भिलाई,एजेंसी। दुर्ग से BJP सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा है कि, सरकार अपने घोषणापत्र में किए वादे को पूरा करे। अभी जनता के पास जाना है।
सांसद ने पत्र में आगे लिखा है, कर्मचारियों को देय तिथि से मंहगाई भत्ता, लंबित एरियर्स सहित अन्य मुद्दों का जल्द निराकरण करें। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे इसे लेकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और असंतोष जताया है।
वह पत्र जो दुर्ग सांसद ने सीएम विष्णुदेव साय को लिखा है।
चार स्तरीय समयमान वेतनमान का लाभ दें
सांसद ने पत्र में लिखा है, शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समयमान वेतन का लाभ दिया जाए। केंद्र सरकार के समान गृह भाड़ा भत्ता और मध्य प्रदेश शासन की तरह छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नकदीकरण को 240 से बढ़ाकर 300 दिन किया जाए।
मोदी की हर गारंटी पूरा होना भी जरूरी
विजय बघेल ने कहा कि, 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया गया था। उन्होंने प्रदेश के हर कोने में रहने वाले लोगों से संपर्क किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन से भी मुलाकात की गई।
उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया गया। इसके बाद इस पूरे घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी के रूप में प्रसारित किया गया। इसलिए घोषणा पत्र का हर वादा जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए।
नगरीय निकाय चुनाव में जाना पड़ेगा जनता के पास
सांसद विजय बघेल ने कहा कि उनके घोषणा पत्र पर राज्य के जनमानस ने विश्वास किया और राज्य में भाजपा की सरकार बनी। लेकिन अब सरकार को बने 9 महीने बीत जाने के बाद भी वादा पूरा ना होने से जनमानस में असंतोष बढ़ रहा है। सामने नगरीय निकाय चुनाव है। फिर से सभी को जनता के बीच जाना है।
अधिकारी कर्मचारी की मांग का किया था समर्थन
सांसद विजय बघेल ने एक दिन पहले एक बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जो सरकारी अधिकारी कर्मचारियों से वादा किया गया था, उसे पूरा करना जरूरी है। यदि उन्हें केंद्र के समान डीए और एरियर्स देने के मामले में सरकार आपके साथ नहीं है तो वो खुद उनके साथ धरना आंदोलन में शामिल होंगे। इस बयान के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार को घेरा था।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।