कोरबा
पूर्व मंत्री बोले- कोयला खदान में रंगदारी हो रही:वसूली और चोरी का आरोप, BJP बोली- कांग्रेस के कार्यकाल की रंगदारी सबको पता
कोरबा। कोरबा में बालको क्षेत्र के जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बालको प्रबंधन और नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल उठाए। कहा कि जलभराव से सैकड़ों परिवारों को नुकसान हुआ है।
उन्होंने BJP पर वसूली का आरोप लगाया और कहा कि पाली-सराईपाली खदान से डीजल और कोयला चोरी हो रही है। जिस पर भाजपा नेता गोपाल मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हुई रंगदारी सभी को पता है, पूर्व कलेक्टर, पूर्व सचिव जेल में हैं। जल्द ही कई और लोग जेल जाएंगे।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बालकों में जलभराव का स्थिति देखने पहुंचे।
कोयला और डीजल की चोरी का आरोप
पूर्व राजस्व मंत्री ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पाली-सराईपाली कोयला खदान में रंगदारी की जा रही है। भाजपा के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। SECL कुसमुंडा खदान में कोयला और डीजल की चोरी हो रही है।
पूर्व मंत्री ने बताया कि कूलिंग टावर के निर्माण के बाद बालको ने नाले को बंद कर दिया। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे पानी की निकासी रुक गई है।

कोरबा के भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी
कांग्रेस के कार्यकाल की रंगदारी सबको पता – BJP
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने इन आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हुई रंगदारी सबको पता है। 28 रुपए किलो की कोयला लेवी में घोटाला हुआ।
इस मामले में कोरबा की पूर्व कलेक्टर जेल में हैं। मुख्यमंत्री के पूर्व सचिव भी जेल में हैं। उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले में और भी कई लोग जेल जाएंगे।
कोरबा
महतारी वंदन योजना ने बदल दी अनिता बाई की जिंदगी
कोरबा। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत जटगा के आश्रित ग्राम बांधापारा में रहने वाली अनिता बाई का जीवन कभी बहुत संघर्षों से भरा था। तीन बच्चों की माँ अनिता बाई के लिए महीने में एक हजार रुपये जुटा पाना भी बेहद कठिन होता था। गांव में काम-धंधे की उपलब्धता कम होने के कारण वह अपने परिवार का गुज़ारा मुख्य रूप से जंगल से मिलने वाले चरोटा बीज और अन्य वनोपजों को इकट्ठा कर बेचकर करती थीं। चरोटा बीज वे बाजार में 25 रुपये किलो में बेचती हैं, इसके अलावा अन्य वनोपज भी बेचती है। जिससे परिवार का खर्च बड़ी मुश्किल से चलता था।

इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना से उनका नाम जुड़ गया, और यहीं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हुई। योजना के तहत मिलने वाली महीने की एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए आर्थिक संबल बन गई। अनिता बाई बताती हैं कि गाँव में जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी रुपये जुटाना कठिन था, वहीं योजना से मिलने वाली यह राशि घर के आवश्यक खर्चों को पूरा करने में बड़ी मदद करती है।
आंगन में चरोटा बीज साफ करते हुए अनिता बाई मुस्कुराकर कहती हैं इसका हमेशा डिमांड रहता है, इसे बेचकर थोड़ी आमदनी हो जाती है, लेकिन महतारी वंदन का पैसा मिलने से घर चलाना अब पहले की तरह मुश्किल नहीं रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हम जैसी महिलाओं के लिए सच में बड़ा सहारा दिया है।
अनिता बाई ही नहीं, उनके पति राम सिंह भी इस परिवर्तन को महसूस करते हैं। वे बताते हैं कि अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें अलग से पैसा नहीं देना पड़ता और घर में आर्थिक तनाव कम हुआ है। साथ ही वे खुशी जाहिर करते हुए बताते हैं कि उनका पीएम आवास भी स्वीकृत हो चुका है, और पक्का घर बनने का काम जारी है। आने वाले समय में उन्हें अपना खुद का मजबूत और सुरक्षित घर मिलने की उम्मीद है।
वनोपज संग्रह, चरोटा बिक्री और सरकारी योजनाओं के सहयोग से अनिता बाई आज अपने परिवार को बेहतर भविष्य देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महतारी वंदन योजना ने न सिर्फ उन्हें आर्थिक सहारा दिया, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह भी दिखाई है।

कोरबा
भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
कोरबा। जिले में भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना द्वारा बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उनके द्वारा भीषण गर्मी-ताप की लहर से बचने के संबंध में गर्मी के पहले एवं गर्मी के दौरान सुरक्षा उपाय के संबंध में कहा गया है कि जहां तक संभव हो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तेज धूप में जाने से बचें, प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पर्याप्त पानी पीते रहें और यात्रा के दौरान पानी साथ रखनें, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को कपड़े या टोपी से ढकने तथा धूप में चश्मा और छाता इस्तेमाल करने एवं जूते चप्पल पहनने की सलाह दी गई है।
गर्मी के मौसम में खानपान को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा गया है। हल्का भोजन करें और पानी से भरपूर फल जैसे खरबूजा, ककड़ी और खट्टे फल अधिक लें। नींबू पानी, छाछ और जूस जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों का सेवन करें, जबकि मांस और अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों से बचें। बाहर का खाना और बासी खाना खाने से परहेज करने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन ने घरों को ठंडा रखने के लिए पर्दे, सनशेड और वेंटिलेशन का उपयोग करने को कहा है। साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में नहीं छोड़ने और पशुओं को छाया एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कहा गया हैं। स्थानीय मौसम पूर्वानुमानों को सुनने व आगामी तापमान परिवर्तनों सें अवगत रहने की सलाह दी गई है। बिमारी व चक्कर आने या अचेतना अवस्था के मामले में डाक्टर से परामर्श व तत्काल चिकित्सा सहायता लेने का आग्रह किया गया है।
हीट स्ट्रोक की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर लिटाने, पैरो को थोड़ा ऊपर उठाकर लिटाने, शरीर को ठंडे पानी से ठंडा करने और ओआरएस या नमक-चीनी का घोल देने की सलाह दी गई है। यदि व्यक्ति बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने को नहीं दें और जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। स्थायी विंडो रिफलेक्टर जिसे एल्यूमिनियम कॉयल से ढके कार्डबोर्ड आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। खिड़कियों को पर्दा छाये से ढंकने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और आसपास के बुजुर्ग, बीमार या कमजोर लोगों का विशेष ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी भी रखें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
कोरबा
प्रगतिशील बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रित
कोरबा। प्रगतिशील बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार विकासखण्ड पाली पंजीयन क्रमांक 376 अंतर्गत मतदाता सूची का प्रकाशन 19 मार्च 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 27 मार्च 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य मंजीत यादव के पास 27 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 28 मार्च को प्रातः 12 बजे से किया जायेगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
