छत्तीसगढ़
सारंगढ़ में उफनते नाले में बही कार…3 लोग तैरकर बचे:2-3 फीट ऊपर बह रहा पानी, जान-जोखिम में डाल रहे लोग, 25 जिलों में अलर्ट
रायपुर,एजेंसी। सारंगढ़ में बारिश से उफनते नाले को पार कर रही कार बह गई। हालांकि कार सवार तीन लोगों ने तैरकर जान बचा ली। तीनों बरमकेला से ओडिशा जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें नाला पार नहीं करने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने नहीं मानी।
नाले के ऊपर 2-3 फीट ऊपर पानी बह रहा है फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। ओडिशा को जोड़ने वाला बरमकेला का विक्रम नाला वर्षों से अधूरे पुल के कारण लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। विधायक ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था।
बंगाल की खाड़ी में बने बारिश के सिस्टम का असर प्रदेश में दिखने लगा है। रायपुर, बलौदाबाजार में सुबह से तेज पानी बरस रहा है। रायगढ़ में लगातार बारिश के बाद केलो डैम के 3 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने आज महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सरगुजा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायपुर सहित 19 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इधर, रायपुर के नवापारा क्षेत्र से लगे पारागांव में आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरे-बकरियों की मौत हो गई। सभी मवेशी महानदी किनारे चर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना में 7 बकरियां घायल भी हुई हैं।
वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक 60 मिमी बारिश मैनपुर में दर्ज की गई है।

उफनते विक्रम नाला को पार कर रही कार बह गई। नाले के पास बचाने के लिए दौड़ते हुए ग्रामीण।

नाले से आगे बहते हुए डूब गई कार, कार सवार तीन लोग तैरकर बच निकले।

सारंगढ़ में विक्रम नाला से 2-3 फीट ऊपर पानी बह रहा है। फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं।

रायगढ़ में भी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी दिनभर पानी वाला मौसम रहा।

रायगढ़ में लगातार बारिश के बाद केलो डैम के 3 गेट खोले गए हैं जिससे केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है। काले बादल छाए हुए हैं।

बलौदाबाजार में भी सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश से गलियों में पानी भर गया है।
बलराम में सबसे ज्यादा बारिश, बेमेतरा में सबसे कम
प्रदेश में अब तक 1078.8 मिमी बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 495.1 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 51% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1473.7 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 53% ज्यादा है।

कोरबा
न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार
कोरबा। बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और सामाजिक दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अवसाद, चिंता, अनिद्रा और नशे की लत जैसी बीमारियां अब हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हर 8 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी मानसिक समस्या से जूझ रहा है, लेकिन समय पर सही इलाज सभी को नहीं मिल पाता।

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए न्यू कोरबा हॉस्पिटल में वरिष्ठ न्यूरो-मनोचिकित्सक डॉ. रजनी वर्मा के नेतृत्व में आधुनिक और समग्र मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां मरीजों की स्थिति को समझकर व्यक्तिगत ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाता है, जिसमें काउंसलिंग, साइकोथेरेपी और आवश्यकतानुसार दवाओं के जरिए उपचार किया जाता है। अस्पताल में अवसाद, एंग्जायटी, अनिद्रा, तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याओं का प्रभावी इलाज किया जा रहा है।
बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए अस्पताल में विशेष नशा मुक्ति सेवाएं भी शुरू की गई हैं। इसमें शराब, तंबाकू, निकोटिन और ड्रग्स की लत से जूझ रहे मरीजों का वैज्ञानिक तरीके से इलाज किया जाता है। डिटॉक्सिफिकेशन, बिहेवियर थेरेपी, काउंसलिंग और रिलैप्स प्रिवेंशन जैसी सुविधाएं मरीजों को सुरक्षित और स्थायी रूप से नशा मुक्त बनाने में मदद कर रही हैं। डॉ. रजनी वर्मा द्वारा अब तक 200 से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है, जो उनकी विशेषज्ञता और समर्पण को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक समस्याओं और नशे की लत को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, जबकि समय पर उपचार से व्यक्ति सामान्य जीवन में तेजी से वापसी कर सकता है। न्यू कोरबा हॉस्पिटल की ये सेवाएं कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत और उम्मीद का केंद्र बनकर उभर रही हैं।

