Connect with us

कोरबा

दो कारों की आमने-सामने टक्कर…2 की मौत:5 घायल, केंदई नेशनल हाईवे पर हादसा, दोनों गाड़ियों के खुले एयरबैग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास गुरुवार देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया।

घायलों को पोड़ी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

एक कार में 4, दूसरी में 3 लोग सवार

जानकारी के अनुसार, आल्टो 100 कार में चार लोग सवार थे, जिसमें दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जो सभी घायल हुए हैं।

मृतक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में

बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में सवार लोग कोरबी क्षेत्र के निवासी हैं। मृतकों में एक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

पुलिस कर रही जांच

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार सुबह कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

15 ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘वजन उत्सव’ का आयोजन

Published

on

कोरबा। शासन के निर्देशानुसार जिले में 9 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक ‘वजन उत्सव’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 ब्लॉक स्थित एसईसीएल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 22404030620 में शुक्रवार को 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष वजन उत्सव शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान क्षेत्र के सभी बच्चों का एक-एक कर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन तथा ऊंचाई मापी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास की नियमित निगरानी करना एवं कुपोषण की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को बच्चों का नियमित वजन कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने तथा स्वच्छता के महत्व के संबंध में जानकारी दी। साथ ही गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को भी पोषण संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राय एवं मालती सारथी, सहयोगी कार्यकर्ता पूर्णिमा सिंह, मितानिन उर्मिला चौधरी एवं अनिता यादव, आंगनबाड़ी सहायिका सुशीला सारथी व निर्मला चौधरी ननका हितग्राही—सपना राणा, पुष्पा साहू, रजनी सूर्यवंशी, तुलसी ठाकुर, नीलम, रवीना साहू, उपासना साहू, आराधना, प्रिंस और अशोक—तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस पहल से अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा समुचित पोषण एवं विकास पर विशेष बल दिया गया।

Continue Reading

कोरबा

स्कूली शिक्षा की मजबूत नींव से ही छात्रों का भविष्य उज्जवल: प्राचार्य

Published

on

कोरबा। कक्षा 12वीं के छात्रों के विदाई समारोह में बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व की प्राचार्य वायए नाथन ने कहा कि स्कूली शिक्षा की मजबूत नींव से ही छात्रों के उज्जवल भविष्य का निर्माण हो सकता है।

स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य नाथन ने की। उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन को गोल्डन लाइफ कहा जाता है। स्कूल में बिताए दिन हमेशा याद रहते हैं। स्कूल में पुस्तकीय ज्ञान के साथ बच्चा अनुशासन का पाठ भी सीखता है।

उज्जवल भविष्य के निर्माण में स्कूली शिक्षा एक मजबूत नींव होती है। अब कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राएं स्कूल के बाद अपना भविष्य गढ़ेंगे। छात्रों ने स्वागत गीत व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 12वीं के छात्रों को बुके व उपहार प्रदान किए गए। स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

कोरबा

कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Published

on

कोरबा। पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत रुद्र यज्ञ व महा रुद्राभिषेक का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हो गया है। नगर निगम कोरबा की आवासीय कालोनी स्थित श्री महामृत्युंजय मंदिर अगले पांच दिनों तक शिवभक्तों को पूजा अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा। निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कालोनी का भ्रमण कीं। महामृत्युंजय मंदिर से निकाली कलश यात्रा कालोनी का भ्रमण करने के बाद वापस मंदिर पहुंची। जहां वेदी पूजन, कलश स्थापना के साथ यज्ञ अनुष्ठान शुरु हुआ। महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन 16 फरवरी को होगा।

निगम के आवासीय परिसर में स्थित श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 43वें वर्ष किया जा रहा है। श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि आचार्य नागेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

पंचांग पूजन एवं यज्ञ मण्डप प्रवेश आदि के आयोजन संपन्न कराए गए। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को अग्नि स्थापना एवं यज्ञ प्रारंभ, 14 फरवरी को देवपूजन एवं यज्ञाहुति, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व, रूद्राभिषेक, देवपूजन एवं यज्ञाहुति जिसमें रूद्राभिषेक का कार्यक्रम सात साढ़े 8 बजे से प्रारंभ होगा। 16 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति व वसोधारा एवं सहस्त्रधारा आदि के धार्मिक आयोजन कराए जाएंगे। श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुजनों, आमनागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर अपनी उपस्थिति प्रदान करें तथा धर्म व पुण्य लाभ अर्जित करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending