Connect with us

कोरबा

संगठन विस्तार का शंखनाद: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला बैठक में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, 24 मंडलों ने बूथ विजय का लिया संकल्प

Published

on

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार और जनसंपर्क अभियान को नई गति देने की बनी व्यापक रणनीति
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रथम जिला स्तरीय संगठनात्मक, कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी 24 मंडलों से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय संगठनात्मक उत्साह, अनुशासन, समर्पण और कार्यकर्ताओं के जोश से गुंजायमान रहा। बैठक ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अब संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को नई गति देने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुका है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो संगठन स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क करें तथा संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करें।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बिलासपुर संभाग प्रभारी शांतनु साहू ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, सामाजिक समरसता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। प्रत्येक मंडल को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाना होगा।
रायपुर से पहुंचे संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने, पिछड़े वर्गों को संगठन से जोड़ने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और सतत जनसंपर्क है।

जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा की यह पहली जिला स्तरीय बैठक संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल और प्रत्येक बूथ तक संगठन को सक्रिय, प्रभावी और मजबूत बनाना मोर्चा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा संगठन के प्रत्येक अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। परिचयात्मक सत्र में सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, आत्मीयता, संगठनात्मक एकजुटता और सेवा भावना का वातावरण देखने को मिला।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह (रायपुर), बिलासपुर संभाग प्रभारी शांतनु साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, संजय शर्मा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, रामनिवास साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
24 मंडलों के पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्षों ने दर्ज कराई प्रभावशाली उपस्थिति
बैठक में जिले के सभी 24 मंडलों के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। इनमें कोरबा – अर्जुन यादव, कोरबाखारी – श्याम साहू, बालको क्रमांक-1 – पवन यादव, सर्वमंगला नगर – विजेन्द्र यादव, वार्ड क्रमांक-2 – मनहरण यादव, करतला क्रमांक-2 – सुनील रजक, बरपाली – सुरेश यादव, अजगरबहार – रामकुमार यादव, उरगा – राजकुमार कंवर, बरदरहा – जलेश्वर रजक, पथर्रीपारा – आनंदकुमार प्रजापति, कटघोरा – लक्ष्मण चंद्रवंशी, दीपका – दुष्यंत प्रजापति, चोटियामार – प्रफुल्ल कुमार राठौर, हरदीबाजार – प्रभाकर कौशिक, सिल्लीभांटा – राकेश राठौर, जवाली – मोहन दास, पंडरिया – विनोद साहू, पसान – कैलाश दास, पोड़ी-उपरोड़ा – सतनाम दास, चेतमा – जयप्रकाश प्रजापति, सिरमिना – राहुल गुप्ता, पाली – रामफल पटेल तथा पोड़ीगोसाई – विश्वनाथ साहू शामिल रहे।
बैठक के समापन पर संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क को लेकर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगा तथा प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करेगा।

Continue Reading

कोरबा

पाली में खिला ब्रह्म कमल

Published

on

कोरबा/पाली। पाली नगर पंचायत पाली के दुर्गा पंडाल के समीप निवासी रमेश डिक्सेना के घर सोमवार देर रात दुर्लभ ब्रह्मकमल का फूल खिलने से पूरे मोहल्ले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बन गया। जैसे ही ब्रह्मकमल के खिलने की जानकारी परिवारजनों को मिली, सभी ने दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। परिवार के सदस्यों ने इसे भगवान की विशेष कृपा और शुभ संकेत बताते हुए स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।

ब्रह्मकमल के खिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग रमेश डिक्सेना के घर पहुंचने लगे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने श्रद्धापूर्वक ब्रह्मकमल के दर्शन किए तथा भगवान से परिवार और नगर की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। देर रात तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार ब्रह्मकमल का खिलना अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक माना जाता है। इसकी मनमोहक छटा और सुगंध ने सभी को आकर्षित किया। श्रद्धालुओं ने इसे ईश्वर की विशेष कृपा बताते हुए कहा कि ऐसे दुर्लभ और पवित्र दृश्य के दर्शन जीवन में विरले ही होते हैं।

Continue Reading

कोरबा

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान

Published

on

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

कोरबा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप “माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 14 जुलाई 2026 को कलेक्टोरेट कोरबा के सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने “माय भारत युवा कार्यक्रम” को युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक अभिनव पहल बताते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत यूथ वॉलंटियर्स के रूप में पंजीकृत करने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा और जनहितकारी गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को नई पहचान देने के साथ उन्हें समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा। कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों से इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्य, लक्ष्य एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जाएगा तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि “माय भारत पोर्टल” पर पंजीयन करने वाले युवाओं को विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) कार्यक्रमों, इंटर्नशिप तथा अनुभव आधारित सीखने के अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त युवाओं को अपनी प्रोफाइल एवं सीवी तैयार करने की सुविधा मिलेगी, विभिन्न संस्थाओं एवं मेंटर्स से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा तथा पंजीकृत स्वयंसेवकों को वालंटियर प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर पालिक निगम के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण किरण (आईएएस), अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम, माय भारत युवा कार्यक्रम की जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति के सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी, शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, एनएसएस एवं एनसीसी के प्रभारी अधिकारी तथा माय भारत यूथ वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

A Milestone in Women Empowerment: SECL’s All-Women Operated Dispensary Successfully Completes One Year

Published

on

Bilaspur/Korba. Coal India’s first fully women-operated dispensary, established at SECL as a significant initiative towards women empowerment, has successfully completed one year of dedicated service. The Vasant Vihar Dispensary has been setting an inspiring example by delivering quality healthcare through an all-women team of medical professionals.

The first anniversary of the all-women dispensary was celebrated in the presence of SECL Chairman-cum-Managing Director (CMD), Shri Harish Duhan, who graced the occasion as the Chief Guest.
The celebrations commenced with a cake-cutting ceremony. The event was attended by all women doctors and healthcare professionals of Vasant Vihar Dispensary, doctors from Indira Health Centre, and other medical staff. Over the past year, the dispensary has been successfully managed entirely by women doctors and healthcare personnel, providing quality healthcare services to SECL employees and their dependents.

Addressing the gathering, CMD Shri Harish Duhan said that Coal India’s first fully women-operated dispensary is a matter of great pride for SECL. He stated that women today are demonstrating exceptional capability, leadership, and professionalism across every field, and this initiative stands as a strong example of their growing contribution to the organization. He further shared that SECL envisions developing the dispensary into a Centre of Excellence in the coming years and is continuously working towards achieving this goal.

Among those present on the occasion were Chief Medical Services (CMS) Dr. Shruti Dev Mishra, Deputy Chief Medical Services (Dy. CMS) Dr. Arihant Jain, Deputy Medical Superintendent and In-charge, Vasant Vihar Dispensary, Dr. Nazia Mohammadi, along with doctors and staff members from Vasant Vihar Dispensary and Indira Health Centre.

On the occasion, all doctors and healthcare professionals expressed their happiness at the successful completion of the dispensary’s first year and reaffirmed their commitment to continue delivering quality healthcare services with dedication, compassion, and excellence.

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677