छत्तीसगढ़
200 लोगों से 5 करोड़ की ठगी…मास्टर-माइंड समेत 4 अरेस्ट:MP में बैठकर चला रहा था फर्जी कंपनी, भोपाल में करते थे हर महीने पार्टी
गरियाबंद,एजेंसी।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ट्रेड एक्सपो मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के भोपाल से चौथी गिरफ्तारी की है। मास्टर माइंड अरुण द्विवेदी भोपाल में बैठकर जाल फैलाया था। 200 लोगों से 5 करोड़ की ठगी की गई थी। निवेश की रकम 10 करोड़ तक पहुंच सकती है।
मास्टर माइंड अरुण द्विवेदी ने गिरफ्तार हो चुके शरद चंद, यशवंत नाग, कमलेश साहू समेत अन्य के जरिए नेटवर्क फैलाया था। ये लोग भोले-भाले ग्रामीणों को अपने जाल में फंसाते थे। लालच देकर निवेश कराते थे। गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम ने अरेस्ट किया है।
भोपाल में होती थी पार्टी
बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण भोपाल में हेड ऑफिस बनाया था। निवेशकों को एक प्रतिशत रोजाना ब्याज देने का झांसा देता था। अपने एजेंटों को 10 प्रतिशत की मोटी कमीशन देती थी। एजेंटों के सुख सुविधाओं पर भी भारी भरकम खर्च करती थी। हर महीने में भोपाल में गेट-टुगेदर होता था।
गरियाबंद में ट्रेड एक्सपो का पर्दाफाश होने के बाद प्रदेश के अन्य प्रभावित जिले में भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी निवेशक कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 5 गुना मुनाफे के चक्कर में करीब 200 लोगों से 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी हो गई। लोगों ने ट्रेड एक्सपो ऐप के जरिए रुपए निवेश किए थे, लेकिन अब वे पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। राजिम पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की।
पीड़ित संतोष देवांगन ने बताया कि राजाराम तारक, शरद चंद शर्मा और पीपरछेड़ी हॉस्टल अधीक्षक यशवंत नाग ने रकम पांच गुना करने की बात कही थी। झांसे में आकर सैकड़ों लोगों ने 5 करोड़ से ज्यादा की रकम निवेश कर दी। शुरुआती 3 महीने में डॉलर में रिटर्न भी मिला था।

भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर निवेश कराते थे।
3 महीने तक रिटर्न भी मिला
साल भर पहले ट्रेड एक्सपो नाम का एक ट्रेडिंग ऐप लॉन्च किया गया था। इन सक्रिय एजेंटों ने अलग-अलग तरीके से प्रचार किया। इसके चलते कई लोग ऐप में जॉइन हो गए। निवेश के रकम के आधार पर निवेशकों के खाते में रोजाना आधा से एक प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर रकम भी डालते गए।
निवेशकों के मुताबिक, रकम सीधे दुबई जा रही थी और डॉलर में रिटर्न मिल रहे थे। इसी रिटर्न का प्रचार कर कारोबार को बढ़ाया गया। 3 महीने तक रिटर्न भी दिया जाता रहा। इसके बाद निवेश करने वालों की संख्या और निवेश रकम का आंकड़ा भी बढ़ने लगा।
घर-बाड़ी बेच कर निवेश किया गया
रिटर्न मिलने पर लोग मार्केट से ब्याज में पैसे उठाकर भी पैसे डालने लगे। शिक्षकों ने अपनी बचत पूंजी को निवेश किया। बताया जा रहा है कि, जिले के दर्जनभर पुलिस वाले भी झांसे में आ गए। परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर रुपए लगाए गए हैं।
चिट फंड में डुबो चुके 181 करोड़
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक जिले के 93 हजार 598 लोगों ने अलग-अलग चिट फंड कंपनियों में 7 साल पहले 181 करोड़ गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा राजिम अनुविभाग में 100 करोड़ का निवेश हुआ। ट्रेडिंग ऐप में फंसे ज्यादातर लोग भी इसी राजिम इलाके से आते हैं।

पुलिस ने ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पहले इनकी हुई थी गिरफ्तारी
1. शरद चंन्द्र शर्मा (50) वुड आईलैंड कालोनी अमलेश्वर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग
2. यशवत कुमार नाग (45) पिपरछेडी थाना राजिम जिला गरियाबंद
3. कमलेश साहू (34) नयापारा उजियारपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली
कोरबा
अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरबा। भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 01 अप्रैल 2026 तक बसाईट wwwjoinindianarmynic.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक पंजीकृत अभ्यथियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा (CEE) आयोजित किया जाना संभावित है।
भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ0ग0 रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। अतः जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं वे भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात् रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर “अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन” पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छ0ग0 रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते है। आवेदक को लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व “रोजगार कार्यालय में पंजीयन” करवाना अनिवार्य होगा।
कोरबा
अंजनीकुंज में नवनिर्मित डोम जनसेवा में समर्पित:उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हुआ डोम का लोकार्पण
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाई पास रोड पर स्थित अंजनीकुंज में आज प्रदेश के उद्योग ,वाणिज्य ,श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नवनिर्मित डोम का लोकार्पण उनके हाथों किया गया।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र 28 बुधवारी बाईपास स्थित अंजनीकुंज श्रीवास नाई समाज भवन परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से डोम शेड का निर्माण कराया गया है, जिसे आज जनसेवा में समर्पित किया गया । उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा फीता काटकर उक्त नवनिर्मित डोम को लोकार्पित किया । उन्होंने समिति द्वारा निर्मित कार्यालय भवन व व्यवसायिक परिसर का भी लोकार्पण इस मौके पर किया । इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन , लक्ष्मण श्रीवास , मुकुंद सिंह कवर, समिति के अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, जगदीश श्रीवास , रंगनाथ श्रीवास, शत्रुघ्न श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, दिनेश वैष्णव, लोकनाथ श्रीवास, मोरध्वज श्रीवास, रश्मि श्रीवास, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, आकाश अग्रवाल, पुनिराम साहू, करण राज आदि सहित समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, सदस्य,महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व सदस्य गण एवं काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

कोरबा के विकास में सर्व समाज के साथ-साथ श्रीवास समाज की भूमिका भी महत्वपूर्ण-देवांगन
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि , हमारे कोरबा ने एक छोटे से ग्राम पंचायत से आगे बढ़कर जिला एवं ऊर्जा नगरी बनने तक का सफर तय किया है तथा कोरबा का तेजी से विकास हुआ है , उन्होंने कहा कि कोरबा के विकास में यहां रह रहे सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ श्रीवास् नाई समाज का भी अहम योगदान व महत्वपूर्ण भूमिका रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गो के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। गरीब , निर्धन , किसान , मजदूर , युवा वर्ग व महिला सभी के लिए योजनाएं संचालित हो रही है तथा इन योजनाओं से प्रदेश के लाखों , करोड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है,तथा प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता का आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता आया है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, तथा विश्वास दिलाता हूँ कि मैं सदैव आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूँगा, आप सबकी विकास संबंधी हर माँग पूरी की जाएगी।
नगर विकास के साथ जनसुविधाओ´ पर विशेष फोकस – श्रीमती राजपूत

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम कोरबा निगम क्षेत्र के विकास के साथ साथ जनसुविधाओ पर विशेष फोकस रखकर कार्य कर रहा है, एक ओर जहाँ वार्ड व बस्तियों में निरंतर विकास कार्य हो रहे है,मूलभूत सुविधाओं में बेहतरी लायी जा रही है, वही दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो पर भी लगातार कार्य हो रहे हैं । उन्होंने श्रीवास समाज को बधाई देते हुए कहा कि इस परिसर में डोम का निर्माण हो जाने से सामाजिक कार्यक्रमो, सभाओ, आयोजनों हेतु एक सुविधा पूर्ण स्थान मिल चुका है। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र के विकास को लगातार गति मिल रही है, जन सुविधाओं में निरंतर बृध्दि हो रही, मुझे विस्वास है कि विकास की यह गति लगातार जारी रहेगी।
समाज का मिला भरपूर स्नेह व आशीर्वाद-नरेन्द्र देवांगन
