कोरबा
600 एकड़ में फैला रानीखेत वनौषधि (एपल गार्डन) में दिव्य औषधियों का संग्रह
प्रसिद्ध पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डाक्टर मनीषा सिंह की धर्मयात्रा
कोरबा । कोरबा शहर की ख्यातिलब्ध पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डाक्टर मनीषा सिंह एक सप्ताह की धर्मयात्रा के तहत उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर पूजा-अर्चना की और भगवान से प्रार्थना की, कि आयुर्वेद पंचकर्म से हर बीमारी का ईलाज उनके हाथों से संभव हो, ऐसी शक्ति, ऐसा आशीर्वाद देना। विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद आयुर्वेद चिकित्सक होने के नाते उनका पग रानीखेत तक पहुंच गया, जहां पर विभिन्न आयुर्वेद पौधों, जड़ी बुटियों का प्लांटेशन है। डाक्टर मनीषा सिंह ने बताया कि यह प्राकृतिक चिकित्सा के लिए अभूतपूर्व गार्डन है, जहां पर हजारों प्रजाति की जड़ी-बुटियों के बारे में जानकारी मिलती है। 600 एकड़ में फैले इस गार्डन को दिनभर घूमने के बाद भी पूरा नहीं कर पाए, लेकिन यह आयुर्वेद चिकित्सा के लिए मेरे लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।
प्राकृतिक सौंदर्य की अनुपम सौगात
रानीखेत में प्रकृति ने खुलकर अपना आशीर्वाद उड़ेला है। डा. सिंह ने बताया कि यहां धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यटन देखते ही बनता है और सभी को यहां के सौंदर्य को देखने एक बार जरूर आना चाहिए। झूलादेवी मंदिर, गोल्फ कोर्स, चौबटिया, भालूबांध, मजखाली एवं राम मंदिर जहां धर्मिक पर्यटन का केन्द्र है, वहीं हिलस्टेशन जैसे खूबसूरत स्थान भी हैं। किवदंतियों के अनुसार रानी पद्मनी ने यहां के सौंदर्य को देखकर वहीं बस गईं। डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि रानी खेत हमारे स्वर्णिम इतिहास को समेटे हुए सनातन धर्म की गाथा भी सुनाता है। रमणीय प्राकृतिक सौंदर्य ने ऐसा मनमोहा कि आने की इच्छा ही नहीं हो रहा था।
कोरबा
रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।
कोरबा
वृद्ध हितग्राही हीरालाल व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण से लाभान्वित
कोरबा। स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित प्राशांति वृद्धाश्रम कोरबा के निवासी वृद्धजन हीरालाल चौहान को व्हील चेयर उपलब्ध नहीं कराए जाने संबंधी समाचार के सम्बंध में समाज कल्याण विभाग कोरबा द्वारा तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की गई है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा बताया गया है कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जबलपुर द्वारा हितग्राही का चिन्हांकन एवं प्रमाणीकरण उपरांत हीरालाल चौहान को दिनांक 19 दिसंबर 2025 को शौच सुविधा युक्त कुर्सी एवं मोड़कर रखी जाने वाली मानक व्हील चेयर उपलब्ध करा दी गई थी। साथ ही वृद्धाश्रम के अन्य वृद्धजनों को भी लगभग 10 व्हील चेयर प्रदान की गई हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित समाचार तथ्यहीन एवं भ्रामक है । समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के हित में शासन की योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सहायक उपकरण सतत रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
कोरबा
ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश अब 28 मई को
राज्य शासन ने जारी की संशोधित अधिसूचना
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश 28 मई (गुरुवार) को रहेंगे सभी संस्थान बंद
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। पूर्व में जारी अधिसूचना के तहत ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश 27 मई 2026, बुधवार को घोषित किया गया था। राज्य शासन ने उक्त आदेश में संशोधन करते हुए बकरीद का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026, गुरुवार को घोषित किया है।
’इन संस्थानों पर लागू होगा आदेश’
नए संशोधित आदेश के तहत 28 मई 2026 (गुरुवार) को प्रदेश के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित सभी संस्थान पूर्णतः बंद रहेंगे। समस्त शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थान, सभी बैंक तथा वित्तीय संस्थान, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आने वाले संस्थानपूर्णतः बंद रहेंगे। पूर्व निर्धारित तिथि 27 मई 2026 (बुधवार) को अब सामान्य कार्य दिवस रहेगा।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
