कोरबा
दीक्षांत समारोह: छुरीकला के आकर्षण देवांगन को 07 स्वर्ण पदक
एमए (गायन) सत्र 2021-22 को पूरे विश्व विद्यालय में प्रथम आने पर राज्यपाल डेका के हाथों सम्मानित
कोरबा/जमनीपाली। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का 17 वां दीक्षांत समारोह दिनांक 28 जनवरी 2026 को मुख्य अतिथि रामेन डेका राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन ,विशिष्ट अतिथि द्वेय टंक राम वर्मा उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अनुज शर्मा विधायक के हाथों संपन्न हुआ, छुरीकला कोरबा के निवासी और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत अशोक देवांगन के बड़े पुत्र मास्टर आकर्षण देवांगन को एम ए (गायन) सत्र 2021-22 के लिए पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक अर्जित करने पर 07 स्वर्ण पदकों द्वारा सम्मानित किया गया है।
यह बड़ा ही अविस्मरणीय पल रहा स्वर्ण पदकों में मेघराज जैन स्वर्ण पदक ,श्रीमती सुनंदा चक्रवर्ती स्वर्ण पदक , पद्माकर यशवंत राव बक्शी स्वर्ण पदक, स्वर्गीय श्रीमती तुलसा देवी हीरालाल जायसवाल स्मृति स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन स्वर्ण पदक, श्रीमती शैल बाला सुरेंद्रनाथ मिश्र स्मृति स्वर्ण पदक एवं स्वर्गीय डॉ अमरेश चंद्र चौबे स्मृति स्वर्ण पदक शामिल रहा
इस अवसर पर उप कुलपति लवली शर्मा, प्रोफेसर डॉक्टर नमन दत्त, डॉक्टर लीकेश्वर वर्मा, डॉक्टर दिवाकर कश्यप ,डॉक्टर जगदेव नेताम एवं विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
विशेष उल्लेखनीय है कि ,आकर्षण देवांगन 3 वर्ष की उम्र से गायन की प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता अशोक देवांगन से सीखते आ रहे हैं ।
सयाजी राव विश्वविद्यालय बड़ोदरा गुजरात से स्नातक की डिग्री हासिल करते हुए भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया और सन 2019 में भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए प्रख्यात भजन सम्राट अनूप जलोटा के हाथों सुरश्री की उपाधि से भी सम्मानित हो चुके हैं। आकर्षण देवांगन का पैतृक गांव छुरीकला जिला कोरबा है।
कोरबा
बिना लाइसेंस संचालित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी सील:दो पानी फैक्ट्रियों से सैंपल लिए गए, जूस के लिए गए सैंपल, खाद्य विभाग की कार्रवाई
कोरबा। कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस संचालित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी को सील कर दिया। इसके अलावा, दो पानी फैक्ट्रियों से पानी के सैंपल भी जांच के लिए लिया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दादर एरिया स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज की पानी फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण किया। इन फैक्ट्रियों के लाइसेंस सही पाए गए। हालांकि, टीम ने दोनों जगहों से तैयार पानी के नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए।

स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लिए
इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पानी की गुणवत्ता और पैकेजिंग मानक के अनुरूप है या नहीं। शहर के डिगापुर वार्ड नंबर 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी की फैक्ट्री में भी जांच की गई। यहां टीम ने स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लिए।

लाइसेंस नहीं मिलने पर सील
जांच के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर के पास वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। लाइसेंस नहीं होने के कारण फर्म को नियमानुसार सील कर दिया गया। बताया गया कि जिस स्थान पर यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी, उसका लाइसेंस नहीं था। सील की गई फैक्ट्री से पेप्सी और फ्रूट जूस के नमूने भी लिए गए हैं, जिनकी जांच से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उत्पाद मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।

दो पानी फैक्ट्रियों से सैंपल लिए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि, दो पानी फैक्ट्रियों से सैंपल लिए गए हैं। वहीं, एक फैक्ट्री बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थी, जिसे सील कर दिया गया है। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा
गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने की मारपीट:बस को साइड न देने पर हुआ विवाद, लात-घूंसों से पीटा, धमकी दी, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
कोरबा। कोरबा में गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के पास हुई। विवाद स्टॉप बस को साइड न देने को लेकर शुरू हुआ था, जो हिंसक झड़प में बदल गया।
बहोरन सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने कहा कि अगर वह दोबारा सामने आया तो उस पर गाड़ी चढ़ा देंगे और लोग इसे हादसा समझेंगे।

घटना के बाद खदान प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल चालक बहोरन सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया गया, जिसकी जांच कंपनी ने अल्कोहल मीटर से की। जांच में अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई। बहोरन सिंह ने बताया कि वह शराब का सेवन नहीं करता और उस पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाया गया।

ड्राइवर को लात-घूंसों से पीटा, धमकी दी
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने बहोरन सिंह को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में बहोरन के सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल NCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज
मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। पीड़ित की शिकायत पर दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दीपका थाना के सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी डंपर ऑपरेटर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंटक संगठन ने इस घटना की निंदा की है। संगठन ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि खदान में पहले भी ऐसी मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

कोरबा
भाईचारे का संदेश देता है झूलेलाल जयंती: जयसिंह अग्रवाल
कोरबा। पूज्य सिंधी समाज कोरबा की ओर से सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव और चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर गोदड़ी धाम, डीडीएम रोड तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने को मिली।

शोभायात्रा जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची, तब इसमें पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समाजजनों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन हमें भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए हमेशा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं। समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भक्ति गीतों और झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
