Connect with us

कोरबा

डीएमएफ से शिक्षा,स्वास्थ्य सहित आमनागरिको से जुड़ी समस्याओं के लिए किए जाएंगे विकास के कार्य

Published

on

कलेक्टर ने सभी विभागों से एक सप्ताह के भीतर मांगे प्रस्ताव

राजस्व सहित आमनागरिको कई समस्याओं को निराकरण के दिए निर्देश

पटवारी, सचिव सहित सभी मैदानी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश

शिविर लगाकर आधार अपडेट कराने, जाति प्रमाणपत्र बनाने के दिए निर्देश

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास से शिक्षा,स्वास्थ्य सहित बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति, आमनागरिको से संबंधित आवश्यकताओं एवं मानव संसाधनों की पूर्ति के लिए सभी महत्वपूर्ण विभागों को एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त पत्रों और टीएल के लिए चिन्हांकित पत्रों का समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को जनपद स्तर पर जनपद सीईओ,बीईओ, बीएमओ सहित ब्लॉक लेवल अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने और मैदानी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने और अपने स्तर पर स्थानीय समस्याओं का निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेंशन, मनरेगा भुगतान, सीमांकन, त्रुटि सुधार, अविवादित नामांतरण सहित अन्य समस्याओं का निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के चिन्हांकित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान, वय वंदना योजना और स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाणपत्र पत्र की समीक्षा करते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि वे आधार अपडेशन के लिए शिविर लगवाएं। उन्होंने मार्च माह तक नगरीय निकायों में आधार अपडेशन के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र पत्रों के कार्य भी शिविर लगाकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 100 ऐसे ग्राम पंचायतों का चयन करने के निर्देश दिए जहाँ डीएमएफ से विगत तीन वर्षों में काम नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने एक जनवरी 2024 से पूर्व डीएमएफ के स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे राज्य शासन द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार ई-आफ़िस संचालन की तैयारी प्रारंभ करें। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को एक कार्यशाला आयोजित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालय में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का नेम प्लेट उनके बैठने वाले स्थान पर लगवाएं। उन्होंने कार्यालय में सभी फाइल अपडेट रखने, कार्यालयीन समय पर सभी की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और  समय-समय पर उनके कार्यों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विगत दिवस बिलासपुर संभागायुक्त द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने पीएम जनमन के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने, अंत्यावसायी अंतर्गत स्व रोजगार के लिए ऋण प्राप्त कर राशि जमा नहीं करने वाले हितग्राहियों से वसूली करने, डीएमएफ सहित अन्य योजनाओं में सामग्री सप्लाई जैसे कार्यों के एवज में भुगतान करने के दौरान सामग्री का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने चिर्रा-श्यांग मार्ग, सुनालिया अंडर पास निर्माण, पेंशन के हितग्राहियों के पोर्टल में आधार अपडेशन,वृद्धाश्रम, आरबीसी 6-4,सड़क दुर्घटना में मुआवजा, लम्बे समय से अनुपस्थित शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों पर कार्यवाही सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला अर्बन सोसायटी अंतर्गत विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डीएफओ श्री अरविंद पीएम, श्री निशांत कुमार, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे आदि उपस्थित थे।
15 मई से पूर्व पीएम आवास के हितग्राहियों के घर पूर्ण कराएं-कलेक्टर

जनपद सीईओ से पीएम आवास के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किया निर्देशित

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि हितग्राहियों के आवास स्वीकृति के पश्चात उसे पूर्ण कराने की दिशा में कार्य करें। 15 मई से पूर्व हितग्राहियों के मकान पूर्ण हो जाये इसके लिए लगातार फील्ड में विजिट करें और हितग्राहियों, आवास मित्र से भेंट कर कार्यों का अवलोकन करें। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों और सचिवों के सहयोग से प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को यह भी निर्देशित किया कि वे अपने जनपद अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, सांसद-विधायक मद, समग्र विकास,डीएमएफ अंतर्गत कार्यों की जानकारी भी अवश्य रखे। फील्ड में जाने के दौरान ऐसे कार्यों की प्रगति की जानकारी लें। कलेक्टर ने पीएम आवास सहित अन्य कार्यों के आधार पर ही जनपद सीईओ के कार्यों का मूल्यांकन करने की बात कही। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को भी जनपद सीईओ के कार्यों के मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677