Connect with us

देश

ब्रिटिश PM स्टार्मर ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म देखी:यशराज स्टूडियो का दौरा किया, आज 100 मेंबर का डेलिगेशन लेकर मुंबई पहुंचे

Published

on

मुंबई,एजेंसी। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने बुधवार को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ फिल्म देखी। उन्होंने यशराज स्टूडियो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीईओ अक्षय विधानी से भी मुलाकात की। उन्होंने कौन सी फिल्म देखी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

स्टार्मर आज ही मुंबई पहुंचे हैं। 2024 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक डेलिगेशन भी आया है, जिसमें आईटी, ऑटो-मोबाइल सहित कई क्षेत्रों के कारोबारी भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार्मर आज कूपरेज ग्राउंड में एक फुटबॉल कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा शाम में विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात कर सकते हैं।

स्टार्मर-रानी मुखर्जी मुलाकात की तस्वीरें…

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यशराज स्टूडियो का दौरा किया।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यशराज स्टूडियो का दौरा किया।

स्टार्मर ने बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और सीईओ अक्षय विधानी के साथ फिल्म देखी।

स्टार्मर ने बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और सीईओ अक्षय विधानी के साथ फिल्म देखी।

स्टार्मर ने फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ फोटो खिंचवाई।

स्टार्मर ने फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ फोटो खिंचवाई।

ब्रिटेन में यशराज की 3 बड़ी फिल्मों की शूटिंग

यशराज फिल्म्स (YRF) ने आज यह पुष्टि की है कि वह अपनी तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग 2026 की शुरुआत से यूनाइटेड किंगडम (UK) में करेगी। ब्रिटिश पीएम ने कहा कि इस कदम से ब्रिटेन में 3,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी।

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा, “बॉलीवुड ब्रिटेन में वापसी कर रहा है। यह पार्टनरशिप भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील के असली मकसद को पूरा करती है।”

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा —“यूके हमेशा हमारे लिए बेहद खास रहा है। हमारी सबसे बड़ी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) वहीं फिल्माई गई थीं। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का हमारे स्टूडियो आना और इस साझेदारी पर हस्ताक्षर करना हमारे लिए सम्मान की बात है।”

9 अक्टूबर को पीएम मोदी से मिलेंगे स्टार्मर

स्टार्मर और पीएम मोदी के बीच कल मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात होगी और ‘विजन 2030’ के तहत साझेदारी के डेवलपमेंट पर चर्चा करेंगे।

इसी साल जुलाई में भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर दस्तखत हुआ था। यह समझौता का मकसद आपसी व्यापार को 2030 तक दोगुना करके 120 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

FTA से भारतीय प्रोडक्ट्स जैसे- कपड़े, चमड़ा और एग्री प्रोडक्ट को ब्रिटेन में बेचना आसान हो जाएगा। अब स्टार्मर का दौरा दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्टार्मर के भारत दौरे की फुटेज…

इससे पहले, साल 2013 में पूर्व ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन 100 लोगों के डेलिगेशन के साथ भारत यात्रा पर आए थे, इसमें 4 मंत्री और 9 सांसद शामिल थे। उनके 12 साल बाद स्टार्मर इतना बड़ा डेलिगेशन लेकर पहुंचे हैं।

इससे पहले, साल 2013 में पूर्व ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन 100 लोगों के डेलिगेशन के साथ भारत यात्रा पर आए थे, इसमें 4 मंत्री और 9 सांसद शामिल थे। उनके 12 साल बाद स्टार्मर इतना बड़ा डेलिगेशन लेकर पहुंचे हैं।

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने भारत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले अपने जंबो डेलिगेशन के साथ लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक तस्वीर खिंचवाई। फिर वे आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे।

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने भारत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले अपने जंबो डेलिगेशन के साथ लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक तस्वीर खिंचवाई। फिर वे आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने PM स्टार्मर का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने PM स्टार्मर का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

स्टार्मर ने मुंबई के ताज महल पैलेस में साथ आए डेलिगेशन से बात की।

स्टार्मर ने मुंबई के ताज महल पैलेस में साथ आए डेलिगेशन से बात की।

स्टार्मर मुंबई के ताज महल पैलेस में व्यापारिक नेताओं से बात करते हुए एक डिस्पोजेबल कैमरा दिखाते हुए।

