कोरबा
हिन्दू नववर्ष का आयोजन देखना है तो कोरबा जरूर आएं – ज्योत्सना महंत
सांसद ने पुष्पवर्षा कर किया रामभक्तों का स्वाग

कोरबा। लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकाली गई दिव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। सांसद कोरबा शहर सुनालिया चौक के आकर्षण से मोहित हो उठी। रामभक्तों का स्वागत करने सुनालिया चौक से पुराने बस स्टैण्ड तक पैदल चलकर भक्तों का उत्साह बढ़ाया। सांसद ने पुराने बस स्टैण्ड में 2 घंटे से भी अधिक समय तक खड़े रह कर हिन्दू क्रांति सेना द्वारा निकाली गई दिव्य झांकियों में जीवंत स्वरूपों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और जय सियाराम का जयघोष किया। सांसद ने कहा कि चैत्र नवरात्रि व हिन्दू नववर्ष पर निकाली गई दिव्य झांकी व शोभायात्रा को देखना है, तो लोगों को कोरबा के आयोजन में जरूर शामिल होना चाहिए। इससे पहले भी निकाली गई यात्रा में सांसद शामिल हो चुकी हैं। आयोजकों व उनकी टीम के द्वारा अनुशासित और बेहतर प्रबंधन के साथ निकाली गई दिव्य झांकियों व शोभायात्रा के साथ-साथ हजारों युवक-युवतियों व आमजनों की भागीदारी निभाई जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सांसद ने इस अवसर पर पुराना बस स्टैण्ड, डीडी मार्केट, एसएस प्लाजा, पॉम मॉल के पास, घंटाघर, राम जानकी मंदिर, कोसाबाड़ी, निहारिका में रामभक्तों के लिए शीतल जल व अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया। सांसद ज्योत्सना महंत ने आयोजन का वीडियो अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन का आयोजन देखना हो तो कोरबा जरूर आएं। सांसद के साथ वरिष्ठ नेत्री कुसुम द्विवेदी, गीता महंत, गीता गभेल, माधुरी ध्रुव, शमशाद खान, मीना अग्रवाल, नफीसा, राजमति यादव, शालू पनरिया, शालिनी गभेल, हरा बाई, पिंकी महंत, संतोषी यादव, गीतांजलि यादव, झंग बाई, राम बाई राठौर, रूकमणी कर्ष, सविता सूर्यवंशी, सुलोचना सोना, कुमारी पाण्डेय, शशिकला राठौर, सुशीला राठौर, सुमित्रा राठौर, सीमा राठौर, रीता वर्मा, पूजा महंत, छतबाई चौहान, अन्नपूर्णा सोनी, इंदिरा नवरंग, शशि किरण, गौरी चौहान, सीमा उपाध्याय सहित पुत्र सूरज महंत व पुत्री डॉ. सुप्रिया महंत भी उपस्थित रहे।
कोरबा
ट्रक के कुचलने से बाइक-सवार 3 दोस्तों की मौत:कोरबा में काम पर जा रहे थे, टक्कर के बाद पलटा वाहन, 4 घंटे तक चक्काजाम
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे। वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए मुआवाजे के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया।

ट्रक के पलटने से बाइक सवार युवक नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

बाइक से तीनों युवक काम पर जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था। बाद में ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, वो परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे।
सड़क पर बिखरा कोयला
हादसे के कारण सड़क पर कोयला बिखर गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े
लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मुआवजा राशि के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। इसके अलावा युवकों के शवों का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
पुलिस बोली- ड्राइवर की तलाश जारी
इस मामले में पाली थाना पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को कुचला है, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला, उसके खिलाफ केस दर्ज तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोरबा
कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली:अज्ञात हमलावरों का हमला, हालत गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा। कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता को निशाना बनाया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में सो रहा था बुजुर्ग
घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बच्चा चोर की अफवाह फैली
इस घटना के बाद ग्रामीणों में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे रात में पहरा देने को मजबूर हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


कोरबा
बच्चा जहरीले नाग के पास पहुंचा:कोरबा में बड़ी घटना टल गई, डेढ़ घंटे में हुआ रेस्क्यू
कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित गायत्री नगर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में खेल रहा एक बच्चा अचानक एक जहरीले नाग के पास पहुंच गया। बच्चों ने जैसे ही लगभग 5 फीट लंबे नाग को देखा, वे डरकर इधर-उधर भागने लगे और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
मोहल्ले वालों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़वाने के लिए आरसीआरएस (RCRS) संस्था के सदस्य उमेश यादव को सूचना दी।
सांप पर बच्चे की नज़र पड़ी,टली दुर्घटना
सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की सावधानीपूर्वक मशक्कत के बाद नाली के पास एक छेद में घुसे नाग को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के पास जंगल और झाड़ियां होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। समय रहते बच्चों की नजर पड़ जाने से एक बड़ी घटना टल गई।
सांप दिखने पर डरे नहीं सावधान हो जाएं
स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने लोगों को ऐसे मौसम में सावधान रहने की सलाह दी।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बेजुबान जीव को मारना नहीं चाहिए, क्योंकि वे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। सर्पमित्र ने लोगों से डरने के बजाय समझदारी दिखाने और सांप दिखने पर सर्प मित्रों को सूचित करने की अपील की।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