कोरबा
हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सप्तदेव मंदिर एवं मोदी परिवार द्वारा आयोजन
कोरबा। 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को भगवान श्री हनुमान जी के प्राकट्य दिवस (हनुमान जन्मोत्सव) के पावन अवसर पर पूरे देश एवं विश्व में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर आमंत्रणानुसार उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा अर्पित की गई।

प्रमुख कार्यक्रमों की झलक इस प्रकार रही—
प्रातः 7:00 से 8:00 बजे के मध्य श्री सप्तदेव मंदिर में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव विधिवत मनाया गया। पूजन, आरती, आतिशबाजी के साथ प्रसाद वितरण एवं बधाइयों का आदान-प्रदान किया गया।
तत्पश्चात पुनः मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया।
सायं 4:00 से 6:00 बजे तक श्री सप्तदेव मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, जिसके पश्चात आरती, शर्बत एवं प्रसाद वितरण किया गया।
मोदी निवास में सायं 5:00 से 7:00 बजे तक भव्य संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
बिलासपुर स्थित नए शोरूम में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
अर्दा स्थित मोदी फार्म हाउस (संजय कृषि केंद्र) में हनुमान जी के साथ-साथ भगवान कार्तिकेय एवं नंदी जी की मूर्तियों की स्थापना की गई।
पंचमुखी हनुमान मंदिर, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्व में अशोक मोदी द्वारा कराई गई थी, वहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भव्य आरती में सहभागिता की गई।
गिरिजा दीदी के निवास में हनुमान जी के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
रूपेश अग्रवाल के निवास पर भी हनुमान जी के दर्शन एवं आशीर्वाद ग्रहण किए गए।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस प्रकार श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

खेल
छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर NCA कैंप के लिए चयनित:U-16 एलीट कैंप लिए गंधर्व और अरहम का सिलेक्शन, हाई परफॉर्मेंस के लिए अर्शवीर चुने गए
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के 3 युवा खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित अंडर-16 (मेंस) एलीट और हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए हुआ है। यह चयन ऑल इंडिया जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने किया है।
हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए अर्शवीर सिंह भाटिया का चयन अंडर-16 हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा, जो 18 मई 2026 से 13 जून 2026 तक चलेगा।

वहीं एलीट कैंप के लिए 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अंडर-16 एलीट कैंप देश के अलग-अलग सेंटर में 11 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ के प्रतीक गंधर्व देहरादून और अरहम नाहर अनंतपुर में ट्रेनिंग लेंगे।
हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
इन खिलाड़ियों को कैंप में BCCI के टॉप कोचिंग स्टाफ की देखरेख में तकनीकी फिटनेस और फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे उनके खेल को निखारने में मदद मिलेगी। यह चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आने वाले समय में इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में सलेक्शन से गेम इम्प्रूव होगा
1. टॉप लेवल कोचिंग
यह कैंप भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक्सपर्ट कोच और ट्रेनर्स की निगरानी में होता है। खिलाड़ियों को बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की एडवांस ट्रेनिंग मिलती है।
2. फिटनेस और प्रोफेशनल ट्रेनिंग
स्ट्रेंथ, स्टैमिना और इंजरी मैनेजमेंट सिखाया जाता है। डाइट और प्रोफेशनल रूटीन समझाया जाता है यानी खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल की तैयारी शुरू करते हैं।
3. परफॉर्मेंस एनालिसिस
वीडियो एनालिसिस और डेटा के जरिए खेल को सुधारा जाता है। कमजोरियों पर खास काम होता है, इससे खिलाड़ी तेजी से बेहतर बनते हैं।
4. नेशनल टीम तक पहुंच का रास्ता
NCA कैंप को इंडिया U-16, U-19 और आगे सीनियर टीम के लिए पाइपलाइन माना जाता है। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे और बड़े मौके मिलते हैं।
5. एक्सपोजर और नेटवर्क
देशभर के टैलेंटेड खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका। सिलेक्टर्स और कोच की नजर में आने का मौका। ऐसे कैंप में शामिल होना खिलाड़ी के प्रोफाइल को मजबूत करता है। आगे IPL, रणजी और इंडिया टीम तक पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