स्टार्मर मुंबई के ताज महल पैलेस में व्यापारिक नेताओं से बात करते हुए एक डिस्पोजेबल कैमरा दिखाते हुए।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की भारत यात्रा के दौरान मुंबई में सड़कों पर स्वागत पोस्टर लगे हुए हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की भारत यात्रा के दौरान मुंबई में सड़कों पर स्वागत पोस्टर लगे हुए हैं।

स्टार्मर बोले- ट्रेड डील में वीजा का रोल नहीं

स्टारमर ने कहा है कि उनका देश भारत के लिए वीजा नियमों में कोई ढील नहीं देगा। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक रिश्ते बढ़ाने के बड़े मौके हैं, लेकिन भारतीय कामगारों या छात्रों के लिए नए वीजा रास्ते खोलने की कोई योजना नहीं है।

लेबर सरकार इस समय ब्रिटेन में आने वाले प्रवासियों की संख्या घटाने की कोशिश कर रही है। भारत की ओर उड़ान भरते समय पत्रकारों से बात करते हुए स्टार्मर ने दोहराया कि भारत के साथ हुए व्यापार समझौते में वीजा का कोई रोल नहीं था और इस मामले में स्थिति जस की तस है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रम्प के अमेरिका में H-1B वीजा नियम बदलने के बाद ब्रिटेन तकनीकी प्रतिभाओं को आकर्षित करने पर विचार करेगा, तो उन्होंने कहा कि ब्रिटेन दुनिया भर से बेहतरीन प्रतिभाओं को लाना चाहता है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले, लेकिन उन्होंने फिर से साफ कहा कि भारत के लिए नए वीजा रास्तों की कोई योजना नहीं है।

स्टार्मर बोले- ये ब्रिटेन का सबसे बड़ा व्यापारिक मिशन

स्टार्मर ने मुंबई आने से पहले डेलिगेशन का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने खुद कॉकपिट में जाकर घोषणा की, ‘मैं आपका प्रधानमंत्री बोल रहा हूं। यह कोई साधारण उड़ान नहीं है, बल्कि ब्रिटेन का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक मिशन है। जो भारत के साथ नए व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है।

स्टार्मर ​​​​​​ने इंस्टाग्राम पर इस पल का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘आप सभी का इस फ्लाइट में स्वागत है। हम नए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत सभी संभावनाओं को तलाशने के लिए उत्सुक हैं।’

स्टार्मर के भारत दौरे में 4 अहम मुद्दों पर बात होगी

  1. व्यापार और निवेश: दोनों देशों ने हाल ही में एक बड़ा व्यापार समझौता (CETA) किया है। इस पर चर्चा होगी ताकि व्यापार को और बढ़ाया जा सके, जिससे दुकानों, कारोबार और नौकरियों में बढ़ोतरी हो।
  2. तकनीक और इनोवेशन: फिनटेक (डिजिटल पैसे का लेन-देन), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग (नई तरह के सुपरफास्ट कंप्यूटर) और साइबर सिक्योरिटी (ऑनलाइन सुरक्षा) जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम करेंगे।
  3. डिफेंस और सिक्योरिटी: आतंकवाद को रोकने, खालिस्तानी गतिविधियों पर नजर रखने और आर्थिक अपराधियों को पकड़ने के लिए बात होगी।
  4. जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आपसी रिश्ते: दोनों देश पर्यावरण को बचाने, साफ ऊर्जा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और लोगों के बीच दोस्ती बढ़ाने पर भी ध्यान देंगे।

मोदी-स्टार्मर मंबई के फिनटेक इवेंट में शामिल होंगे

स्टार्मर और मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है, जो 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा।

इसका एजेंडा AI ऑपरेटेड फाइनेंस को मजबूत बनाना है। इसमें फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी को ज्यादा समावेशी, तेज और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। यहां कई ग्लोबल लीडर, रेगुलेटर और इनोवेटर आएंगे। फिनटेक कंपनियों के लिए नए मौके तलाशे जाएंगे।

इसमें 75 से अधिक देशों के 100,000 से ज्यादा प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े फिनटेक समारोहों में से एक बन जाएगा। इस आयोजन में लगभग 7,500 कंपनियां, 800 वक्ता, 400 प्रदर्शक और भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों क्षेत्राधिकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले 70 नियामक शामिल होंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इंग्लैंड में मोदी से मुलाकात की थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इंग्लैंड में मोदी से मुलाकात की थी।

