Connect with us

कोरबा

4 नवंबर से घर-घर सर्वेक्षण प्रारंभ

Published

on

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 7 फरवरी 2026 तक जारी

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों बैठक,  एसआईआर कार्यक्रम के सम्बंध में दी विस्तृत  जानकारी

कोरबा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के लिए मतदाता सूची के वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियाँ घोषित की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में प्रिंटिंग एवं प्रशिक्षण कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर सर्वेक्षण एवं सूचीकरण कार्य संचालित होगा। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मसौदा सूची पर दावे एवं आपत्तियाँ 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का परीक्षण, सुनवाई एवं सत्यापन कार्य 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण कर 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।


विशेष पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु एक बी.एल.ओ. को नामित किया गया है जो 4 नवंबर से घर-घर जाकर पात्र नागरिकों की जानकारी संकलित करेंगे तथा फॉर्म-6, 7, 8 एवं 8। का वितरण और संग्रहण करेंगे। सभी बी.एल.ओ. को निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रशिक्षण, मार्गदर्शन पुस्तिका एवं पहचान पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही पर्यवेक्षक अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधक को निगरानी हेतु नियुक्त किया गया है ताकि कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जा सके।

राजनीतिक दलों को दी गई विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी



आज कलेक्टरेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत यदि किसी मतदाता का नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है, तो पहचान प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। बी.एल.ओ. घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र वितरित करेंगे और आवश्यक दस्तावेज एकत्र करेंगे। बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए. को इस संबंध में प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है। जिले में शुद्ध एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु सभी दलों से आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। कलेक्टर ने प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए बी.एल.ए.  की नियुक्ति करने का भी आग्रह किया। बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य के दौरान पूर्ण सहयोग देने की सहमति व्यक्त की।
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा कराएं नाम दर्ज
जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त करने वाले नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं। नाम जोड़ने, सुधार अथवा विलोपन के लिए नागरिक अपने संबंधित बी.एल.ओ., मतदान केन्द्र या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सुविधा हेतु आवेदन http://www.nvsp.in    अथवा  Voter Helpline App  के माध्यम से ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं।
जिला प्रशासन कोरबा ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम की पुष्टि अवश्य करें और यदि नाम सूची में दर्ज नहीं है तो शीघ्र आवेदन प्रस्तुत करें। हर योग्य मतदाता का नाम जुड़ना लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत करता है।
इस  बैठक में अमीलाल चौहान, दीपक साहू, संतोष दिवान, मनोज कुमार विश्वकर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नम: सामूहिक विवाह का दिव्य आयोजन:108 दिव्यांग/निर्धन जोड़ों को मिला पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सानिध्य एवं राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद

Published

on

शुभता का संदेश:नवदम्पत्तियों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

कोरबा/ढपढप। अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा प्रबंधन की पहल पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं ढपढप की पावन धरती में परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां सानिध्य मिला, वहीं छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद मिला। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने शुभता का संदेश दिया और कहा कि नवयुगल नवदाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन को प्राप्त करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि मातारानी के आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम इतना विशाल और भव्यता के साथ यह नेक कार्य कर सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य वाणी से गूंजता रहा मंत्रोच्चार

ढपढप की पावन धरती में जब 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं शादी के जोड़े में सजधज कर कथा स्थल/विवाह स्थल पहुंचे तो हजारों लोग जहां कन्यादान के लिए घराती बने, वहीं दुल्हों की ओर से भी बाराती के रूप में हजारों लोग शामिल हुए और जब सौभाग्यकांक्षी, चिरंजीवियों का मिलन हुआ, तो चारों तरफ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद के लिए पुष्पवर्षा हुई और जब युगल सात फेरे ले रहे थे, तो हनुमंत भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार चारों तरफ गूंजने लगा। घराती-बाराती इस दिव्य नम: सामूहिक विवाह से उल्लास और उमंग के साथ नाचने, गाने लगे। इस दिव्य दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा था। दिव्यांगों और निर्धनों के इस अनुपम परिणय उत्सव को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने भी अपनी सारी खुशी इन नवयुगलों के जीवन में उड़ेल दिया हो और इन्हें आशीर्वाद दे रही हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह जीवन का उत्सव सम्पन्न हुआ और उनका शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद, 05-05 हजार देने की घोषणा

प्रोटोकाल के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ठीक 11.00 बजे परिणय स्थल ढपढप पहुंचे और नवयुगलों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी नवदम्पत्तियों को 05-05 हजार देने की घोषणा की।
आयोजन समिति ने उपहार देकर नवदम्पत्तियों को विदा किया

आयोजन समिति दिव्यांगों एवं निर्धन कन्याओं का अभिभावक के रूप में शादी का खर्चा उठाया और नवयुगलों को उपहार दिया। आयोजन समिति ने 108 निर्धन/दिव्यांग कन्याओं को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
लाखों हाथों ने दिया शुभ आशीर्वाद

कोरबा में पहली बार दिव्यता, भव्यता और इतना बड़ा विशाल जनसमूह ढपढप की पावन धरती पर दिखा। एक तरफ 05 दिवसीय दिव्य श्रीहनुमंत कथा सम्पन्न हो रही थी, दूसरी तरफ 108 निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं का घर बस रहा था। करीब 01.00 लाख लोग यहां मौजूद थे। लाखों हाथों ने इन दिव्य एवं गरीब कन्याओं को पूरे मन से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और खुशहाल, समृद्ध जीवन के लिए प्रभु से कामना की।
शुभता का संदेश:नवयुगलों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और कोरबा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन पाण्डेय ने दिव्यांग/निर्धन 108 कन्याओं के नवजीवन में प्रवेश करने पर शुभता का संदेश दिया और कहा कि मातारानी नवदम्पत्तियों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए और उनके जीवन को वैभवशाली बनाए।

Continue Reading

कोरबा

रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल  तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677