छत्तीसगढ़
अटल स्मृति दिवस पर जगदलपुर में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है। 25 दिसम्बर को अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुये विविध कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित अटल उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और शाम को दीप प्रज्ज्वलन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।

स्वच्छता अभियान व श्रद्धाजंलि आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, योगेन्द्र पाण्डेय, सफीरा साहू, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, राजपाल कसेर, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, ब्रिजेश शर्मा, राजा यादव, किरण दीवान, गीता नाग, आशा साहू, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, रौशन सिसोदिया, उर्मिला यादव, केतन महानंदी, रौशन झा, दिलीप सुंदरानी, मनोज ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़
हाईकोर्ट बोला-सड़क मरम्मत और निर्माण कार्यों की निगरानी जरूरी:शासन और NHAI का जवाब-CG में सड़क परियोजनाओं पर चल रहा काम, हाईकोर्ट ने मांगा स्टेटस-रिपोर्ट
बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों को लेकर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और NHAI ने कुछ सकारात्मक कदम उठाए हैं। कई परियोजनाओं में काम शुरू या प्रगति पर है, इसकी जानकारी दी गई है।
लेकिन, सभी कार्य समय पर पूरे हों, इसके लिए लगातार निगरानी जरूरी है। डिवीजन बेंच ने मामले में राज्य शासन और NHAI को स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। केस की अगली सुनवाई 5 मई को होगी।

जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने शपथपत्र में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। जिसमें बताया गया कि बिलासपुर की प्रमुख सड़क पेंड्रीडीह चौक से नेहरू चौक के लिए पहले 4937.39 लाख का जिक्र था, अब 4079 लाख रुपए का बजट आवंटित कर दिया गया है। काम को प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।
तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, सीपत से बलौदा रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जशपुर-अंबिकापुर सहित कई सड़कें जो नेशनल हाईवे के अंतर्गत है, उस पर NHAI काम करेगा। मोपका-सेंदरी बायपास स्वीकृत और जल्द टेंडर होगा।
श्रीकांत वर्मा चौक से सीएमडी चौक (बिलासपुर) के लिए 3 फरवरी 2026 को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। तारबहार से शिव टॉकीज चौक तक का काम पूरा हो गया है। वहीं नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का काम निगम द्वारा कराया जा रहा है। मंगला चौक से दीनदयाल उपाध्याय नगर तक चौड़ीकरण और अन्य कार्य जारी है। नारायणपुर से भाटापारा रोड का 9 मार्च 2026 को वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है।
NHAI ने कहा- मानसून से पहले पूरा हो जाएगा काम
NHAI ने कोर्ट को बताया कि, NH-130 (कोरबा-कटघोरा क्षेत्र) जमीन विवाद के कारण रुका 2 किमी का काम अब सुलझ चुका है। 20.13 करोड़ की लागत से नया टेंडर दिया गया है। जनवरी 2026 से काम फिर शुरू हो चुका है।
मानसून से पहले पूरा होने की संभावना है। NH-149बी (कटघोरा-गोपालपुर) की 8.55 किमी सड़क का सुधार और मजबूतीकरण का काम चल रहा है। 22.48 करोड़ का काम जारी है। तेजी से निर्माण कार्य प्रगति पर है।
हाईकोर्ट बोला- मरम्मत और निर्माण कार्यों की मानटरिंग जरूरी
डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि, राज्य सरकार और NHAI ने कुछ सकारात्मक कदम उठाए हैं। कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है या प्रगति पर है। लेकिन, सभी कार्य समय पर पूरे हों, इसके लिए लगातार निगरानी जरूरी है।
कोर्ट ने राज्य सरकार के पीडब्ल्यूडी सचिव से कहा कि अगली सुनवाई तक नई प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वहीं NHAI भी स्टेटस रिपोर्ट दे। इसमें यह भी बताएं कि सभी निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा क्या है और काम कब तक पूरा होगा। 5 मई को सुनवाई से पहले कोर्ट सभी कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग करेगा।

छत्तीसगढ़
महासमुंद में 5 दिन में 1.47 करोड़ कैश,2-लग्जरी कार जब्त:500-500 नोट के बंडल मिले, बिना डॉक्यूमेंट ला रहे थे, इनमें रायपुर का व्यापारी भी शामिल
महासमुंद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पिछले 5 दिन में करीब 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार कैश पकड़ाया है। ओडिशा के रास्ते आ रहे व्यापारी की कार से ये पैसे जब्त किए गए हैं। इनमें एक रायपुर का व्यापारी भी शामिल है। छत्तीसगढ़-ओडिशा की अंतरराज्यीय सीमा की नाके पर अलग-अलग थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की।

बड़ी रकम लेकर व्यापारी ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहे थे, लेकिन उनके पास वैध डॉक्यूमेंट नहीं थे। इसे हवाले के पैसे से जोड़कर भी जांच की जा रही है। पुलिस ने सारा पैसा जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को आगे की जांच के लिए सौंप दिया है। इसके साथ ही 2 लग्जरी कारें जब्त की गई हैं।

पुलिस ने सारा कैश जब्त कर केस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को हैंडओवर कर दिया है।

