Connect with us

कोरबा

मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी-पंडित कमल किशोर दुबे

Published

on

कल हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन
कोरबा।
15 ब्लाक, झरनापारा में आयोजित 07 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के 7वें एवं अंतिम दिन पंडित कमल किशोर दुबे ने अपने श्रीमुख से कृष्ण-सुदामा चरित्र का वर्णन किया। मित्रता में अमीरी-गरीबी का भेद मिट जाता है, यही सच्ची मित्रता है। सुदामा अपनी विपन्नता दूर करने बाल सखा कृष्ण के पास पहुंचते हैं, लेकिन महल के चकाचौंध में उनकी आंखें चौंधिया जाती हैं और उनका पग ठिठक जाता है। द्वारपाल कृष्ण को संदेश देते हैं, कि एक गरीब सुदामा आपसे मिलना चाहते हैं। मित्र सुदामा का नाम सुनकर कृष्ण नंगे पांव महल के बाहर पहुंचते हैं और उनसे मिलकर ऐसा लगता है, मानो जीवन का सुख इस मिलन में सिमट गया हो। वर्षों बाद मित्र मिलन की खुशियों से कृष्ण की आंखें लबालब हो जाती हैं। कृष्ण-सुदामा को महल में ले जाते हैं और सत्कार ऐसा करते हैं कि मानो सुदामा का जीवन सफल हो गया।


सुदामा जब वापस घर जाते हैं, तो कृष्ण उन्हें उपहार में कुछ नहीं देते, इससे सुदामा खिन्न हो कर अपने घर पहुंचते हैं, लेकिन उनकी झोपड़ी की जगह महल दिखता है और उनकी पत्नी महारानी जैसी सजी-धजी और बच्चे राजकुमार जैसे दिख रहे थे। सुदामा का मन मित्र के उपहार से भर गया। आर्थिक विपन्नता दूर हुई और मित्रता सार्थक हुई। ऐसी है कृष्ण-सुदामा की मित्रता।
आज की कथा का रसपान करने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू पहुंचे थे। सुदामा चरित्र के अलावा पंडित कमल किशोर दुबे ने उद्धव ज्ञान उपदेश, कली वर्णन, परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। इसके साथ ही कथा को विराम दी ्रगई।
कल हवन-पूजन एवं भोग प्रसाद का वितरण
गीता पाठ, तुलसी वर्षा, हवन-पूजन, कपिला तर्पण, पूर्णाहुति एवं ब्राह्मण भोज के साथ कल भोग भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजक यादव परिवार ने भंडारा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैसों की बारिश कराते तांत्रिक का VIDEO:अनुष्ठान का नाटक किया, बोला-2.50 लाख को 2.50 करोड़ बना दूंगा, कैश लेकर भागने लगा,पीड़ितों ने पकड़कर पीटा

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शख्स ने 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा दिया। कथित तांत्रिक विजय कुमार राज (48 साल) ने बिल्हा के सबंलपुरी में कांग्रेस समर्थित सरपंच पति के घर अनुष्ठान का वीडियो बनाया। जिसमें पैसों की गड्डी के सामने नारियल, अगरबत्ती रख पूजा की। फिर अचानक ऊपर से पैसों की बारिश होने लगी।

वीडियो देख झांसे में आकर कोरिया के 4 लोगों ने पैसा दे दिया। लेकिन जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो वे अपना पैसा वापस मांगने गए। तब तक तांत्रिक और उसके 4 साथी भाग गए। पीड़ितों ने उन्हें हाईवे में बीच सड़क रोककर पिटाई कर दी। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों के पक्ष के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

झूठे पैसों की बारिश की तस्वीरें

नारियल-अगरबत्ती जलाकर तांत्रिक ने अनुष्ठान का नाटक किया। ऊपर से अचानक पैसे गिरने लगे।

नारियल-अगरबत्ती जलाकर तांत्रिक ने अनुष्ठान का नाटक किया। ऊपर से अचानक पैसे गिरने लगे।

एक कमरे में बैठकर पैसों की बारिश कराता कथित तांत्रिक।

एक कमरे में बैठकर पैसों की बारिश कराता कथित तांत्रिक।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, इस ठगी में कथित तांत्रिक संग 3 महिलाएं और 1 सरपंच पति शामिल हैं। आरोपी रिखीराम नवरंग बिल्हा के गांव संबलपुर से सरपंच पति है और कांग्रेस समर्थित है। यह तांत्रिक के अनुष्ठान में सहयोग देता था।

विजय कुमार राज खुद को तांत्रिक बताता था। तीनों महिलाएं लोगों को झांसे में लाने में का काम करती थी। लाखों रुपयों में करोड़ों में बदलने का दावा करती थी। इसी दावे के साथ 30 जनवरी को कोरिया निवासी 4 युवकों को बिल्हा बुलाया गया, जहां आरोपियों ने ‘पैसों की बारिश’ का नाटक रचा और उनसे ढाई लाख रुपए ठग लिए।

