छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 :भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना प्रेक्षक किया नियुक्त
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 3 दिसंबर को मतगणना के दौरान प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक मतगणना प्रेक्षक मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना के परिणामों को प्रत्येक चक्र (चरण) के पश्चात आयोग के साफ्टवेयर के माध्यम से अद्यतन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि संपूर्ण मतगणना की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की निगरानी में संपन्न होगी। मतगणना के दौरान सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग होगी जो प्रेक्षकों की निगरानी में की जाएगी। मतगणना के दौरान प्रेक्षक किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना का निरीक्षण कर सकेंगे। मतगणना प्रेक्षकों के साथ निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक भी मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। प्रेक्षक की उपस्थिति में प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर अभ्यर्थी अथवा उनके अभिकर्ता के समक्ष रेंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जाँच की जाएगी। इसके अलावा सभी चक्रों (राउंड) के पूर्ण होने पर पाँच वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (व्हीव्हीपेट) का ड्रा के माध्यम से चयन कर मतों का सत्यापन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मतगणना हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभावार प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए डॉ. लक्ष्मीशा जी., कोंडागांव के लिए बालाजी दिगंबर मंजुले, भटगांव के लिए डी. थिप्पे नायक, राजनांदगांव के लिए मुदावंतु एम. नायक, सीतापुर के लिए पी. कोटेश्वर राव, जैजेपुर के लिए एस. लवन्ना, कवर्धा के लिए सुश्री रमीसेट्टी श्रीलता, बसना के लिए अजित नारायण हजारिका, डोंगरगढ़ के लिए दशरथ दास, प्रतापपुर के लिए सुश्री एस्थर कथार, खुज्जी के लिए हरि नारायण पासवान, महासमुंद के लिए रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, कोंटा के लिए संजीव कुमार, बेलतरा के लिए उदयन मिश्रा, पंडरिया के लिए अजय कुमार गुप्ता, भानुप्रतापपुर के लिए अशोक कुमार, लैलूंगा के लिए सी. एन लोंगफाई, आरंग के लिए मीर तारिक अली, कोटा के लिए न्याली एटे, प्रेमनगर के लिए रंजीथ कुमार जे. को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अंबिकापुर के लिए रूपवंत सिंह, वैशालीनगर के लिए राजकृष्ण पृथी, कोरबा के लिए प्रियातु मंडल, चित्रकोट के लिए सुदेश कुमार मोख्ता, सामरी के लिए जयकृष्ण अभीर, भाटापारा के लिए सुमीत कुमार, कांकेर के लिए विवेक पदम सिंह, राजिम के लिए सुश्री अंजु चौधरी, पत्थलगांव के लिए सुश्री निशु सिंघल, अकलतरा के लिए सुश्री प्रिती, बिलाईगढ़ के लिए ज्ञानेन्द्र कुमार, धरमजयगढ़ के लिए कमलेश्वर प्रसाद सिंह, डोंगरगांव के लिए मुकेश कुमार, कुनकुरी के लिए राजीव रंजन, भरतपुर-सोनहत के लिए रवि रंजन मिश्रा, बिन्द्रानवागढ़ के लिए सुनील कुमार, सरायपाली के लिए जफर मलिक, संजारीबालोद के लिए केशवेन्द्र कुमार, सक्ती के लिए मोहम्मद वाय सफीरूल्ला के. और लुण्ड्रा के लिए डॉ बी.सी. सतीशा को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह रामपुर के लिए मंजुनाथ स्वामी जी एन, रायपुर शहर पश्चिम के लिए इजराइल वात्रे , बीजापुर के लिए बी. जॉन, पाली-तानाखार के लिए सुश्री ललतानपुई वांगछोंग, पामगढ़ के लिए डॉ किरण एच. कुलकर्णी, कसडोल के लिए डॉ राजेन्द्र भरुद , बेमेतरा के लिए अभिषेक कृष्णा, भिलाई नगर के लिए दीपक कुमार मीणा, कुरूद के लिए दीपक रामचन्द्र टावरे, मुंगेली के लिए गंगाथरन डी., नारायणपुर के लिए निरंजन कुमार सुधांशु, बस्तर के लिए आर एच ठाकरे, रायपुर शहर ग्रामीण के लिए रविन्द्र लक्ष्मण, केशकाल के लिए एस डी मंधारे, खल्लारी के लिए विवेक एल भिमनवार, रायपुर शहर उत्तर के लिए सुश्री