Connect with us

कोरबा

पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का पाली में हुआ उद्घाटन

Published

on

प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी हुए शामिल

कोरबा/पाली । चुनाव पास आते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पाली-तानाखार विधानसभा से इस बार कांग्रेस पार्टी ने महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसे लेकर क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज रविवार को पाली में कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार के हांथो सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा, विधानसभा प्रभारी तनवीर अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महासचिव शैलेष सिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष यशवंत लाल, जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर,मनोज चौहान , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश गुप्ता,अजय सैनी, शंकर दास मंहत ,दीपक जायसवाल, बबलू पटेल, सत्यनारायण श्रीवास, अंजू पांडेय, दीपाली राय, सुमन सारथी, मुकेश अग्रवाल, पत्रिका खुशरेंगा,अमित भदौरिया,पुरान ,डी के अदिले , गजेंद्र सिंह ठाकुर,कौशल नेटी, सत्येंद्र पैकरा, अमुन्द भारिया, अमरनाथ कैवर्त, अनिल गुप्ता, प्रवीण सिंह ,उदल सागर ,अरविंद गुप्ता , सवित्री श्रीवास , श्यामू सलाम ,राजेश राठौर ,पवन सैनी, प्रीति जगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमनागरिक उपस्थित थे। उद्घाटन अवसर से पहले कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने पाली के विभिन्न धार्मिक स्थल जय बुडादेव शक्ति पीठ, शिव मंदिर, महामाया मंदिर, हनुमान मंदिर आदि में दर्शन कर आशीर्वाद मांगा, जिसके बाद चुनाव कार्यालय पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना और फीता कटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार -दुलेश्वरी सिदार

पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पाली तानाखार विधानसभा से महिला प्रत्याशी का चयन कर नारी शक्ति को आगे बढऩे का अवसर दिया है। इसके लिए वे कांग्रेस पार्टी का दिल से धन्यवाद देती हैं। छत्तीसगढ़ में इस बार भी कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में विकास का नया आयाम गढ़ा है और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की परंपराओं को आगे बढ़ाया और देश दुनिया में छत्तीसगढ़ को पहचान दिलायी। हम विकास के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं और सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों के सहयोग और आशीर्वाद से हम पाली-तानाखार सहित जिले की सभी सीटों को जीत कर जिले में नया इतिहास बनाएंगे।

पहली बार जनता को लगा कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ा सरकार है-प्रशांत मिश्रा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने सभी से विनम्र अपील करते हुए कहा कि इस बार पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत के लिए सभी का आशीर्वाद और सहयोग जरूरी है। हम कार्यकर्ताओं के बल पर ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अच्छा अवसर है कि इस बार पाली तानाखार से कांग्रेस ने नारी का सम्मान बढ़ाते हुए जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष एवं सरल व्यक्तित्व की धनी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार को मैदान में उतारा है। हम सब मिलजुल कर जिले में नारी के मान को बढ़ाएंगे और श्रीमती सिदार को विधानसभा पहुंचाएंगे। श्री मिश्रा ने कहा कि पिछले पांच साल में भूपेश सरकार ने आम जनता की समृद्धि के लिए काम किया और इन पांच सालों में छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ और प्रगति की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि जनता को पहली बार लगा कि एक छत्तीसगढिय़ा और किसान पुत्र ने आम जनता के सुख दुख को समझा और उनके मुताबिक योजना लाकर छत्तीसगढ़ में वह काम कर दिखाया जो देश के अन्य राज्यों में नहीं हुआ। आज हमारा प्रदेश पूरे देश में मॉडल के रूप में उभरा है। अपने सम्बोधन में कहा कि आज से ठीक पांच साल पहले आप लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए तीन चौथाई बहुमत देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। कांग्रेस सरकार ने आपके भरोसे पर खरा उतरते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिससे प्रदेश के किसान, मजदूर समेत सभी वर्गों का उत्थान हुआ है। हमारी सरकार ने छत्तीसगढिय़ा संस्कृति को सहेजने के लिए कई कार्य किए जिससे आज सबको लगता है कि अब प्रदेश में उनकी अपनी छत्तीसगढिय़ा सरकार है। पाली तानाखार से हमेशा से कांग्रेस पार्टी भारी मतों से विजयी होते आई है और इस पार्टी ने महिला प्रत्याशी को लंबे समय बाद मौका दिया है, इसलिए महिलाओं को साथ लेकर हाथ में हाथ मिलाते हुए जीत दिलाना है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अनेक योजनाएं निकाली है और पाली तानाखार विधानसभा से अनेक महिला समूहों ने इसका लाभ भी लिया है। तो निश्चित तौर इस बार पुन: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से और बड़े अंतर से सरकर बनाएगी। हम सब मिलकर इस महान यज्ञ को सफल बनाएं और फिर से कांग्रेस की सरकार लाएं।

