पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व निरंतर पेट्रोलिंग करने के दिए निर्देश
अप्रिय घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम 9479193399 पर देने का आमजनो से किया गया आग्रह
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में अपर कलेक्टर मनोज बंजारे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि सभी समुदाय अपने पर्व, त्यौहार को आपस में मिलजुल कर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। जिला प्रशासन का सहयोग निरंतर बना रहेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य विभागीय अधिकारी विभिन्न समाज के पदाधिकारी, समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में जिले में आने वाले त्यौहार होली, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व परंपरा अनुरूप शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की हेतु सभी से आग्रह किया गया। साथ ही होली में रासायनिक रंगों, मुखोटों के विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाने तथा हर्बल रंगों का उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही अनावश्यक किसी पर रंग नहीं लगाने का आग्रह किया गया। शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने होली त्यौहार मिल-जुल कर और सद्भाव पूर्वक मनाने का निर्णय लिया। अपर कलेक्टर श्री बंजारे ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का है। उन्होंने इन सभी पर्वों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए जिलेवासियों से सहयोग की भी अपेक्षा की है। बैठक में 13 मार्च को होलिका दहन हेतु सुरक्षित खुले स्थानों का चयन करने की समझाइश दी गई। साथ ही इलेक्ट्रिक तार गुजरने वाले स्थानों, ट्रांसफार्मर के समीप अथवा तंग, संकीर्ण रास्तों से वाले स्थान पर होलिका दहन नही करने की हिदायत दी गई। जिससे आकस्मिक स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन की पहुँच स्थानों पर सुनिश्चित हो सकें। होली पर्व के अवसर पर शहरों के प्रमुख मार्गों में सड़क किनारे दुकान नही लगाने की बात कही गई। जिससे अनावश्यक जाम की स्थिति निर्मित नही हो। बैठक में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस विभाग को लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दमकल एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को चौकन्ना एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। चिन्हांकित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने को कहा गया है। होली पर शराब पीकर उपद्रव, हुल्लड़बाजी करने वालों, जबरन रंग-गुलाल डालने वालों, सड़क पर एवं तीन सवारी वाहन चलाने वालों, मुखौटा लगाकर हुटिंग करने वालों पर निगरानी रखने के साथ ही कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रशासन द्वारा कहा गया है कि होली पर्व के दौरान किसी भी तरह से लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाने में जबरदस्ती न करें। एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें तथा पर्व सौहार्द से मनायें। रमजान के महीने को ध्यान में रखते हुए होली के दिन शुक्रवार को मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्रिश्चियन समाज के त्यौहार के मद्देनजर चर्च में भी पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की बात कही गई। जिससे किसी अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित ना हो। निहारिका सहित शहर के प्रमुख चौक चौराहों में तीन सवारी व ओवर स्पीडिंग करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शराब दुकानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने हेतु निर्देशित किया गया। होली के दिन शहर में 03 बार पानी सप्लाई करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए साथ ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही गई। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 94791-93399 पर देने की भी अपील आमजनों से की गई है।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।
स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन
कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।
कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है। प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।