ठगी का बदला लूट से लिया

तांत्रिक विजय कुमार राज (48) कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला है। वह 31 जनवरी को ठगी के पैसों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब साढ़े 3 बजे रतनपुर में एक ढाबे के पास टॉयलेट के लिए उसने अपनी कार रोकी। तभी 2 कार वहां आकर रुकी।

जिसमें से ठगी के शिकार हुए 4 पीड़ित युवक उतरे और फिल्मी स्टाइल में विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद हमलावर उसकी की कार, 3 मोबाइल और करीब 8 हजार रुपए कैश लूटकर भाग गए।

SSP ने लुटेरों को पकड़ने बनाई टीम

इस घटना की सूचना मिलते ही SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की। टेक्निकल साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में अंबिकापुर और कोरिया पहुंची।

जहां टीम ने 2 फरवरी को लूट मारपीट के चारों आरोपियों सरगुजा और कोरिया से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई कार, मोबाइल, कैश और वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा-अर्टिगा कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों और लूट की कार को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों और लूट की कार को जब्त कर लिया है।

तांत्रिक से बदला लेने की लूटपाट

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, उन्होंने बदले की भावना से वारदात को अंजाम दिया है। विजय कुमार राज ने तंत्र विद्या और पूजा-पाठ से पैसे बढ़ाने का झांसा दिया था। उसने 2.50 लाख रुपए को 2.50 करोड़ रुपए बनाने का झांसा दिया था। जिसके बाद उनसे पैसे वसूलकर घूमाने लगा।

जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो विजय ने देने से इनकार कर दिया। इसी के बाद आरोपियों ने पीछा कर रतनपुर क्षेत्र के मदनपुर के पास मारपीट कर उससे स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल और कैश लूट लिए।

लालच में फंसे आरोपी, तांत्रिक के खिलाफ भी कार्रवाई

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि, जांच में यह भी सामने आया है कि कथित तांत्रिक विजय ने तंत्र-मंत्र के जरिए ठगी की बात पुलिस से छिपाई थी। जबकि, वह खुद भी ठगी का आरोपी निकला।

पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। तांत्रिक और उसके सहयोगियों पर बिल्हा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। वहीं, ठगी केआरोपियों के पास से 1 लाख 85 हजार रुपए बरामद किया गया है।

SSP बोले- ऐसे ठगों के झांसे में न आएं

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि झाड़-फूंक या तंत्र विद्या से पैसे डबल करने का झांसा देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे दावों के झांसे में न आएं। ऐसे लोग भोले-भाले नागरिकों को लालच देकर ठगी का शिकार बनाते हैं।

Continue Reading

कोरबा

प्रगतिरत विकास कार्य समयसीमा में पूर्ण हों, अप्रारंभ कार्य शीघ्र प्रारंभ कराएं जाएं, यह सुनिश्चित करें – महापौर

Published

on

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा की

साफ-सफाई व्यवस्था की बेहतरी, उद्यानों की व्यवस्था, सड़क रोशनी व पेयजल की सुचारू आपूर्ति व्यवस्था सहित निर्माण कार्यो की गुणवत्ता एवं समयसीमा पर कार्य पूरा करने पर रहा विशेष फोकस

कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा है कि निगम द्वारा वार्ड एवं बस्तियों में कराए जा रहे विकास कार्यो को समयसीमा में पूरा कराएं तथा अप्रारंभ कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराएं। कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें, कार्यो में गुणवत्ता की कमी कदापि स्वीकार्य नहीं होगी, अतः जिम्मेदार अधिकारी निर्माण कार्यो की नियमित मानीटरिंग अनिवार्य रूप से करें। महापौर श्रीमती राजपूत ने निर्देश देते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई व्यवस्था में और अधिक कसावट लाएं, उद्यानों की व्यवस्थाओं को ठीक करें एवं सड़क रोशनी व्यवस्था व पेयजल की सुचारू रूप से नियमित व पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में निगम के अभियंताओं व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की, बैठक के दौरान निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था, उद्यानों की व्यवस्था, पेयजल की सुचारू आपूर्ति, सड़क रोशनी व्यवस्था की बेहतरी सहित निर्माण कार्यो की गुणवत्ता, समयसीमा पर कार्यो को पूरा कराने आदि पर विशेष फोकस रहा। महापौर श्रीमती राजपूत ने निगम द्वारा जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना मद, निगम मद, प्रभारी मंत्री मद, महापौर व पार्षद मद, सांसद मद, विधायक मद, सीएसआर मद, वित्त आयोग मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत किए जाने वाले विकास व निर्माण कार्यो की वर्तमान कार्यप्रगति की मदवार व जोनवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होने निगम के अभियंताओं से कहा कि निगम के वार्ड एवं बस्तियों में जो कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं, उनके कार्यो में तेजी लाएं, कार्य के दौरान अभियंतागण नियमित मानीटरिंग करते हुए कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं तथा समयसीमा में कार्यो को पूरा करें ताकि इनका लाभ वार्ड के नागरिकों को प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि निगम के ऐसे कार्य जिनकी निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, उन्हें तत्काल प्रारंभ कराएं तथा प्रस्तावित व स्वीकृत कार्यो की निविदा प्रक्रिया समयसीमा में पूरी करें ताकि इन कार्यो को भी समयसीमा में अमलीजामा पहनाया जा सके। 

