Connect with us

छत्तीसगढ़

BJP सांसद बोले- अफसरों के लिए काटेंगे नींबू:फोन नहीं उठाने की शिकायत पर दी चेतावनी, पहले कहा था- उतार दूंगा भूत

Published

on

धमतरी,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भोजराज नाग ने एक बार फिर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, हम सभी के लिए नींबू काटेंगे।

अवैध उत्खनन को लेकर सांसद भोजराज नाग ने कहा, जहां भी इस प्रकार का अवैध कारोबार होगा। हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इससे पहले भी सांसद ने कहा था कि नींबू काटकर भूत उतार दूंगा।

दरअसल, सांसद भोजराज नाग गुरुवार को धमतरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान 15 नवंबर को ‘जनजाति गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही।

साथ ही धमतरी जिले में अवैध उत्खनन के सवाल पर सांसद भोजराज ने कहा, सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाएंगे तो हम नींबू काटेंगे।

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाएंगे तो हम नींबू काटेंगे।

सांसद ने यह भी कहा कि धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत खदानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के फोन न उठाने पर सांसद ने कहा, कौन-कौन अधिकारी है, जो फोन नहीं उठाता, बात नहीं करता, जनता की समस्या का नहीं सुनता आप बताना हम सभी के जिए नींबू काटेंगे।

बता दें कि सांसद भोजराज नाग अपने तीखे बयानों और अधिकारियों को फटकारने के लिए पहले भी सुर्खियों में रहे हैं।

पहले कहा था- नींबू काटकर उतार दूंगा भूत

साल भर पहले भी सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि पुरानी मानसिकता के कुछ अधिकारी हैं, वह अपनी मानसिकता त्याग दें। 6 महीने बाद फिर काम करेंगे, जिसमें किसी प्रकार का रोड़ा नहीं आना चाहिए। 6 महीने बाद मैं फिर भूत उतारूंगा।

सांसद नाग ने कहा था कि सरकार के विकास कार्य में जो बाधा आ रही है उसे नींबू काटकर दूर कर दूंगा। चुनाव जीते 5 महीने हो गए हैं, जैसे ही 6 महीने हो जाएंगे वो फिर से नींबू काटकर भूत उतारना शुरू कर देंगे। ये बातें उन्होंने कांकेर के पखांजूर में जिला स्तरीय आवास मेला के दौरान कही थी।

भोजराज नाग सांसद ने पहले कहा था, मैं एसपी से बात करता हूं। इसके होश ठिकाने आ जाएंगे।

भोजराज नाग सांसद ने पहले कहा था, मैं एसपी से बात करता हूं। इसके होश ठिकाने आ जाएंगे।

भोजराज नाग ने ठेकेदार को दी थी गालियां

करीब 10 महीने पहले सांसद भोजराज नाग ठेकेदार से फोन पर गाली-गलौज को लेकर भी सुर्खियों में थे। उन्होंने ठेकेदार को गाली देते हुए कहा कि मैं तेरा बाप बोल रहा हूं। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। सांसद ने कहा कि मुझे गाली दी, इसलिए मैंने भी गालियां दी।

इसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने सांसद को घेरा था। उन्होंने कहा ये कांकेर के सांसद महोदय भोजराज नाग हैं। उन्हें कोई व्यक्ति फ़ोन पर गाली दे रहा है। उनकी नाराज़गी स्वाभाविक है। सांसद का ऐसा अपमान नहीं होना चाहिए। क्या सांसद को भी संयम नहीं रखना चाहिए, बेवजह किसी का बाप बनकर मां की गाली देना भी सांसद को शोभा नहीं देता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल  तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

Published

on

भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह

कोरबा। ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने पर तथा अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। जिले में बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार मौसम परिवर्तन के बाद तेज धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है। सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान में विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में पानी और खनिज लवण नमक की कमी हो जाती है इसे लू लगना या हीट-स्ट्रोक कहा जाता है। वर्तमान में घर से बाहर जाकर ऑफिस वर्क करने वाले, खेती कार्य मे लगे आमजन तथा बाजार में खरीददारी आदि कार्य करने वाले व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी एवं पेय पदार्थो का सेवन नहीं कर पाते हैं। इस कारण वे निर्जलीकरण के शिकार हो जाते हैं, जिसका समय पर उपचार ना मिलने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।

लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय –
आम लोगों के द्वारा आवश्यक उपाय अपनाकर लू (तापाघात ) से बचाव किया जा सकता है। जिसके अंतर्गत गर्मी के दिनों में हमेशा घर से बाहर जाते समय सफेद, सूती या हल्के रंग के कपड़े पहनना, भोजन करके तथा पानी पीकर ही घर से बाहर निकलना, घर से बाहर जाते समय गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को कपड़े/ गमछे से ढककर ही निकलना, छतरी एवं रंगीन चश्मे का प्रयोग करना,  गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में पानी पिना तथा ज्यादातर पेय पदार्थों का सेवन करना सहित अन्य उपाय अपना सकते है। इसी प्रकार बाहर जाते समय पानी साथ रखें, धूप में बेवजह बाहर जाने से बचें, बच्चों बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, साथ ही उन्हें समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें एवं सुपाच्य भोजन एवं तरल पदार्थों का सेवन कराएं। गर्मी के दिनों में तीव्र धूप को घर के अंदर आने से रोकें तथा जहाँ तक संभव हो अधिक से अधिक समय तक धूप में रहकर व्यायाम तथा मेहनत का काम ना करें, धूप में नंगे पांव ना चलें। इन सावधानियों को अपनाकर स्वयं को लू (तापघात) से बचा जा सकता है।

लू (तापाघात) के लक्षण-

लू का शिकार होने पर व्यक्ति में सिर दर्द, बुखार, उल्टी एवं अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी, चक्कर आना, सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन तथा त्वचा लाल एवं सूखी होना जैसे अन्य लक्षण शामिल है।

लू से बचाव हेतु प्राथमिकी उपचार –

लू (तापाघात) होने पर रोगी को छायादार स्थान पर कपड़े गीले कर लिटायें एवं हवा करें। रोगी को बेहोशी की स्थिती में कोई भी भोज्य/पेय पदार्थ का सेवन नहीं कराएं एवं उसे तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएं। रोगी के होश में आने की स्थिति में उसे ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि पेय पदार्थों का सेवन कराएं। रोगी के शरीर के तापमान को कम करने के लिए उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें, प्रभावित व्यक्ति को शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाए।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले के मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू (तापघात) से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं ओ. आर. एस. की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर श्री दुदावत तथा सीएमएचओ ने जिले के नागरिकों से गर्मी के मौसम में लू (तापाघात) से बचाव हेतु आवश्यक उपाय को अपनाने का आग्रह किया है। जिससे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677