विमला आर, लोरमी के लिए भबानी शंकर, अभनपुर के लिए बिष्णु प्रसाद मिश्रा, सिहावा के लिए मनीष अग्रवाल, धमतरी के लिए सिबो नारायण साहू, अहिवारा के लिए सुवेंदु कानूनगो और चंद्रपुर के लिए उमाकांत त्रिपाठी को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार डौंडीलोहारा के लिए सुश्री मंजुलता स्वाइन , जशपुर के लिए राजीव प्रशहर, रायगढ़ के लिए श्रीमती रूपांजलि कार्तिक, गुंडरदेही के लिए सैयद मुकर्रम शाह, तखतपुर के लिए श्रीमती मधु रघुवंशी, बलौदाबाजार के लिए डॉ एस अनीश शेखर, दुर्ग शहर के लिए आर ललवेना, धरसींवा के लिए सुश्री एस अमृता जोथी, कटघोरा के लिए चंद्रकुमार जमातिया, साजा के लिए दिलीप कुमार चकमा, दुर्ग ग्रामीण के लिए मानिक लाल दास, बिल्हा के लिए संजय चक्रवर्ती, सारंगढ़ के लिए तापस रॉय, नवागढ़ के लिए अनिल कुमार अग्निहोत्री, दंतेवाड़ा के लिए अनुराग पटेल, बिलासपुर के लिए कुमार प्रशांत, मस्तूरी के लिए प्रेमप्रकाश उपाध्याय और पाटन के लिए नितिन सिंह भदौरिया को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह जगदलपुर के लिए डॉ सुब्रत गुप्ता, बैकुंठपुर के लिए नारायण चन्द्र सरकार, जांजगीर-चांपा के लिए सायबल चक्रवर्ती, मरवाही के लिए शांतनु साहा, खरसिया के लिए ससीम कुमार बरई, मोहला-मानपुर के लिए शकील अहमद, अंतागढ़ के लिए एच जे देसाई, मनेन्द्रगढ़ के लिए ललित मोहन रायल, खैरागढ़ के लिए नर्मदेश्वर लाल और रामानुजगंज के लिए ताय काये को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
कोरबा
15 जून को छोटे खातेदारों को रोजगार ,पुनर्वास एवं भू विस्थापितों की समस्याओं को लेकर जन आक्रोश रैली के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी किसान सभा,
भू विस्थापितों की रैली में शामिल होंगे लोकसभा सांसद अमराराम
आंदोलन को सफल बनाने के लिए पोस्टर के साथ गांव-गांव माइक प्रचार ,बैठक के साथ घर-घर पर्चे वितरण कर भू विस्थापितों को किया जा रहा एकजुट
आंदोलन में कोरबा के चारों परियोजना के साथ रायगढ़ और सरगुजा संभाग के भी भू विस्थापित होंगे शामिल
कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में छोटे खातेदारों को रोजगार देने,भूविस्थापितों के लंबित रोजगार प्रकरणों के निराकरण,पूर्व में अधिग्रहित जमीन की वापसी,पट्टा,आंशिक अधिग्रहण पर रोक लगाने,पेयजल की व्यवस्था करने,बसावट एवं खनन प्रभावित गांवों की अन्य समस्याओं को लेकर 15 जून को जन आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट घेराव की घोषणा की है किसान सभा द्वारा शुरू किया गया आंदोलन भू विस्थापितों का जन सैलाब बनकर कोरबा की सड़कों पर दिखने वाला है कई भू विस्थापित संगठन इस घेराव में शामिल हो रहे है। जिला प्रशासन से भी कई बार हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान की मांग की गई लेकिन प्रशासन ने समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया इस लिए विस्थापितों ने किसान सभा के नेतृत्व में अब आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव गांव में बैठक कर पर्चे वितरण के साथ भू विस्थापितों को एकजुट भी किया जा रहा है और किसान सभा ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए पोस्टर,पर्चे के साथ गांव गांव माइक प्रचार कर भू विस्थापितों को संगठित करने का काम कर रही है। कलेक्ट्रेट घेराव और जन आक्रोश रैली को लेकर भू विस्थापित संगठनों के साथ आम जनता का व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।

जन आक्रोश रैली और कलेक्ट्रेट घेराव से पहले घंटाघर में सभा आयोजित होगी जिसे प्रमुख रूप से माकपा के लोकसभा सांसद और किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड अमराराम,किसान सभा के राष्ट्रीय नेता अवधेश कुमार, आदिवासी एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और सचिव सुरेंद्र लाल सिंह एवं बाल सिंह सहित किसान सभा के प्रदेश के नेता और भू विस्थापित संगठनों के नेता संबोधित करेंगे।
जनआक्रोश रैली और कोरबा कलेक्टर घेराव लोकसभा के सांसद अमराराम के नेतृत्व में होगा
