कोरबा
सुविधा अधूरी: 717 परिवार को आवंटित हुआ पीएम आवास, रहने कोई नहीं पहुंचा
कोरबा। शहर में बने पीएम आवास की सबसे बड़ी कॉलोनी में बसाने के लिए 717 परिवार को मकान आवंटित कर दिया गया है। लेकिन सुविधा आधी-अधूरी होने से अब तक एक भी परिवार वहां रहने के लिए नहीं पहुंचा है।
शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत सबसे बड़ी कॉलोनी दादरखुर्द में बनाई गई है। जहां 2784 मकान बनाए गए हैं। मकानों का निर्माण तो पूरा हो गया है लेकिन गिनती के ब्लॉक ही तैयार हो सके हैं जबकि अधिकांश ब्लॉक में मकानों में टाइल्स व नीचे पेवर ब्लॉक लगाने के अलावा रंग-रोगन का काम बाकी है। जो ब्लॉक तैयार हो चुके हैं उनमें भी न तो बिजली की सुविधा है और न ही पानी की। कई ब्लॉक तक एप्रोच रोड ही नहीं बनी है। जबकि दूसरी ओर नगर निगम द्वारा अब तक 717 हितग्राहियों को मकान आवंटन किया जा चुका है। पिछले सप्ताह ही 68 हितग्राहियों को मकान आवंटित किया गया।
लेकिन उक्त 717 परिवारों में एक भी परिवार अब तक कॉलोनी में रहने के लिए नहीं पहुंचा है। वजह सुविधा आधी-अधूरी है जिस कारण आवंटन के बाद रहने की चाह में कॉलोनी पहुंचने वाले परिवार निराश होकर लौट जा रहे हैं। हितग्राही मकानों के आवंटन के बाद अब कार्य व पूरी सुविधा उपलब्ध होने का इंतजार कर रहे हैं।
न ब्लॉक का पता और ना ही मकान नंबर ही लिखा नगर निगम द्वारा जिन हितग्राहियों को पीएम आवास कॉलोनी में मकान आवंटित किया गया है उन्हें बाकायदा ब्लॉक का नाम और मकानों का नंबर बताया गया है। लेकिन जब हितग्राही कॉलोनी में मकान देखने पहुंच रहे हैं तो वहां पर ब्लॉक में न तो नाम लिखा है और न ही मकानों में नंबर का उल्लेख है। ब्लॉक की जानकारी कॉलोनी के चौकीदार को भी नहीं पता है। ऐसे में हितग्राहियों को यह भी नहीं पता चल पा रहा है कि उन्हें कौन सा मकान आवंटित हुआ है। रूमगरा निवासी संतोषी बाई के मुताबिक उसे दादरखुर्द में पीएम आवास आवंटित होने के बाद वे कॉलोनी में पहुंचे तो वहां मकान का ही पता नहीं चला।
कॉम्प्लेक्स भी बनेगा दादरखुर्द स्थित पीएम आवास कॉलोनी में फ्लैट सिस्टम से मकान का निर्माण किया गया है। जिसमें भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल व तृतीय तल बनाया गया है। कॉलोनी के सभी मकानों का आवंटन हो जाने के बाद ढाई हजार से ज्यादा परिवार निवासरत होंगे। इसलिए कॉलोनी में उद्यान और व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। वहीं सार्वजनिक कार्य के लिए सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। कॉलोनी में नगर निगम द्वारा सड़क, नाली, पानी, बिजली सहित विविध मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पानी के लिए कॉलोनी में बड़ी टंकी भी बनाई गई है।
कोरबा
सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन:निकली कलश जल यात्रा
कोरबा। आदि शक्ति मां महामाया जगदंबा की कृपा से शारदा विहार, मेन रोड, दुर्गा पंडाल, फेस 1 में सार्वजनिक सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शुरू हुआ.
आयोजन के प्रथम दिन कलश जल यात्रा, वेदी पूजन, ख्याद्यायायी की शुरुआत जोर शोर से एवं विधि पूर्वक सम्पन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा में भारी संख्या में उपस्थित होकर पूजन की शुरुआत की।
कथा का पावन प्रसंग दिनांक 19 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा।

