कोरबा
कोल परिवहन के परमिट अब आनलाइन होंगे , सीएम की घोषणा का स्वागत किया कैबिनेट मंत्री देवांगन ने
कहा-पारदर्शिता, भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन ही एक मात्र ध्येय
कोरबा। बुधवार को विधानसभा मेें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कोल परिवहन के लिए परमिट जारी करने की ऑफलाइन प्रक्रिया को फिर से ऑनलाइन करने की घोषणा का स्वागत करते हुए वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस प्रक्रिया से कोयले के उठाव और परिवहन में पारदर्शिता आयेगी और भ्रष्टाचार मुक्त होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अवैध उगाही करने के उदृदेश्य से आनलाइन प्रक्रिया को आफलाइन कर दिया था, ताकि प्रति टन कोयले के पीछे 25 रूपए वसूला जा सके। उन्होनें बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने यह व्यवस्था शुरु की थी ताकि ई परमिट का भौतिक सत्यापन करने के बाद ही ट्रांजिट पास जारी होता था। भौतिक सत्यापन के नाम पर सिर्फ वसूली का खेल खेला गया। कोरबा को कांग्रेस सरकार ने अवैध उगाही का गढ़ बना लिया गया था। कोरबा की छवि इससे खराब हुई थी। एक प्रकार से गुंडाराज हावि हो चुका था। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि सरकार आते ही इस तरह की गलत नीतियों को बदलेगी ताकि कोल परिवहन से भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो सके। अब सीएम ने प्रक्रिया को फिर से ऑनलाइन करने की घोषणा कर दी है, इससे कोल परिवहन से जुड़े व्यवसायियों में हर्ष का माहौल है। अब भौतिक सत्यापन के नाम पर ट्रांजिट पास के लिए लगने वाले समय की भी बचत होगी। लखन लाल देवांगन ने कहा कि पारदर्शिता, भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के ध्येय वाक्य के साथ सरकार ने यह निर्णय लिया है।
कोरबा
पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत – उद्योग मंत्री
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में पत्रकारों की कालोनी तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन
तिलक भवन में स्थापित एल.ई.डी. प्रोजेक्टर, स्मार्ट टी.व्ही., साउण्ड सिस्टम व स्क्रीन स्थापना आदि कार्यो का हुआ लोकार्पण

कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि पत्रकारबंधु एक ऐसा दर्पण होते हैं, जो समाज को सच का आईना दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होने कहा कि निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पत्रकारिता का मूलमंत्र है, समाचार पत्रों में जो छपता है, मीडिया में जो दिखता है, आमजन मानस उसे ही सच मानकर चलता है, अतः यह आवश्यक है कि समाचारों में निष्पक्षता, पारदर्शिता व निर्भीकता होनी ही चाहिये। उन्होने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा एक ऊर्जावान संस्था है, जो पत्रकारिता व पत्रकारबंधुओं के हितों की रक्षा के लिये निरंतर कार्य कर रही है।

उक्त बातें आज उद्योग मंत्री देवांगन ने कोरबा के तिलक भवन स्थित प्रेस क्लब में आयोजित भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 35 खरमोरा डाईट बिल्डिंग तिलक नगर पत्रकार कालोनी के समीप एन.टी.पी.सी. के सीएसआर मद से 15 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य कराया जाना हैं, जिसका वर्चुअल भूमिपूजन आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके हाथों किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 24 तिलक भवन प्रेस क्लब में पार्षद पंकज देवांगन के पार्षद मद से एलईडी प्रोजेक्टर, स्मार्ट टी.व्ही., साउण्ड सिस्टम व स्क्रीन स्थापना आदि का कार्य कराया गया है, जिसका लोकार्पण भी आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने दिये गये अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि जब मैं कोरबा का महापौर था, उस समय प्रेस क्लब का निर्माण किया गया, उस समय भी और आज भी नगर निगम कोरबा द्वारा प्रेस क्लब के विकास व अन्य गतिविधियों के लिये लगातार सहयोग दिया जा रहा है, विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि डाॅ.रमन सिंह 15 वर्षो तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे, उन्होने जब राज्य की कमान संभाली तब उस समय छत्तीसगढ़ की स्थिति काफी कमजोर थी, किन्तु उन्होने अपने 15 वर्षो के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक विकास किया तथा राज्य के विकास पुरूष की छबि अर्जित की, उनके कार्यकाल में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनायें संचालित हुई, किन्तु इन योजनाओं को बीच में बंद कर दिया गया था, अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में सरकार ने पुनः इन योजनाओं को प्रारंभ कराया है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है तथा समाज के गरीब, निर्धन, मजदूर, किसान, युवा, महिला व हर वर्ग के लिये कल्याणकारी योजनायें संचालित कर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य कर रही है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इस मौके पर पत्रकारबंधुओं को संबोधित करते हुये आगे कहा कि मुझे सदैव आप लोगों का स्नेह, आशीर्वाद व मार्गदर्शन मिलता आया है, मैं विश्वास रखता हूॅं कि आपका यह प्यार, स्नेह भविष्य में भी मुझे निरंतर प्राप्त होता रहेगा।
उद्योग मंत्री विकास हेतु लगातार कर रहे फंड की व्यवस्था-महापौर