कलेक्ट्रेट घेराव को सफल बनाने के लिए गांव गांव में नुक्कड़ सभा,घर घर पर्चे वितरण एवं भू विस्थापितों को एकजुट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है आंदोलन में कोरबा जिले के कोरबा,दीपका,गेवरा,कुसमुंडा के साथ रायगढ़ और सरगुजा संभाग के भी प्रभावित शामिल होंगे।
किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि एसईसीएल के कुसमुंडा,गेवरा,दीपका,कोरबा सभी क्षेत्रों में छोटे खातेदारों को रोजगार देने,भू विस्थापितों के लंबित रोजगार,जमीन वापसी,पट्टा,बसावट एवं प्रभावित गांव की मूलभुत समस्याओं के निराकार के लिए जिला प्रशासन और एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है जिससे भू विस्थापितों के सब्र का बांध टूट चुका है। 15 जून को कोरबा की सड़को पर भू विस्थापितों। का आक्रोश जन सैलाब के रूप में दिखने वाला है। प्रबंधन और प्रशासन पहले एकजुट था अब सभी क्षेत्रों के भू विस्थापित अपने अधिकार को लेने के लिए एकजुट हो रहे है। किसानों की जमीन का अधिग्रहण जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है और उद्योगों को जमीन नियमों के पालन के तहत सौंपा जाता है लेकिन उद्योग जमीन तो ले लेती है लेकिन विस्थापित जमीन अधिग्रहण के बाद रोजगार और पुनर्वास के लिए भटकते हैं जिला प्रशासन को जमीन अधिग्रण के साथ विस्थापित किसानों के अधिकार को दिलाने के लिए भी सामने आना होगा।
किसान सभा नेता जवाहर सिंह कंवर, दीपक साहू,जय कौशिक,पवन यादव यादव,अमरजीत कंवर आदि ने भू-विस्थापितों की समस्याओं के लिए जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन दोनों को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कुसमुंडा में जमीन के बदले रोजगार की मांग को लेकर 1685 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है और समस्याओं की ओर कई बार प्रशासन और प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन भू-विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के प्रति कोई भी गंभीर नहीं है।
भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के अध्यक्ष रेशम यादव, सचिव दामोदर श्याम ने कहा कि जिनकी जमीन एसईसीएल ने ली है, उन्हें बिना किसी शर्त के रोजगार दिया जाये क्योंकि जमीन ही उनके जीने का एकमात्र सहारा थी जबरन नए नए नियम बनाना बंद किया जाए । छोटे बड़े खातेदार के नाम पर किसानों को बांटने का काम बंद किया जाए। 15 जून को चारों क्षेत्र से पूरे परिवार सहित हजारों भू-विस्थापित कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल होंगे।
कलेक्ट्रेट घेराव में कई भू विस्थापित संगठन शामिल होंगे।
प्रमुख मांगे´
1) छोटे खातेदार के नाम पर भू विस्थापितों के रोके गए रोजगार में तत्काल रोजगार दो ।एसईसीएल में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई है और की जा रही है हर खाते में स्थायी रोजगार प्रदान किया जाये।
2) बांगों बांध के जलाशय के ठेका प्रणाली समाप्त किया जाए।और विस्थापित आदिवासी एवं स्थानीय मछुवारा समितियों को मछली पकड़ने का अधिकार दिया जाए।
3) वन टाइम सेटलमेंट कर रोजगार के पुराने लंबित मामलो का जल्द से जल्द निराकरण किया जाये | अर्जन के बाद जन्म वाले प्रकरण और एक खाता एक रोजगार नियम के विरुद्ध अलग अलग खाता का सयोंजन के कारण रोजगार से वंचितों को रोजगार प्रदान किया जाये |
4) बसावट के नाम पर 3 लाख और 15 लाख रुपए के नाम से भेदभाव बंद किया जाए और सभी क्षेत्रों के भू विस्थापितों को एक समान बसावट की 15 लाख राशि दी जाए।
5) शासन की योजनाओं से प्राप्त पट्टों एवं शासकीय और वन भूमि पर बने मकानों का मुआवजा एवं सौ प्रतिशत सोलिशियम और बसाहट की पात्रता का लाभ दिया जाये ।
6) पुराने अर्जित भूमि को मूल खातेदारों को वापस करायी जाये | अधिग्रहण के बाद जिन जमीनों पर 40 सालों में भी कोल इंडिया ने भौतिक कब्जा नहीं किया है और जिन जमीनों पर किसान ही पीढ़ियों से काबिज हैं उन्हें किसानों के नाम वापस किया जाए।
7)अर्जित गाँव से विस्थापन से पूर्व उनके पुनर्वास स्थल की सर्वसुविधायुक्त व्यवस्था किया जाये |
