Connect with us

जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ में बच्चों से भरी स्कूली वैन नदी में गिरी:नहा रहे ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, 15 बच्चे थे सवार

Published

on

सक्ती,एजेंसी। सक्ती जिले में बुधवार सुबह करीब 15 बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई। नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हसौद के हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेने के लिए गई थी। बच्चों को घर से स्कूल लाया जा रहा था। इसी दौरान स्कूली वैन पीसौद में सोन नदी के पास पहुंची, तो बेकाबू होकर नदी में गिर गई।

नहा रहे ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला बाहर

घटना के समय नदी में ग्रामीण नहा रहे थे। उन्होंने सबसे पहले स्कूल वैन में फंसे बच्चों को तत्काल बाहर निकला। वैन में लगभग 15 बच्चे सवार थे। ड्राइवर घटनास्थल से भाग गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिना फिटनेस दौड़ रहे निजी स्कूल वाहन

बता दें कि, हर साल स्कूल खुलने से पहले परिवहन और यातायात विभाग की टीम निजी स्कूल वाहनों की जांच करती है। लेकिन सभी वाहनों की जांच ना होने की वजह से इस प्रकार के हादसे हो रहे है। यह हादसा कैसे हुआ अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

अग्रवाल महिला सम्मेलन ने स्कूल के बच्चों को बैग बांटे

Published

on

सक्ती। 10 अगस्त को अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन जिला इकाई सक्ती के सदस्य विकासखंड की ग्राम पंचायत बोरदा के सरकारी स्कूल पहुंचे। वहां पढ़ रहे बच्चों को स्कूल बैग और बिस्किट बांटे गए।

कार्यक्रम में बोरदा की सरपंच अमिता संजय सिदार, शिक्षिका ममता राठौर, अन्य शिक्षक मौजूद रहे। बच्चों में उत्साह दिखा। कार्यक्रम में उषा आनंद अग्रवाल, ऋतु पवन अग्रवाल, आशा गोयल, रीना नरेश गेवाडीन, ममता अग्रवाल, रिंकी राधेश्याम अग्रवाल, सोना अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, मीनल अग्रवाल मौजूद रहीं। ग्राम पंचायत की सरपंच और स्कूल के शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा:8 जुआरी गिरफ्तार, 6.97 लाख की संपत्ति जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई

Published

on

सक्ती। सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम सिरली के ठाकुरदिया मैदान में पीपल पेड़ के नीचे से 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 6 लाख 97 हजार 60 रुपए की संपत्ति जब्त की, जिसमें नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, कार और जुआ खेलने की सामग्री शामिल है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर जुआ खेल रहे हैं। जानकारी मिलते ही अधिकारियों को बताया गया। इसके बाद सक्ती थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापा मारा। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए, जबकि 8 आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरुण कुमार रात्रे, अशोक सिदार, विजय राठौर, भूपेंद्र साहू, हरिचरण राठौर, उमाशंकर सोनवानी, माधव जायसवाल और महेंद्र बंजारे शामिल हैं। ये सभी आरोपी सक्ती और बाराद्वार थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

मौके से नकद समेत करीब 7 लाख का सामान जब्त

जुआ फड़ से 17 हजार रुपए नकद, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 1 मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, 52 पत्ती ताश और एक चटाई बरामद की गई। जब्त किए गए वाहनों और अन्य सामग्री सहित कुल मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 97 हजार रुपए है।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

जुआ-सट्टे पर पुलिस का अभियान

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई।

इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी लखन लाल पटेल ने किया। इसमें सउनि नीलमणी कुसुम, सउनि चित्रांगद चंद्रा और पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती कलेक्टर हर साल अपनी सैलरी से देंगे 10 हजार:आदिवासी समाज के उत्थान के लिए की घोषणा, एसपी समेत सैकड़ों ने किया समर्थन

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने हर साल अपने वेतन से 10 हजार रुपए समाज के उत्थान हेतु गठित होने वाली समिति को देने का संकल्प लिया। इस घोषणा के बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने पहल का समर्थन करते हुए सहयोग की सहमति जताई।

कलेक्टर तोपनो ने कहा कि यदि समाज की समिति का गठन नहीं हुआ है, तो उसका जल्द पंजीयन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता करना है। समिति में एकत्रित राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाएगा।

मैं खुद एक आदिवासी परिवार से आता हूँ

कलेक्टर ने अपनी व्यक्तिगत प्रेरणा साझा करते हुए कहा, “मैं स्वयं एक आदिवासी परिवार से आता हूँ। आज मैं सक्षम हूँ और एक सरकारी पद पर हूँ, इसलिए समाज के लिए यह योगदान देना मेरा दायित्व है।” उन्होंने समाज के अन्य सक्षम और संपन्न व्यक्तियों से भी इस अभियान में आगे बढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

कलेक्टर की इस घोषणा का कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने व्यापक स्वागत किया। इस सार्वजनिक समर्थन ने सामूहिक सहयोग का संदेश दिया। विश्व आदिवासी दिवस पर हुई यह पहल जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे सामाजिक सहभागिता की एक सकारात्मक दिशा के रूप में देखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677