Connect with us

कोरबा

कलेक्टर की पहल: ईंट भट्ठा परिसरों में बालवाड़ी का होगा संचालन

Published

on

अनियमितता वाली शिकायतों पर एक सप्ताह में हो जांच उपरांत कार्यवाही

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों पर जांच उपरांत शीघ्रता कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं तथा कार्यों में अनियमितता संबंधी शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर जांच करने एवं आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाने और एसडीएम, जनपद सीईओ के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सचिव, रोजगार सहायकों को जिम्मेदारी देने तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए जिले के सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागों में वेतन एवं पेंशन के प्रकरणों के निराकरण, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सोमवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में अपनी उपस्थिति देने तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को सोमवार और मंगलवार छोडक़र फील्ड पर विजिट करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने श्रम विभाग और महिला बाल विकास विभाग को ईंट भ_ों पर बालबाड़ी संचालन के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजन प्रमाण पत्र वितरण, परिवहन एवं पर्यावरण विभाग को सडक़ पर राखड़ लेकर चलने वाले वाहनों में बिना तिरपाल ढंके होने पर कार्यवाही करने, खनिज विभाग को रेत खनन हेतु रेतघाट की स्वीकृति के संबंध में आगे की कार्यवाही करने, श्रम और औद्योगिक सुरक्षा विभाग को श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं का निरंतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अग्निवीर की भर्ती हेतु रोजगार अधिकारी के माध्यम से युवाओं को भर्ती हेतु जागरूक करने, सभी विभागीय अधिकारियों को पीपीईएस सॉफ्टवेयर में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी एंट्री करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच मार्ग, आंगनबाड़ी तथा स्कूलों में बाह्य और भीतरी कक्ष में विद्युतीकरण, अविद्युतीकृत गांवों के विद्युतीकरण, लंबे समय से निलंबित कर्मचारियों के प्रकरणों पर आवश्यक जांच उपरांत बहाली संबंधी कार्यवाही, विभागीय संबंधी आवश्यकताओं पर डीएमएफ अंतर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने, आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ अरविंद पीएम, कुमार निशांत, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और बोर्ड लगाने के निर्देश

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सम्बंधित मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सभी एसडीएम और निगमायुक्त को निर्देशित किया कि ग्रामीण शहरी इलाकों में शासकीय भूमि पर की जा रही अतिक्रमण को शीघ्र हटाए। खेल मैदानों, स्कूलों के आसपास सहित महत्वपूर्ण स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने हाल ही में हुए अतिक्रमण पर विशेष नजर रखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी शासकीय विभागों को विभाग की रिक्त भूमि पर सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।

कटघोरा कॉलेज में दूर होगी पानी की समस्या

विगत दिनों शासकीय महाविद्यालय कटघोरा गए कलेक्टर को प्राचार्य द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया था। कलेक्टर ने इस समस्या को टीएल में रखकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। आज बैठक में इस बिंदु पर चर्चा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि कटघोरा कॉलेज में पेयजल की समस्या को दूर करने स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और स्टीमेट भी बना ली गई है। शीघ्र ही पाइप लाइन बिछाकर पेयजल की समस्या को दूर कर विद्यार्थियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह टीएल में अन्य कई प्रकरणों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित कर लिए जाने की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा कलेक्टर को दी गई है।

सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी को टीएल में उपस्थित होने के निर्देश-

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में कहा कि टीएल में एसईसीएल, एनटीपीसी, बाल्को आदि के प्रकरण होते हैं। इस दौरान प्रकरणों पर कार्यवाही व आवश्यक चर्चा के लिए संबंधित उपक्रमों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से टीएल बैठक में होनी चाहिए। बैठक में बाल्को, एसईसीएल सहित कई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें अधिकारी –

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न बैठकों और दौरों के दौरान शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। अधिकारी दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए किए गए कार्यवाही से अवगत अवश्य कराएं। अधिकारी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के अलावा उन्हें प्रेषित प्रकरणों पर भी संपूर्ण जानकारी रखें ताकि बैठक आदि में चर्चा के दौरान आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित

Published

on

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने किया अभिनंद

माखन लाल पाण्डेय को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दी गई आत्मीय विदाई

कोरबा। आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में माखन लाल पाण्डेय, संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें संयुक्त संचालक अभियोजन माखन लाल पाण्डेय, उप संचालक श्रीमती कंचन पाटिल एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने श्री पाण्डेय के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अनुकरणीय सेवा सफरः-
माखन लाल पाण्डेय का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है

अपनी सेवाकाल फरवरी 1995 जिला रायपुर से प्रारंभ कर विभिन्न जिलों दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, जांजगीर चांपा में सेवा देते हुए फरवरी 2023 से 30 मार्च 2026 तक बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के पद पर पदस्थ होकर न्याय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर विवेचना और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा में अपना अमूल्य मार्गदर्शन दिया, तथा उनके द्वारा हमेशा प्रभावी कार्य सदैव संपादित किया गया।

इस अवसर पर आईजी श्री गर्ग ने कहा कि, एक सफल अभियोजन अधिकारी न केवल कानून का ज्ञाता होता है, बल्कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। पाण्डेय जी ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुये सदा अभियोजन और पुलिस विभाग के लिये अपना विशेष योगदान दिया है। उनके आगामी सुखद भविष्य की शुभकामनाए देते आईजीपी श्री गर्ग ने आशा व्यक्त की, कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी श्री पाण्डेय अपने विशाल अनुभव और कानूनी ज्ञान के आधार पर पुलिस विभाग को आवश्यकतानुसार सहायता, मार्गदर्शन ,परामर्श और प्रशिक्षण देते रहेंगे।