भूपेश सरकार के प्रति जनता का भरोसा और प्रगाढ़ हुआ-नवीन सिंह

श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन पांच सालों में भूपेश सरकार ने अपना वादा निभाया। किसानों की कर्ज माफी और किसान न्याय योजना से किसान खुशहाल हुए। अन्य सभी वर्गों का भी भूपेश सरकार ने ध्यान दिया और भूपेश सरकार के प्रति जनता का भरोसा और प्रगाढ़ हुआ। कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव लड़ा और जीता जाता है। हम सब मिलकर पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक लीड के साथ जीते, इसके लिए सभी एकता का परिचय दें। कार्यक्रम को ब्लाक अध्यक्ष यशवंतलाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और जीत का संकल्प लेकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से पर्यावरण प्रदूषण रोकना है – सीईओ

Published

on

जिला पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर हुई कार्यशाला

कोरबा। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 27 जनवरी 2026 को अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026, वर्ष 2016 के पुराने नियमों का स्थान लेंगे। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण को रोकना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उक्त बातें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 संबंधी कार्यशाला में कही।

सीईओ श्री नाग ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यह नियम 01 अप्रैल 2026 से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे देश में लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर इन नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निपटान हो सके। इसके लिए ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण शुल्क, शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधान भी सुनिश्चित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम एवं जनपद स्तर पर उत्पन्न होने वाले कचरे की रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिवस में तैयार कर प्रस्तुत करनी होगी। राज्य शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु जून माह तक जिले की 25 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री नाग ने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन अपनाएं तथा कचरे के पृथक्करण के लिए नीले, हरे, लाल एवं पीले रंग के डस्टबिन का उपयोग करें, ताकि विभिन्न प्रकार के कचरे का पृथक-पृथक निपटान किया जा सके।

कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के श्री दीप सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के उद्देश्य, महत्वपूर्ण विशेषताओं एवं मुख्य प्रावधानों की जानकारी पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दी गई।

कार्यक्रम में लेखा अधिकारी श्री राजेंद्र यादव, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती इंदिरा भगत, श्रीमती अमिता साहू, जनपद पंचायतों के सीईओ, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अधिकारी-कर्मचारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु अशोक मोदी सहित 13 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल इंदौर रवाना

Published

on

कोरबा। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ संगठन के प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, जयदेव सिंघल, महेन्द्र सक्सेरिया, आशीष सक्सेरिया एवं डाॅ. अनिता मोहनलाल सहित अन्य पदाधिकारी आज इंदौर के लिए रवाना हो गए।

विदित हो कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 30 एवं 31 मई 2026 को इंदौर में आयोजित है। इस अधिवेशन में संगठन के देशभर के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे।
अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारीगणों के द्वारा राष्ट्रहित एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की जायेगी। साथ ही समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक समरसता एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे एवं संगठन की सदस्यता को बढ़ाने एवं इसको 1 करोड तक पहुॅचाने का लक्ष्य रखा जायेगा जिस पर कार्य करने पर भी विचार किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के सानिध्य में तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
अशोक मोदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के कार्यक्रम सराहनीय रहे हैं तथा सामाजिक सेवा, धार्मिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग में छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जो ठोस निर्णय लिए जाएंगे, उसे छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा दीपका में उपचुनाव, हाईकोर्ट पहुंचा मामला, क्या पावर का हुआ गलत इस्तेमाल

Published

on

प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने मनमाना नियम थोपने का आरोप

हाईकोर्ट के निर्णय पर टिकी शोभा तिग्गा की उम्मीदें

बिलासपुर//कोरबा। कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में हो रहे उपचुनाव को लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है इस उपचुनाव में भाग लेने की इच्छुक अभ्यर्थी का नामांकन पत्र मनमाना नियम थोप कर लेने से अस्वीकार कर कर दिया गया इससे क्षुब्ध हो कर शोभा तिग्ग ने उच्च न्यायालय की शरण ली है अपने अधिवक्ता अंशुल तिवारी के माध्यम से याचिका दायर कर राहत देने की गुहार लगाई है इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के साचिव/कमिश्नर, रायपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपका व रिटर्निंग ऑफिसर, वार्ड नंबर 15 को प्रतिवादी बनाया गया है ।

याचिकाकर्ता शोभा तिग्गा वार्ड 15 दीपका की निवासी है, उसने दीपका के वार्ड नंबर 15 के काउंसलर/पार्षद के पद के लिए उसकी उम्मीदवारी में रुकावट डालने के लिए नगर पालिका अधिकारियों की मनमानी कार्रवाई को चुनौती दी है। 11.05.2026 के इलेक्शन नोटिफिकेशन के मुताबिक वह पालिका चुनाव लड़ना चाहती थी और उसने कानून के मुताबिक अपने नामांकन पत्र तैयार किए थे। इलेक्शन शेड्यूल में नॉमिनेशन पेपर फाइल करने की आखिरी तारीख 18.05.2026 तय की गई थी, जिसमें 01.06.2026 को पोलिंग और 04.06.2026 को काउंटिंग तय है ।