साफ-सफाई कार्याे में और अधिक कसावट

बैठक के दौरान महापौर श्रीमती राजपूत ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था व स्वच्छता कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई कार्यो में और अधिक बेहतरी लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं, उपलब्ध संसाधनों को पूरा-पूरा उपयोग करें, निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप साफ-सफाई कार्य संपातिद हों, यह सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि यह विशेष रूप से ध्यान रखें कि सफाई कार्य के दौरान उत्सर्जित कचरे का स्थल से उठाव व परिवहन तत्काल कर लिया जाए, कचरा स्थल पर डम्प न रहें, यह भी सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर उन्होने निगम के एस.एल.आर.एम.सेंटरों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने व कचरे के समुचित प्रबंधन की त्रुटिरहित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों केा दिए।

उद्यानों की व्यवस्थाएं सुधारें

बैठक के दौरान महापौर श्रीमती राजपूत ने निगम क्षेत्र में स्थित उद्यानों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र में स्थित निगम के उद्यानों का नियमित निरीक्षण कर वहाॅं की साफ-सफाई तथा उद्यानों में स्थापित ओपनजिम उपकरण, बच्चों के खेलकूद उपकरण आदि की स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यकतानुसार मरम्मत व सुधार कार्य कर उद्यानों की व्यवस्थाओं को सुधारे ताकि इनका लाभ बच्चों व आमजन को समुचित रूप से मिल सके। उन्होने उद्यानों में गाडर्निंंग पाथवे आदि का आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, जोन कमिश्नर व कार्यपालन अभियंता विनोद शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, प्रकाश चन्द्रा, भूषण उरांव, एन.के.नाथ, लीलाधर पटेल, सुनील टांडे, राकेश मसीह, तपन तिवारी, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.सजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, आनंद राठौर, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, मोतीलाल बरेठ, यशवंत जोगी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, रूचि साहू, किरण साहू, सोमनाथ डेहरे, अंजूला अनंत, अंजूलता आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कारपोरेट और चंद अमीरों के लिए है ये बजट : माकपा

Published

on

कोरबा। मोदी सरकार की ओर से संसद में पेश 12वें आम बजट को संक्षेप में आम गरीबों, मेहनतकश वर्गों, मजदूरों और किसानों के हितों को दरकिनार कर कारपोरेट घरानों और मुट्ठी भर अमीरों की तिजोरियों को भरने वाला बजट कहा जा सकता है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर किसानों को फसल की लागत का डेढ़ गुना दाम देने और इसकी खरीदी निर्धारित एमएसपी पर सुनिश्चित करने की बात को भूल कर अब इस सरकार ने कृषि और मंडी व्यवस्था ही कारपोरेट कंपनियों को सौंपने के इरादे जाहिर कर दिए हैं । जब खेती संकट में है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तब मोदी सरकार ने किसानों को राहत देने की बजाय कृषि और कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए बजट में कमी की है। खाद पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म करने का इरादा भी जाहिर कर दिया है। मनरेगा तो यह सरकार पहले ही खत्म कर चुकी है ।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि इस बजट में रोजगार के नए अवसर तलाशने की तो बात भी नहीं की गयी है। समाज कल्याण की सारी योजनाओं में पिछले साल की तुलना में कटौती की गई है। सामाजिक रूप से वंचित तबके भी इस बजट से सरकार की मनुवादी सोच का शिकार हुए हैं।

उन्होने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि यह बजट देश की संप्रभुता और आर्थिक स्वतंत्रता को भी दांव पर लगाने वाला बजट है । जब अमरीका हमारे देश पर टैरिफ थोप रहा है, तब भी इस सरकार ने उसका मुकाबला करने की बजाय वार्ताएं करने और अमेरिका के सामने समर्पण करने की तरकीब निकाली है। यह बजट महिला विरोधी भी है। देश का हर तबका इससे निराश हुआ है। इस बजट से मोदी सरकार ने फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ कारपोरेट घरानों की ही सरकार है।

Continue Reading
Advertisement

Trending