्टेनेबल उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए सक्षम बनाएगा।
क्वालिटी संकल्प के साथ-साथ बालको सालभर कई गुणवत्ता-संबंधी पहल को संचालित करता है, जैसे कि ‘क्वालिटी नॉलेज बाइट्स’ जो गुणवत्ता सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली एक लर्निंग सीरीज है। कंपनी विश्व गुणवत्ता सप्ताह को उत्सव के रूप में मनाती है जिसमें विभिन्न इंटरैक्टिव कार्यक्रमों का आयोजन और ‘स्टैंडर्ड कार्निवल्स’ भी शामिल होती है।

बालको को प्राप्त विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र इसकी गुणवत्ता, स्थायित्व और प्रचालन उत्कृष्टता को दर्शाते हैं। एल्यूमिनियम मूल्य श्रृंखला में स्थायित्व के लिए कंपनी को एल्युमिनियम स्टीवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) प्रमाणन प्राप्त है। इसके अलावा, 12 मिमी वायर रॉड्स, ईसी इंगॉट्स, अलॉय इंगॉट्स, प्राइमरी इंगॉट्स, रोल्ड शीट्स, कंडक्टर प्लेट्स और रोल्ड प्लेट्स की गुणवत्ता को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित किया गया है। साथ ही बालको को आईएसओ 9001:2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली), आईएसओ 14001:2015 (पर्यावरण प्रबंधन), आईएसओ 45001:2018 (कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा), आईएसओ 50001:2018 (ऊर्जा प्रबंधन), आईएसओ/आईईसी 17025:2017 (एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला परीक्षण) और आईएटीएफ 16949:2016 (ऑटोमोटिव उद्योग के लिए उत्पादन व आपूर्ति) जैसे प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त हैं, जो इसे उद्योग में गुणवत्ता और सतत विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्यों राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है।

कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान

Published

on

बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।

बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

Continue Reading

कोरबा

झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।

समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677