दुकान का एनओसी मांगा गया,इसी पर सवाल

शोभा तिग्गा ने हाईकोर्ट को बताया कि उसने पहले साल 2021 में नगर पालिका दीपका के अंतर्गत चौपाटी में दुकान नंबर 06 चलाने के लिए एक एग्रीमेंट किया था और उसी साल उस दुकान से जुड़े सभी ड्यूज़ (बकाया) भी क्लियर कर दिए थे लेकिन जब उसने 18 मई 2026 को अपना नॉमिनेशन पेपर जमा करने के लिए ऑफिस गई तो चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर ने एक विवादित लेटर जारी किया जिसमें उसे उस दुकान के संबंध में म्युनिसिपल काउंसिल से एक NOC या पंचनामा पेश करने का निर्देश दिया गया था इसके तुरंत बाद 18 मई को ही शोभा तिग्गा ने एक रिक्वेस्ट दी जिसमें उसी ऑफिस से NOC जारी करने की मांग की गई क्योंकि CMO खुद ही वह अथॉरिटी थे जो ऐसे NOC पर ज़ोर दे रहे थे और किसी भी बकाया का स्टेटस साफ़ करने और NOC जारी करने के लिए भी वही अथॉरिटी थे याचिकाकर्ता ने कहा है कि ऐसे डॉक्यूमेंट पर ज़ोर देना पूरी तरह से मनमाना था और किसी भी कानूनी नियम से सपोर्टेड नहीं था पिटीशनर का कहना है कि 2021 के बाद से उसके खिलाफ कभी कोर्ड बकाया नोटिस डिमांड या रिकवरी की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।

न्याय सिद्धान्तों का उल्लंघन

पिटीशनर शोभा तिग्गा का कहना है कि विवादित कार्रवाई गैर-कानूनी मनमाना और नेचुरल जस्टिस के सिद्धांतों का उल्लंघन है क्योंकि रेस्पोंडेंट्स ने नॉमिनेशन पेपर स्वीकार करने के लिए एक गैर-कानूनी शर्त लगाने की कोशिश की है यह खास तौर पर कहा गया है कि पिटीशनर छत्तीसगढ़ म्युनिसिपैलिटीज एक्ट 1961 के सेक्शन 35 के तहत किसी भी तरह की डिसक्वालिफिकेशन के दायरे में नहीं आती है क्योंकि उसके खिलाफ कोई मौजूदा म्युनिसिपल बकाया नहीं है और डिसक्वालिफिकेशन लिए कानूनी शर्तें नहीं हैं रेस्पोंडेंट बिना इजाज़त NOC की ज़रूरत पर ज़ोर देकर कानूनी तौर पर अयोग्य ठहराए जाने का दायरा नहीं बढ़ा सकते। पिटीशनर ने 18.05.2026 के विवादित लेटर को रद्द करने और रेस्पोंडेंट को यह निर्देश देने की मांग की है कि वे कानून के तहत तय नहीं किए गए किसी भी डॉक्यूमेंट पर ज़ोर दिए बिना उसका नॉमिनेशन पेपर स्वीकार करें और प्रोसेस करें ।

मनमानी, बेमतलब और पावर का गलत इस्तेमाल

शोभा तिग्गा ने याचिका में कहा है कि यह पूरी प्रक्रिया मनमानी बेमतलब और सही प्रक्रिया की बुनियादी ज़रूरतों के खिलाफ है उसको ऐसा कोई कानूनी नियम नहीं दिखाया गया जिसके तहत काउंसिलर/पार्षद के ऑफिस के लिए नॉमिनेशन स्वीकार करने की शर्त के तौर पर नगर निगम से पहले किराए पर ली गई दुकान के संबंध में कोई NOC जमा करने की ज़रूरत हो शोभा का कहना है कि जिस लेटर पर सवाल उठाया गया है वह उसे उसका नॉमिनेशन पेपर दाखिल करने से रोकने का एक साफ तरीका है जिससे चुनाव लड़ने के उसके डेमोक्रेटिक (लोकतांत्रिक) अधिकार को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है आरोप है कि यह सब जानबूझकर रुकावट डालने के मतलब में गलत इरादे से की गई है भले ही किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई निजी गलत इरादे न बताए गए हों बार-बार कहने के बावजूद नॉमिनेशन स्टेज पर एक गैर-कानूनी डॉक्यूमेंट पर ज़ोर देना, पावर का मनमाना इस्तेमाल दिखाता है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677