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के सभी 67 वार्डो में विकास कार्य कराये जाने हेतु लगातार धनराशि की व्यवस्था करा रहे हैं, उनके प्रयासों से विगत 02 वर्षो के दौरान विभिन्न मदों के अंतर्गत 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्यो व परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होेने पत्रकारबंधुओं को संबोधित करते हुये कहा कि आप स्वयं देख रहें है कि विगत 02 वर्ष से कोरबा शहर व निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, इस दौरान अनेक क्षेत्रों में निगम ने महत्वपूर्ण उपलब्धियाॅं भी अर्जित की हैं, जिससे आप सब भलीभांति परिचित हैं, आप सबका स्नेह, मार्गदर्शन व सुझाव शहर के विकास के लिये अनवरत रूप से प्राप्त होता रहेगा, यह मैं विश्वास रखती हूॅं।



कोरबा
हरदीबाजार में दबंगई, पड़ोसी द्वारा महिला के घर की दीवार तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
कोरबा/हरदीबाजार । कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रलिया (अंधियारीपारा) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक बेसहारा महिला बबीता कुमारी आदिले ने अपने पड़ोसी अमित कुमार और उसके पिता कीर्तन लाल पर घर की दीवार जबरन तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है ।

घटना का विवरण

पीड़िता बबीता कुमारी के अनुसार आरोपी अमित कुमार उनके घर से जुड़ी साझा दीवार को अवैध रूप से तोड़ रहा है, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने न केवल दीवार तोड़ना जारी रखा बल्कि पीड़िता को सरेराह बेइज्जत करने और अपने गैंग के साथ मिलकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी ।
मुख्य बिंदु:-



प्रशासनिक अनदेखी:- पीड़िता का कहना है कि पूर्व में भी इस मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस का डर दिखाए जाने पर चुनौती दे रहे हैं ।
धमकी और असुरक्षा:- आरोपी ने पीड़िता को यह कहकर धमकाया कि तुम लड़की हो रास्ते में चलते हुए तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के साथ कभी भी कुछ भी अनहोनी करवा सकता हूँ ।
संपत्ति को नुकसान:- दीवार टूटने के कारण पीड़िता का घर असुरक्षित हो गया है और ब्लास्टिंग या सामान्य स्थिति में भी कभी भी गिर सकता है। जिससे जान-माल के भारी नुकसान का खतरा बना हुआ है ।
मुआवजे का विवाद:- बताया जा रहा है कि एस.ई.सी.एल. गेवरा क्षेत्र से आरोपियों को मुआवजे का भुगतान हो चुका है, इसके बावजूद वे पीड़िता के घर को नुकसान पहुँचा रहे हैं ।
पीड़िता की मांग

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि मामले में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा मिल सके ।
मेरा घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। अगर हमें कुछ भी होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अमित कुमार और कीर्तन लाल की होगी ।

कोरबा
मंत्री के काफिले पर पत्थर फेंका, 4 नाबालिगों से पूछताछ:कोरबा में खेल-खेल में घटना, लखन लाल देवांगन ने बच्चों को छोड़ने को कहा
कोरबा। कोरबा में सोमवार रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित साहू समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले में खड़ी एक गाड़ी पर अचानक पत्थर का एक छोटा टुकड़ा आकर गिरा। फौरन मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू की और मौके पर मौजूद चार नाबालिगों को चौकी बुलाकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह कोई सुनियोजित पथराव नहीं था। पूछताछ में पता चला कि बच्चे भवन के पास खेल रहे थे और खेल-खेल में ही पत्थर उछलकर अनजाने में काफिले की गाड़ी को लग गया था।

शुरुआती जांच में सामने आया कि यह कोई सुनियोजित पथराव नहीं था।
मंत्री के हस्तक्षेप के बाद नाबालिगों को छोड़ा गया
घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने खुद चौकी में फोन किया। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के भविष्य का सवाल है और घटना खेल-खेल में घटी है, इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाए।
सुरक्षा चूक के संकेत नहीं मिले
चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि यह एक आकस्मिक घटना थी। पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में किसी तरह की साजिश, सुरक्षा में चूक या संदिग्ध गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
हालांकि, एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