कथा व्यास पंडित नरेंद्र तिवारी (लाखासार वाले ) एवं मुख्य यजमान, श्रीमति श्वेता तिवारी देवेंद्र तिवारी है।
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को कलश जलयात्रा और वेदी पूजन के साथ हुई। इसके बाद देवी दर्शन और मत्स्यगरभम धोपाख्यान का आयोजन किया गया। आज 20 मार्च को सत्यव्रत कथा और तीर्थ दर्शन हुआ, जबकि 21 मार्च को देवी के प्राकट्य एवं महिषासुर संहार की कथा सुनाई जाएगी। 22 मार्च को सुमेधा ऋषि की कथा का आयोजन होगा।
23 मार्च को राजा हरिश्चंद्र उपाख्यान और 24 मार्च को पंच प्रकृति का वर्णन किया जाएगा। 25 मार्च को तुलसी उपाख्यान और सत्यवान-सावित्री विवाह की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई जाएगी।
26 मार्च को पुराण श्रवण, कथा फल और विश्राम कार्यक्रम रहेगा। 27 मार्च को तर्पण, सहस्त्रधारा, कन्या भोज, ब्राह्मण भोज और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, साथ ही शाम 4 बजे जवारा विसर्जन किया जाएगा।

कोरबा
कोरबा के पत्रकारों ने देखी विधानसभा की कार्रवाई
कोरबा/रायपुर । 18 मार्च को कोरबा के पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन पहुंचकर सदन की कार्रवाई देखी और गतिविधियों से अवगत हुए। प्रथम चरण में कोरबा से छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचने वालों में नई दुनिया के ब्युरोचीप देवेन्द्र गुप्ता, प्रेस क्लब कोरबा के उपाध्यक्ष एवं शिखर केसरी के संपादक रामेश्वर ठाकुर, नई दुनिया की पत्रकार बीता चक्रवर्ती, साधना न्यूज चैनल के कोरबा ब्युरो हेड रेणु जायसवाल, जीटीवी के कोरबा ब्युरो हेड नीलम पोडवार, ईटीवी कोरबा के ब्युरो हेड राजकुमार शाह, दैनिक जोहार छत्तीसगढ़ के ब्युरो हेड प्रीतम जायसवाल, दिव्य आकाश से युधिष्ठिर राजवाड़े, महिला पत्रकार प्रतिमा सरकार, प्रीति यादव, आशा ठाकुर, रजनी चौहान, वर्षा चौहान शामिल थे।
मुख्यमंत्री से मिले पत्रकार:सीएम ने कहा-पत्रकारों को राज्य भ्रमण पर भेजेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों की संवेदनशीलता से पत्रकारों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शीघ्र मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। विष्णुदेव साय सदन की कार्रवाई से कुछ देर के लिए अपने कक्ष में पहुंचे और कक्ष के अधिकारियों ने पत्रकारों को मिलने के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात करने वालों में प्रेस क्लब कोरबा के उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, रेणु जायसवाल, प्रीतम जायसवाल एवं युधिष्ठिर राजवाड़े शामिल थे। संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा से मिलने पहुंचे पत्रकारों को समय भी दिया और पत्रकारों का हालचाल जानने के अलावा कहा कि पत्रकारों को राज्य भ्रमण पर भेजेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ के पत्रकार देश के अन्य राज्यों की भौगोलिक स्थिति, वहां की संस्कृति एवं रहन-सहन से अवगत हो सकेंगे और अपनी प्रतिभाओं को बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा-पहले महिला पत्रकारों को प्राथमिकता देंगे। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से मिले पत्रकार, उद्योगमंत्री देवांगन ने पत्रकारों को कराया स्वल्पाहार