8) एसईसीएल में आऊट सोर्सिंग से होने वाले कार्यों में भू विस्थापितों एवं प्रभावित गांव के बेरोजगारों को 100% रोजगार में रखा जाये।
9) प्रभावित एवं पुनर्वास गांव की महिलाओं को स्वरोजगार योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाये।
10) पुनर्वास गांव में कबीज भू विस्थापित परिवार को पूर्ण काबिज भूमि का पट्टा दिया जाये।
11) डिप्लेयरिंग प्रभावित गांव सुराकछार बस्ती में किसानों को हुये नुकसान का क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रदान किया जाये।
12) पूर्व में विस्थापित ग्रामों के भू विस्थापित जिन्हें बसावट नहीं दिया गया है उन्हें बसावट प्रदान किया जाए।
13) डंपिंग की मिट्टी को वापस खोदे गए खदान में भरा जाए इस डंपिंग के मिट्टी का प्रयोग दूसरे कार्यों में ना किया जाए।
14) एसईसीएल कुसमुंडा द्वारा गेवरा का अधिग्रहण 2018 में हो चुका है लेकिन अभी तक वहां पर किसानों को मुआवजा,रोजगार आदि की सुविधा नहीं दी गई है उन्हें तत्काल रोजगार मुआवजा दिया जाए नहीं तो पूर्व में जारी अधिग्रहण रद्द किया जाए।
15) खनन प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था किया जाए।
16) आंशिक अधिग्रहण पर रोक लगाई जाए।
कोरबा
जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन:जनप्रतिनिधियों ने जनहित के मुद्दे उठाए
बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग सहित जिला पंचायत सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सामान्य सभा की बैठक में शिक्षा, सहकारिता, उद्योग विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से संबंधित कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के सुझाव दिए।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा करते हुए लघु एवं सीमांत किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद, उर्वरकों के पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला स्तरीय अधिकारियों ने बैठक में अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी प्रगति तथा हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी प्रस्तुत की। अध्यक्ष डॉ.पवन कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती शांति मरावी, श्रीमती अनंत सुष्मिता कमलेश, श्रीमती सावित्री अजय कंवर, श्रीमती सुषमा रवि रजक, विनोद कुमार यादव (अधिवक्ता), श्रीमती माया रूपेश कंवर, कौशल नेटी, विद्वान सिंह मरकाम, उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान, जिला पंचायत के लेखाधिकारी राजेंद्र यादव, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा
12 साल का कार्यकाल पूरा, भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार की उपलब्धियां बताई
कोरबा। भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4399 दिनों के कार्यकाल व केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियों को साझा किया। भाषण, पेटिंग व रंगोली प्रतियोगिताएं भी हुईं। जिसमें प्रतिभागियों ने कला व विचारों के जरिए पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाई।

राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प दोहराया। भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज टीपी नगर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान और अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने की। वक्ताओं ने कहा पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम बने हैं। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रतिभागियों को महापौर संजू देवी राजपूत ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, ज्योति वर्मा, रुक्मणी नायर, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, वैशाली रत्नपारखी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनुसुईया राठौर, स्वाति कश्यप मौजूद रहीं। समापन विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से काम करने के आह्वान के साथ हुआ।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