श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर अपने प्रति दिए गए सम्मान के लिए आईजीपी श्री गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए,अपनी इस यात्रा के अनुभव साझा किए,और जिला अभियोजन अधिकारी से संयुक्त संचालक तकनीक सफर के दौरान पुलिस और न्यायालय के साथ अपने अनुभव साझा किए।इन भावुक पलों के श्री पाण्डेय ने,पुलिस विभाग के द्वारा कोई सहायता मांगे जाने पर, सेवानिवृत्ति के बाद भी , हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया।

 इस विदाई समारोह में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के साथ उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक धनेश्वरी दुबे, उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल, शंकर कश्यप, संग्राम सिंह,संदीप ठाकुर, रेखा जायसवाल सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी। इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन संजय रावत मुख्य लिपिक ने किया।
Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में टोल प्लाजा रेट में ₹5 की बढ़ोतरी:एनुअल पास पर ₹75 ज्यादा लगेंगे, 1 अप्रैल से लागू होगी NHAI की नई दरें

Published

on

बिलासपुर/कोरबा,एजेंसी। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने छत्तीसगढ़ से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है। इसमें बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

अब 1 अप्रैल से हर टोल प्लाजा से गुजरने पर 5 रुपए एक्स्ट्रा टैक्स देना होगा। इसी तरह एनुअल (वार्षिक) पासधारकों को 75 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। राहत की बात है कि, स्थानीय पासधारकों को पुराने दर पर ही सफर करने की छूट है।

NHAI ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए टोल की नई दरें जारी कर दी हैं। बिलासपुर जिले के 4 प्रमुख टोल प्लाजा भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट और बगदेवा से रोजाना गुजरने वाले करीब एक लाख से ज्यादा वाहनों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। विशेष रूप से बिलासपुर से रायपुर और पड़ोसी जिलों के बीच आने-जाने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

5 से 20 रुपए टैक्स की बढ़ोतरी

​NHAI की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में 5 से 10% शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग टोल मैनेजमेंट और एनएचएआई से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये बढ़ोतरी 5 से लेकर 20 रुपए तक की है।

रिंग रोड पर प्राइवेट के अलावा हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां केवल भारी कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए टोल रेटों में 5 से लेकर 20 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है।

सालाना पास के लिए 3075 रुपए देने होंगे

NHAI ने कार के लिए बनाए जाने वाले सालाना पास की कीमतों में 75 रुपए की बढ़ोतरी की। ये बढ़ोतरी भी 1 अप्रैल से लागू होगी। अभी सालाना पास 3 हजार रुपए में बनता है, जिसमें 200 टोल बूथ क्रॉस करने की लिमिट होती है। 1 अप्रैल से बनने वाले सालाना पास के लिए अब 3075 रुपए देने पड़ेंगे।

बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

कैसे तय होता है टोल रेट

टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल के अंत में इंडेक्स का मूल्यांकन कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट जारी करता है। टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल के आधार पर भी तय होती हैं। जहां ज्यादा सुविधाएं होती हैं, वहां टोल भी ज्यादा लगता है।

सालाना रिवीजन के तहत बढ़ी कीमतें

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, जब फास्टैग एनुअल पास की शुरुआत की गई थी, तभी इसके नोटिफिकेशन में हर साल कीमतों की समीक्षा और बदलाव का प्रावधान रखा गया था। यह बढ़ोतरी उसी सालाना रिवीजन प्रक्रिया का हिस्सा है। देश भर में हाईवे टोल की दरों में बदलाव के लिए जो फॉर्मूला तय है, उसी के आधार पर इस बार 2.5% की वृद्धि की गई है।

फास्टैग से ही होगा अनिवार्य भुगतान

प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों में फास्टैग एक्टिव नहीं होगा, उन्हें दोगुना टोल देना होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लाजा पर 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एनएचएआइ ने स्पष्ट किया है कि सड़क रखरखाव के खर्च को देखते हुए यह वार्षिक वृद्धि की गई है।

NHAI के मैनेजर बोले- मुख्यालय के निर्देश पर बढ़ोतरी

NHAI के मैनेजर राजेश्वर सूर्यवंशी ने बताया कि, मुख्यालय के निर्देशानुसार एक अप्रैल से नई दरें प्रभावी होंगी। वार्षिक पास अब 3,075 रुपए में बनेगा। स्थानीय लोगों के लिए 20 किमी वाली छूट योजना पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर हर टोल में 5 रुपए की वृद्धि की गई है।

Continue Reading

कोरबा

मालगाड़ी से कोयला-चोरी करते नाबालिग करंट की चपेट में आया:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, कोरबा में 24 घंटे में दूसरी घटना

Published

on

कोरबा। कोरबा के ढोढ़ीपारा में मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक नाबालिग करंट की चपेट में आ गया, उसे गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करंट लगने की यह 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को 14 वर्षीय नाबालिग अपने दोस्तों के साथ ढोढ़ीपारा बस्ती के सामने बालको रेलवे ट्रैक मालगाड़ी से कोयला चोरी करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

नाबालिग ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया।

नाबालिग ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया।

मालगाड़ी का हाउस पाइप निकाला

बताया जा रहा है कि उन्होंने चलती मालगाड़ी का हाउस पाइप निकाला, जिससे ट्रेन धीमी होकर रुक गई। पीयूष कोयला चोरी करने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ा, तभी वह ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया।

झुलसकर डिब्बे पर ही गिरा नाबालिग

करंट लगने से वह झुलसकर डिब्बे पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिन्होंने पीयूष को डिब्बे से नीचे उतारा और एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कोयले से भरी मालगाड़ी टीपी नगर से बालको पावर प्लांट की ओर जा रही थी।

मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करंट लगने की यह 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा के पास भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे रेफर किया गया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677