बेंगलुरु में इन्वेस्टमेंट और टेक्नोलॉजी पर बात करेंगे

कीर स्टार्मर मुंबई के बाद बेंगलुरु जाएंगे। बेंगलुरु भारत का टेक्नोलॉजी हब है, जहां वे निवेश और तकनीक पर बात करेंगे।

उनका मकसद भारत-ब्रिटेन टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनिशिएटिव (TSI) को तेज करना है। इसमें AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और बायोटेक जैसे सेक्टर शामिल हैं। FTA के बाद निवेश बढ़ाने पर खास जोर होगा।

स्टार्टअप्स को सपोर्ट: बेंगलुरु में स्टार्मर स्टार्टअप्स के साथ बात करेंगे। वे उन्हें ब्रिटेन में बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगे और सहयोग के नए मौके तलाशेंगे।

टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनिशिएटिव (TSI): भारत और ब्रिटेन ने हाल ही में TSI नाम का एक प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम होगा। स्टार्मर बेंगलुरु में टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स से मिलेंगे और इस प्रोग्राम को तेज करने की योजना बनाएंगे।

निवेश बढ़ाने का प्लान: स्टार्मर ब्रिटिश कंपनियों को भारत में ज्यादा पैसा लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, खासकर टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में। इससे भारत में नई नौकरियां पैदा होंगी और अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

RBI ने 2000 रुपये के नोटों की वापसी पर जारी की ताजा रिपोर्ट, क्या रद्दी बन गए हैं बाकी बचे नोट?

Published

on

मुंबई, एजेंसी। कभी भारतीय बटुए की शान कहे जाने वाले गुलाबी नोट अब इतिहास के पन्नों में सिमटने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 3 मार्च 2026 को अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी करते हुए यह साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोटों को वापस लाने का महाभियान अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जहां अधिकांश लोगों को लगा था कि अब तक सारे नोट खजाने में लौट चुके होंगे, वहीं ताजा आंकड़े बताते हैं कि अभी भी कुछ ‘गुलाबी जादुई नोट’ जनता की जेबों या पुराने संदूक में छिपे हुए हैं।

98 प्रतिशत से ज्यादा की हुई घर वापसी
RBI की रिपोर्ट के अनुसार, 19 मई 2023 को जब इन नोटों को चलन से बाहर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया था, तब बाजार में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के नोट मौजूद थे। ताजा अपडेट के मुताबिक, इनमें से 98.44 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में सफलतापूर्वक लौट आए हैं। गणितीय आधार पर देखें तो अब केवल 1.56 प्रतिशत नोट ही बाजार या आम लोगों के पास बचे हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि देश की जनता ने इस बदलाव को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है और भारी मात्रा में मुद्रा वापस सिस्टम का हिस्सा बन चुकी है।

क्या रद्दी बन गए हैं बाकी बचे नोट?
बचे हुए नोटों को लेकर मन में डर होना स्वाभाविक है, लेकिन RBI ने राहत भरी बात कही है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि ये नोट आज भी ‘लीगल टेंडर’ हैं, यानी इनकी कागजी कीमत शून्य नहीं हुई है। हालांकि, अब आप इन्हें पास के किसी भी सामान्य बैंक या ATM में जाकर जमा नहीं कर सकते। इन बचे हुए नोटों को बदलने या जमा करने के लिए अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं। पहला यह कि आपको RBI के देश भर में स्थित 19 क्षेत्रीय कार्यालयों (Regional Offices) पर व्यक्तिगत रूप से जाना होगा। दूसरा विकल्प भारतीय डाक (Post Office) का है, जिसके जरिए आप सुरक्षित तरीके से अपने नोटों को RBI तक भेज सकते हैं।

आखिर कहां अटक गए करोड़ों के नोट?
विशेषज्ञों और रिपोर्ट के विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि जो नोट अब तक वापस नहीं आए, उनके पीछे कई रोचक कारण हो सकते हैं। कई लोग शायद अपने Locker, पुराने कपड़ों या घर के गुप्त कोनों में रखे इन नोटों को भूल गए हैं। इसके अलावा, विदेश में रह रहे भारतीयों (NRIs) के पास मौजूद मुद्रा को वापस आने में लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, देश के कई धार्मिक स्थलों के दान पात्रों और पुराने गुल्लकों में भी ये नोट अभी भी मिल रहे हैं।

