कोरबा
पीवीटीजी परिवारों के आर्थिक विकास हेतु किया जा रहा सतत् प्रयास
मत्स्य पालन विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने किया गया प्रोत्साहित

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी करने हेतु सतत् प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु उन्हें कृषि सहित मछली पालन, मुर्गी-बकरी पालन, उद्यानिकी खेती जैसे गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में आज मत्स्य पालन विभाग द्वारा विकासखंड कटघोरा के ग्राम मल्दा, अमलाडीहा, बिंझरा, कुटेसर, खोडऱी, केसलपुर, कटोरीनगोई के पीवीटीजी परिवारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई साथ ही उन्हें योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
————
जिला कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
इच्छुक उम्मीदवार 29 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
कोरबा। जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत जिला कार्यालय कोरबा में सहायक ग्रेड-03 संविदा भर्ती के पद के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 29 फरवरी निर्धारित की गई है। अपर कलेक्टर सह परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार नाग ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा अंतिम तिथि तक कार्यालयीन समय पर आवेदन सुनिश्चित करना होगा, विलंब से प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही आवेदन केवल स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक से भेजना अनिवार्य है।
———
सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ परीक्षा हेतु उडऩदस्ता नियुक्त
कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
कोरबा। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ पदों पर भर्ती परीक्षा 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उडऩदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा शैलेष पिस्दा, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्को रेशम दुबे तथा व्याख्यता सेजेस तिलकेजा श्रीमती बसंती ठाकुर को परीक्षा केंद्र 2201 से 2207 तक 07 परीक्षा केंद्रों में तथा कृषि विस्तार अधिकारी पी. एल. मिरेन्द्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़निया चन्द्रेश कुमार दुबे व एपीसी समग्र शिक्षा कोरबा श्रीमती ओमेश्वरी नायक को परीक्षा केंद्र 2208 से 2214 तक 07 परीक्षा केंद्रो हेतु के लिए उडऩदस्ता नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर द्वारा उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी अपनी उपस्थिति परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व कलेक्टर कार्यालय कोरबा में नोडल अधिकारी/सहा. नोडल अधिकारी कोरबा को अनिवार्य रूप से देने व ब्रिफिंग 24 फरवरी को प्रात: 11 बजे समन्वयक केंद्र पी.जी. कॉलेज कोरबा में उपस्थित होना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रात: 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर उमेश कुमार चिकनजुरी जिला कार्यालय कोरबा तथा भृत्य लक्ष्मी राठौर जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
———–
इमलीछापर (कुसमुंडा) समपार फाटक कल रहेगा अवरूद्ध
परिवर्तित मार्ग शांति नगर अंडर ब्रिज से कर सकते हैं आवागमन
कोरबा। इमलीछापर (कुसमुंडा) समपार फाटक क्रमांक सीजी 32 किलोमीटर 711/2-3 स्थित मानव सहित रेल्वे समपार फाटक में 23 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक गेट में अति आवश्यक मरम्मत कार्य (ओवर हालिंग) किए जाने के कारण फाटक स्थित सड़क मार्ग में यातायात अवरूद्ध रहेगा। इस दौरान आम नागरिक परिवर्तित मार्ग शांति नगर अंडर ब्रिज से यातायात कर सकते हैं।
———-
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 04 मार्च को आयोजित
बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की होगी समीक्षा
कोरबा। लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 04 मार्च 2024 को जिला पंचायत कोरबा के सभागार में दोपहर 03 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए मकान शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम आदि योजनाएं शामिल हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
कोरबा
नम: सामूहिक विवाह का दिव्य आयोजन:108 दिव्यांग/निर्धन जोड़ों को मिला पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सानिध्य एवं राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद
शुभता का संदेश:नवदम्पत्तियों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

कोरबा/ढपढप। अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा प्रबंधन की पहल पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं ढपढप की पावन धरती में परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां सानिध्य मिला, वहीं छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद मिला। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने शुभता का संदेश दिया और कहा कि नवयुगल नवदाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन को प्राप्त करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि मातारानी के आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम इतना विशाल और भव्यता के साथ यह नेक कार्य कर सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य वाणी से गूंजता रहा मंत्रोच्चार

ढपढप की पावन धरती में जब 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं शादी के जोड़े में सजधज कर कथा स्थल/विवाह स्थल पहुंचे तो हजारों लोग जहां कन्यादान के लिए घराती बने, वहीं दुल्हों की ओर से भी बाराती के रूप में हजारों लोग शामिल हुए और जब सौभाग्यकांक्षी, चिरंजीवियों का मिलन हुआ, तो चारों तरफ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद के लिए पुष्पवर्षा हुई और जब युगल सात फेरे ले रहे थे, तो हनुमंत भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार चारों तरफ गूंजने लगा। घराती-बाराती इस दिव्य नम: सामूहिक विवाह से उल्लास और उमंग के साथ नाचने, गाने लगे। इस दिव्य दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा था। दिव्यांगों और निर्धनों के इस अनुपम परिणय उत्सव को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने भी अपनी सारी खुशी इन नवयुगलों के जीवन में उड़ेल दिया हो और इन्हें आशीर्वाद दे रही हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह जीवन का उत्सव सम्पन्न हुआ और उनका शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद, 05-05 हजार देने की घोषणा

प्रोटोकाल के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ठीक 11.00 बजे परिणय स्थल ढपढप पहुंचे और नवयुगलों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी नवदम्पत्तियों को 05-05 हजार देने की घोषणा की।
आयोजन समिति ने उपहार देकर नवदम्पत्तियों को विदा किया

आयोजन समिति दिव्यांगों एवं निर्धन कन्याओं का अभिभावक के रूप में शादी का खर्चा उठाया और नवयुगलों को उपहार दिया। आयोजन समिति ने 108 निर्धन/दिव्यांग कन्याओं को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
लाखों हाथों ने दिया शुभ आशीर्वाद





कोरबा में पहली बार दिव्यता, भव्यता और इतना बड़ा विशाल जनसमूह ढपढप की पावन धरती पर दिखा। एक तरफ 05 दिवसीय दिव्य श्रीहनुमंत कथा सम्पन्न हो रही थी, दूसरी तरफ 108 निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं का घर बस रहा था। करीब 01.00 लाख लोग यहां मौजूद थे। लाखों हाथों ने इन दिव्य एवं गरीब कन्याओं को पूरे मन से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और खुशहाल, समृद्ध जीवन के लिए प्रभु से कामना की।
शुभता का संदेश:नवयुगलों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय


इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और कोरबा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन पाण्डेय ने दिव्यांग/निर्धन 108 कन्याओं के नवजीवन में प्रवेश करने पर शुभता का संदेश दिया और कहा कि मातारानी नवदम्पत्तियों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए और उनके जीवन को वैभवशाली बनाए।


कोरबा
रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
कोरबा
मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
