कोरबा
गोकुलनगर गोठान का होगा जीर्णोद्धार, बायो गैस संयंत्र होगा चालू
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गोकुलनगर गोठान का किया सघन निरीक्षण
- व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने हेतु आवश्यक निर्माण कार्य कराने दिए निर्देश
- बंद पडे़ बायो गैस संयंत्र को चालू करने की त्वरित कार्यवाही किए जाने के दिए निर्देश
कोरबा। कोरबा जिले में गोकुलनगर स्थित नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा संचालित गोठान का अब जीर्णोद्धार कर उसे पूर्ण रूप से व्यवस्थित किया जाएगा, इसके साथ ही गोठान परिसर में स्थापित बायो गैस संयंत्र को भी चालू कराया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने प्रातः भ्रमण के दौरान गोकुलनगर पहुंचकर गोठान का निरीक्षण किया तथा उक्त व्यवस्थाओं के संबंध में त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने गोकुलनगर के निवासियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की तथा निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अधिकारियों की टीम के साथ सुबह-सुबह गोकुलनगर पहुंचे, उन्होने वहॉं पर स्थित गोठान का सघन रूप से निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा गोकुलनगर में गोठान का संचालन किया जा रहा है, जहा पर मवेशियों के ठहराने व उनके खाने-पीने का प्रबंध किया गया है, शहर की सड़कों में स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों को सड़कों से उठाकर उक्त गोठान में ही रखा जाता है, वर्तमान में गोठान में 100 से अधिक मवेशी रखे गये हैं। आयुक्त पाण्डेय ने गोठान के निरीक्षण के दौरान पाया कि वर्तमान में वहॉं पर अपेक्षाकृत शेड की संख्या कम है तथा और अधिक संख्या में शेड लगाया जाना आवश्यक है, ताकि गोठान में रखे गये सभी मवेशियों के लिए पर्याप्त छायादार स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार शेड स्थापित किये जाएं तथा सुरक्षा के मद्देनजर बाउण्ड्रीवाल की मरम्मत व जीर्णोद्धार हेतु त्वरित कार्यवाही की जाए, इसके साथ ही गोठान में अन्य मरम्मत व जीर्णोद्धार का कार्य करने एवं वहॉं की सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त किए जाने के निर्देश भी उन्होने अधिकारियों को दिए। यहॉं उल्लेखनीय है कि उक्त गोठान परिसर में निगम द्वारा पूर्व में बायो गैस संयंत्र की स्थापना कराई गई थी किन्तु संयंत्र को प्रारंभ नहीं किया जा सका था, आयुक्त पाण्डेय ने उक्त संयंत्र का निरीक्षण किया, की गई व्यवस्थाओं को देखा तथा संयंत्र को चालू करने के संबंध में त्वरित रूप से आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। - आर.पी. नगर की समस्याएं होंगी दूर
आयुक्त श्री पाण्डेय ने वार्ड क्र. 31 राजेन्द्र प्रसाद नगर के पार्षद अशोक चावलानी एवं अधिकारियों की टीम के साथ वार्ड का सघन रूप से भ्रमण किया, वहॉं की समस्याओं को देखा तथा सभी प्रमुख समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित रूप से आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-2 रेलवे लाईन के किनारे स्थित कालोनी में जलभराव की समस्या को दूर करने, वहां पर स्थित नाले की सफाई, आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य एवं नाले को रोड साईड पर कवर्ड करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि नाले के ओव्हरफ्लो होने के कारण होने वाले जलभराव को समाप्त किया जा सके। आयुक्त श्री पाण्डेय ने शिवाजीनगर की ओर पोड़ीबहार की तरफ जाने वाले मार्ग पर पक्की सड़क बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, वार्ड में स्थित कबीर आश्रम के पास स्थित शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा की कोशिश हो रही है, इसकी शिकायत प्राप्त होने पर उन्होने उक्त जमीन को सुरक्षित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। वार्ड के भ्रमण के दौरान आयुक्त पाण्डेय ने वार्डवासियों से भी भेंट मुलाकात की, सड़क, नाली, पानी, बिजली, स्ट्रीट लाईट आदि से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की तथा सभी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कदम उठाने अधिकारियों को निर्देशित किया। सुभाष चौक से आर.पी.नगर फेस-2 की ओर जाने वाले रोड डिवाईडर प्राणायाम स्ट्रीट की साफ-सफाई किए जाने, स्ट्रीट के अंतिम छोर में स्थित ओपनजिम व वहां पर स्थापित बच्चों के खेल उपकरण के स्थल को जाली से घेर कर सुरक्षित किए जाने व अतिरिक्त कमरा निर्माण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। - कटहल गार्डन की साफ-सफाई कराने दिए निर्देश
आयुक्त पाण्डेय ने निहारिका क्षेत्रांतर्गत बैंक कालोनी के समीप स्थित कटहल गार्डन का निरीक्षण किया, उल्लेखनीय है कि पूर्व में उजाड़ पडे़ कटहल गार्डन को निगम द्वारा सुव्यवस्थित उद्यान का रूप दिया गया है, बारिश के दौरान उक्त उद्यान में उग आई घास, झाड़ियों व अन्य गारवेज की साफ-सफाई करने, उद्यान का सुव्यवस्थित रूप से संधारण संचालन किए जाने एवं उद्यान में स्थित ओपनजिम व अन्य मनोरंजक उपकरणों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। - साफ-सफाई कार्यो का किया सघन निरीक्षण
प्रातः भ्रमण के दौरान आयुक्त पाण्डेय ने रिसदी रोड कोरबा, कोसाबाड़ी, सुभाष चौक निहारिका, राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1 एवं फेस-2, निगम कालोनी, बैंक कालोनी, शिवाजी नगर, पोड़ीबहार, गोकुलनगर आदि सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर दिन को भी स्ट्रीट लाईट जलने तथा समय पर स्ट्रीट लाईट बंद न किए जाने पर आयुक्त पाण्डेय ने गहरी नाराजगी जताई तथा समय पर स्ट्रीट लाईट बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, पार्षद अशोक चावलानी, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, राजस्व निरीक्षक सुमित गुप्ता, उप अभियंता अश्वनी दास, रामू पाण्डेय आदिसहित अन्य उपस्थित थे।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