चारों केस में बड़ी रकम मिली। लेकिन किसी ने वैध दस्तावेज नहीं दिखाए।
केस 1 – रायपुर की कार से 32 लाख 50 हजार कैश मिला
20 मार्च को जिले की बसना पुलिस ने पलसापाली नाके पर संदिग्ध कार (CG 04 QU 6591) को रोका। गाड़ी ओडिशा के पदमपुर से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी।
कार में रायपुर के आशु बंसल और बालाघाट निवासी ड्राइवर महेंद्र चौहान सवार थे। तलाशी के दौरान कार से 32 लाख 50 हजार रुपए कैश बरामद हुआ। लेकिन पैसे से जुड़े कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सके।

रायपुर पासिंग कार से मिले 32 लाख 50 हजार कैश।
केस 2 – ओडिशा की गाड़ी से 15 लाख बरामद
20 मार्च को दूसरी कार्रवाई बलौदा थाना के सिरपुर नाके पर हुई। चेकिंग के दौरान एक्सयूवी कार (OD 08 AA 4159) रोका और 15 लाख रुपए कैश बरामद किया गया। कार में ओडिशा निवासी केशव अग्रवाल और गोविंद चंद मुंड सवार थे। वो पैसों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ के दौरान पैसे के स्रोत और परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बीएनएस की धारा 106 के तहत कैश और वाहनों को जब्त कर लिया गया।

ओडिशा की गाड़ी से 15 लाख बरामद हुआ है।
केस 3 – कोमाखान थाना क्षेत्र में 75 लाख कैश मिला
16 मार्च को जिले की कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग में एक कार से 75 लाख कैश पकड़े। कार में ओडिशा निवासी महाप्रज्ञ जैन और राजेंद्र महानंद सवार थे।
गाड़ी कांटाबांजी से रायपुर की तरफ आ रही थी। दोनों से जब कैश के बारे में पूछा गया तो वे कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पूरे पैसे जब्त कर लिए।
जांच में ये बात सामने आई कि ये पैसे रायपुर के सोना चांदी व्यापारियों को देने जा रहे थे।

पटेवा थाना क्षेत्र में लग्जरी-कार से 25 लाख कैश बरामद हुआ।
केस 4 – पटेवा थाना क्षेत्र में 25 लाख कैश पकड़ाया
19 मार्च को पटेवा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम जोगीडीपा के पास की। वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 25 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।
काले रंग की मारुति ग्रैंड विटारा (क्रमांक ओडी 15 एए 5080) को रोका गया। गाड़ी में ओडिशा के रहने वाले मोहित आनंद (26) सवार थे। उनके पास 500-500 के नोटों के 50 बंडल मिले।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे रायपुर में फ्लैट खरीदने जा रहे थे। लेकिन इतनी बड़ी रकम के वैध डॉक्यूमेंट नहीं थे।
ASP बोली – IT डिपार्टमेंट करेगा जांच
एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने कहा कि इतनी मात्रा में कैश की लेन-देन की जांच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ CRPF कैंप अटैक केस:NIA ने 6 और आरोपियों के खिलाफ पेश की चार्जशीट, डमी-मॉडल तैयार कर पहले ट्रेनिंग ली, फिर किया था हमला
जगदलपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के CRPF कैंप पर हुए हमले के मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें 3 फरार आरोपी भी शामिल हैं। इस नई चार्जशीट के साथ मामले में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
यह मामला 16 जनवरी 2024 का है, जब बीजापुर जिले में धर्मावरम CRPF कैंप पर माओवादी हमलावरों ने एक साथ कई ठिकानों को निशाना बनाया था। NIA के अनुसार, पहले माओवादियों ने कैंप की रेकी की। कैंप का एक मॉडल तैयार किया था। जिसके बाद प्रशिक्षण लिया और फिर वारदात की।

हमलावरों के पास ऑटोमैटिक हथियार और देसी तरीके से बनाए गए बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) थे। इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा CRPF जवान घायल हुए थे। हालांकि, जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले थे। धर्मावरम कैंप के अलावा चिंतावागु और पामेड़ के कैंप भी निशाने पर थे।
ये हैं आरोपी
चार्जशीट में जिन आरोपियों को शामिल किया गया है, उनमें गिरफ्तार आरोपी अवलम भीमा, मड़काम नंदा और मड़काम देवा उर्फ रतन के नाम हैं। फरार आरोपियों में संगठन के स्पेशल जोनल कमेटी का एक सदस्य भी शामिल है। सभी आरोपियों पर UAPA, IPC आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जांच में सामने आया कि हमले का मकसद सुरक्षा बलों को निशाना बनाना और हथियार लूटना था। इसके लिए माओवादियों ने पहले टारगेट कैंप का डमी मॉडल तैयार कर प्रशिक्षण लिया था। हमले से पहले कैंप की रेकी भी की गई थी। जांच के दौरान हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं।
NIA ने इस मामले को 9 फरवरी 2024 को अपने हाथ में लिया था। शुरुआती जांच में 21 नामजद आरोपियों और 250 से 300 अज्ञात माओवादियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। एजेंसी की जांच अभी भी जारी है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