कोरबा के पत्रकारों को विधानसभा की कार्रवाई से अवगत कराने का वादा कराने का वादा छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया था जिसके तहत प्रथम चरण में कोरबा के पत्रकार राजधानी रायपुर पहुंचे और छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्रवाई देखी। विधानसभा की कार्रवाई से रू ब रू होने के बाद सभी पत्रकार डॉ. चरणदास से मिले और फोटो सेशन कराया। विधानसभा भवन पहुंचने पर कोरबा विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में कोरबा जिला भाजयुमो अध्यक्ष वैभव शर्मा ने सभी पत्रकारों को ससम्मान मंत्री जी के कक्ष में बैठाया और स्वल्पाहार कराया और हालचाल जाना। पत्रकारों ने सदस्यों के सवाल-जवाब को भी दीर्घा से देखा।

ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा एक ऐसा पवित्र लोक मंदिर है, जहां सभी सदस्य सिर्फ छत्तीसगढ़ के विकास और जनता की समृद्धि के लिए प्रश्न उठाते हैं और सत्ता पक्ष जवाब देता है। 18 मार्च की कार्रवाई से पत्रकार रू ब रू हुए और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में कहा कि बीते पांच साल में कांग्रेस सरकार ने बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन ढाई साल हो गए, सत्ता पक्ष सिर्फ भ्रष्टाचार का आरोप लगाता रहा। उन्होंने कहा अब आपकी सरकार है, जनता से किए वादे पूर्ण करें और आरोप बहुत लगा लिया, अब जनता के हित में बात होनी चाहिए। आरोप तो आप पर भी लग रहे हैं और उन्होंने अफीम की खेती, करोड़ों के धान मुसुवा खा गए, जैसे कई आरोप भी लगाए।

कोरबा
महतारी वंदन योजना ने बदल दी अनिता बाई की जिंदगी
कोरबा। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत जटगा के आश्रित ग्राम बांधापारा में रहने वाली अनिता बाई का जीवन कभी बहुत संघर्षों से भरा था। तीन बच्चों की माँ अनिता बाई के लिए महीने में एक हजार रुपये जुटा पाना भी बेहद कठिन होता था। गांव में काम-धंधे की उपलब्धता कम होने के कारण वह अपने परिवार का गुज़ारा मुख्य रूप से जंगल से मिलने वाले चरोटा बीज और अन्य वनोपजों को इकट्ठा कर बेचकर करती थीं। चरोटा बीज वे बाजार में 25 रुपये किलो में बेचती हैं, इसके अलावा अन्य वनोपज भी बेचती है। जिससे परिवार का खर्च बड़ी मुश्किल से चलता था।

इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना से उनका नाम जुड़ गया, और यहीं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हुई। योजना के तहत मिलने वाली महीने की एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए आर्थिक संबल बन गई। अनिता बाई बताती हैं कि गाँव में जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी रुपये जुटाना कठिन था, वहीं योजना से मिलने वाली यह राशि घर के आवश्यक खर्चों को पूरा करने में बड़ी मदद करती है।
आंगन में चरोटा बीज साफ करते हुए अनिता बाई मुस्कुराकर कहती हैं इसका हमेशा डिमांड रहता है, इसे बेचकर थोड़ी आमदनी हो जाती है, लेकिन महतारी वंदन का पैसा मिलने से घर चलाना अब पहले की तरह मुश्किल नहीं रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हम जैसी महिलाओं के लिए सच में बड़ा सहारा दिया है।
अनिता बाई ही नहीं, उनके पति राम सिंह भी इस परिवर्तन को महसूस करते हैं। वे बताते हैं कि अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें अलग से पैसा नहीं देना पड़ता और घर में आर्थिक तनाव कम हुआ है। साथ ही वे खुशी जाहिर करते हुए बताते हैं कि उनका पीएम आवास भी स्वीकृत हो चुका है, और पक्का घर बनने का काम जारी है। आने वाले समय में उन्हें अपना खुद का मजबूत और सुरक्षित घर मिलने की उम्मीद है।
वनोपज संग्रह, चरोटा बिक्री और सरकारी योजनाओं के सहयोग से अनिता बाई आज अपने परिवार को बेहतर भविष्य देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महतारी वंदन योजना ने न सिर्फ उन्हें आर्थिक सहारा दिया, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह भी दिखाई है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
