Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग – गेवरा खदान साइलो में लोडर पलट कर ही दुर्घटनाग्रस्त, चालक की गई जान। देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

गेवरा दीपका :– दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा खदान के साइलो के नीचे एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लोडर वाहन का चालक दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी अनुसार घटनास्थल पर सीएसएफ का टिम पहुंच चुकी है, दीपका पुलिस को घटना की सूचना दी जा चुकी है। पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भठोरा सरईपाली की दो बेटियों ने बढ़ाया मान, पुलिस उप-निरीक्षक बनने पर ग्रामवासियों ने किया भव्य अभिनंदन

Published

on

कोरबा/बांकीमोंगरा। नगर पालिका बांकीमोंगरा के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाले ग्राम भठोरा सरईपाली में आज उत्साह और गौरव का वातावरण रहा। गाँव की दो होनहार बेटियों कु. निशा विंध्यराज (पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज) एवं कु. सुशीला विंध्यराज (पुत्री लाहोरन विंध्यराज) का पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न के साथ दोनों नव-नियुक्त अधिकारियों का अभिनंदन किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि निशा और सुशीला ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गाँव और जिले का नाम रोशन किया है। यह सफलता क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी ।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अमर सिंह कंवर, सुरेंद्र प्रसाद राठौर, देवप्रसाद राठौर, छतराम यादव, मसत राम विंधराज, बाबू जी, चंद्रा बिंझवार, मनजीत यादव, नरेंद्र प्रसाद, विजय, गोलू कवर, सूरज सिंह, गरुड़ सिंह, नोनी बाई, जय सिंह बिंझवार, भूपेंद्र, सुखनंदन कवर, सुखेन, रमेश विंध्यराज, सुखेन कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलायें एवं बच्चे उपस्थित रहे ।

सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर पूरी ईमानदारी से सेवा करने की शुभकामनाएं दीं ।

Continue Reading

Uncategorized

बांकीमोगरा ढपढब कथा में आए महिला का सोने का हार उड़ा ले गए चोर….थाने दर्ज कराई गई शिकायत…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा :– जिले के थाना बांकीमोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढब में आयोजित श्री हनुमत कथा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई है इसी दौरान चोर भी अपना हाथ का सफाई दिखाने भीड़ में शामिल हो चुके है, और चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।

बाँकी मोगरा में निवास करने वाले एवं क्षेत्र के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि नवल किशोर पंडित की धर्मपत्नी अमिता पंडित अपनी पड़ोसियों के साथ कथा में शामिल हुई थी। कथा स्थल पर रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा कर चोर ने अमिता पंडित के गले का हार उड़ा लिया जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 15000 रुपए बताए गए।

कथा समाप्त होने के बाद पंडाल से बाहर निकलते वक्त भीड़ का फायदा उठाकर हार को किया होगा पार ।

• घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाना बांकीमोगरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

घटना का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल अपने परिजनों और आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा पहुंची माँ सिद्धिदात्री का आशीर्वाद लेने।…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महानवमी के दिन बांकीमोंगरा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस खास मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने मां सिद्धिदात्री मंदिर पहुँचकर माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नगर पालिका अध्यक्ष जब मंदिर परिसर पहुँचे, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अध्यक्ष ने विधि-विधान से माता की आरती उतारी और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मां सिद्धिदात्री मंदिर महिला समिति की सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समिति की महिलाओं ने इस मौके पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया था, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि माँ सिद्धिदात्री सभी को सुख, शांति और सिद्धि प्रदान करें। हमारे बांकीमोंगरा परिवार पर माता की कृपा सदैव बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।” नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन हुआ , इसके अलावा देर शाम से देर रात तक महाभंडारा का भी आयोजन हुआ जिसमें आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालुगण महा भंडारा प्रसाद ग्रहण भी किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677