 घबराएं नहीं, पर सक्रिय रहें
यदि आपको भी अपने किसी पुराने पर्स या डायरी के बीच दबा हुआ 2000 का नोट मिल जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपका पैसा सुरक्षित है, बस उसे बदलने की प्रक्रिया थोड़ी मशक्कत भरी हो गई है। RBI का यह मिशन अब अपने समापन की ओर है और 98.44 प्रतिशत की रिकवरी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब बस यह देखना बाकी है कि शेष बचे Note System में लौटते हैं या फिर वे भविष्य के लिए केवल एक यादगार बनकर रह जाएंगे।

Continue Reading

देश

ईरान की जंग… सोने के दामों में महा-विस्फोट! क्या चांदी तोड़ेगी ₹3 लाख का रिकॉर्ड?

Published

on

 मुंबई, एजेंसी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक बाजारों में हलचल तेज कर दी है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और ईरान के साथ बढ़ते तनाव ने बुलियन मार्केट (Gold-Silver Market) को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। भारतीय वायदा बाजार में जहां सोने की कीमतों में करीब 1.5% का उछाल आया है, वहीं चांदी ने 3% की लंबी छलांग लगाई है। जानकारों का दावा है कि यदि तनाव और बढ़ा, तो चांदी जल्द ही 3 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार कर सकती है।

 सोने में जोरदार उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। सुबह करीब 10:15 बजे सोना 2,200 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान कीमतें 1.63 लाख रुपये से ऊपर के स्तर तक पहुंच गईं। हालांकि इससे पहले के सत्र में सोने में तेज गिरावट आई थी और भाव 1.61 लाख रुपये के आसपास फिसल गए थे। लेकिन ताजा वैश्विक घटनाक्रम ने बाजार का रुख बदल दिया है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बना रहता है तो घरेलू बाजार में सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

चांदी पहुंच सकती 3 लाख रुपए के पार

सोने के साथ-साथ चांदी में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। एमसीएक्स पर सुबह के कारोबार में चांदी 6,000 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई। सत्र के दौरान कीमतें 2.73 लाख रुपये के स्तर तक भी पहुंचीं। गौरतलब है कि पिछले दो कारोबारी दिनों में चांदी में भारी गिरावट आई थी, लेकिन अब बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। जानकारों का कहना है कि मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी छू सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह 5,100 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करता नजर आया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी मजबूती रही। इस वर्ष अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में मजबूत रिटर्न देखने को मिला है। वहीं, चांदी में भी गिरावट के बाद रिकवरी दर्ज की गई और कीमतें फिर से ऊपर की ओर बढ़ीं। दूसरी ओर प्लैटिनम और पैलेडियम में भी सीमित बढ़त दर्ज की गई। वहीं प्लेटिनम 1% की बढ़त के साथ 2,104 डॉलर और पैलेडियम 1,653 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक निवेशकों को जोखिम भरे एसेट्स से दूरी बनाने पर मजबूर कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के सैन्य और नौसैनिक ठिकानों पर हमले की रिपोर्ट के बाद डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। युद्ध की इस स्थिति में शेयर बाजार (Stock Market) धड़ाम हो गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा केवल कीमती धातुओं और कच्चे तेल पर टिका है।

Continue Reading

देश

इजराइल-ईरान जंग,भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया:जेद्दा से अहमदाबाद 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें भारतीय नागरिकों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पोस्ट में इसकी जानकार दी।

इधर, जंग से बने विपरीत हालातों के चलते मिडिल ईस्ट के देशों से भारतीयों का लौटना जारी है। मंगलवार देर रात जेद्दा, दुबई से कई भारतीय दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। भारत आने पर लोगों ने कहा कि अपने देश वापस आकर अच्छा लग रहा है।

ईरान ने जंग के कारण दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट (समुद्र का रास्ता) बंद कर दिया है। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।

युद्ध के चलते पश्चिम एशिया के 8 देशों ने एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर ​दिए हैं। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की हैं। इससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

खामेनेई की मौत के कुछ ही घंटों के अंदर, पाकिस्तान में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कराची में US कॉन्सुलेट पर धावा बोलने की कोशिश की और इस्लामाबाद में डिप्लोमैटिक इलाके के बाहर पुलिस से भिड़ गए। सिक्योरिटी फोर्स के साथ झड़प में कम से कम 34 लोग मारे गए। 120 से ज्यादा घायल हुए हैं।

इजराइल-ईरान जंग और खामेनेई की मौत का विरोध

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677