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि कोरबा के सभी समाज के साथ श्रीवास समाज का भी भरपूर स्नेह व आशीर्वाद हम सबको सदैव मिला है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा, सभी समाज के हित में निरंतर कार्य होंगे, मैं यह विश्वास दिलाता हूँ।
समाज के लोगों ने किया हार्दिक स्वागत, नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को दिलाई शपथ
इस अवसर पर श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी रखा गया था , समाज के लोगों ने मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत का शाल, श्री फल से स्वागत किया तथा महामाला पहनकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शपथ ग्रहण कराई। उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने समस्त पदाधिकारियो को बधाई व शुभकामनाएं दी।
कोरबा
बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान
बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व जल दिवस के अवसर पर ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के अंतर्गत तालाब पुनर्जीवित अभियान का आयोजन किया। इस पहल में 150 से अधिक कर्मचारी और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल हुए, जिन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सतत जल उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया। यह पहल जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इन प्रयासों से अब तक 40 से अधिक गांवों में जल संरक्षण संरचनाएं विकसित और पुनर्जीवित की जा चुकी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ी है और खेती को मजबूती मिली है। साथ ही परियोजना के तहत कुल 158 जल संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 129 खेत तालाब, 15 सामुदायिक तालाब, 12 चेक डैम और 2 लाइनिंग तालाब शामिल हैं। इनकी कुल जल संग्रहण क्षमता 2.30 लाख घन मीटर से अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 में ही 22 नई संरचनाएं (21 खेत तालाब और 1 सामुदायिक तालाब) बनाई गई हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 22 हजार घन मीटर है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि जल संरक्षण, सतत विकास और मजबूत समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के माध्यम से हम स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर जल संसाधनों को पुनर्जीवित कर रहे हैं, जिससे कृषि, आजीविका और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिल रहा है। हमारा उद्देश्य दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विश्व जल दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि हम जिम्मेदारी से पानी का उपयोग और पर्यावरण की रक्षा करते रहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।
इन जल संरचनाओं से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है, जिससे वे अब केवल बारिश पर निर्भर नहीं हैं। किसान अब साल में कई फसलें उगा पा रहे हैं और अपनी आय में भी वृद्धि कर रहे हैं। साथ ही, पशुपालन के लिए भी पानी की उपलब्धता बेहतर हुई है।
इस पहल का असर बताते हुए कोरबा के पास भाटगांव की किसान संध्या बाई ने कहा कि मैं हमेशा मछली पालन और सब्जी खेती के जरिए अपनी आय बढ़ाना चाहती थी। ‘मोर जल मोर माटी’ योजना के तहत खेत में तालाब बनने से मैं दोनों काम कर पा रही हूं। इससे मेरे परिवार की आय में बढ़ोतरी हुई है और अब घर की आर्थिक स्थिति सुधार हुआ है।
इस पहल से समुदाय के लोगों को आजीविका के नए अवसर भी मिले हैं। इस कार्यक्रम के तहत 80 किसानों ने मछली पालन को अतिरिक्त आय के रूप में अपनाया है। इससे उन्हें हर फसल चक्र में औसतन ₹20 हजार की कमाई हो रही है। इससे पानी के संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।
कंपनी के इस परियोजना से क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ा है और लंबे समय तक पानी की उपलब्धता बनी रहती है। तालाबों और जल संरचनाओं के पुनर्निर्माण से बारिश का पानी आसानी से संग्रहित होता है, जिससे पानी का बेकार बहना कम होता है। साथ ही आसपास का पर्यावरण संतुलित रहता है। कंपनी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। साथ ही ऐसे प्रयासों से स्थानीय समुदाय के साथ कंपनी का भरोसा और संबंध भी मजबूत होता है, जो भविष्य के लिए सकारात्मक और स्थायी विकास सुनिश्चित करता है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
