कोरबा
भव्य कलश यात्रा के साथ आशीर्वाद प्वाइंट में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री ने कहा- जब तक जीवन में भक्ति नहीं तब तक शांति नहीं

कोरबा। कबुलपुरिया परिवार कोरबा एवं दिल्ली द्वारा 04 सितंबर से 11 सितंबर तक आशीर्वाद प्वाइंट,पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन टीपी नगर कोरबा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रात: 8.00 बजे गायत्री मंदिर सीएसईबी चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कबुलपुरिया परिवार की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची, जहां पर आचार्य श्री ने कथा ब्यास की स्थापना की और पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री कृष्ण एवं सभी देवताओं का आह्वान किया गया। सर्वप्रथम रिद्धि-सिद्धि के दाता, विघ्रहर्ता भगवान श्री गणेश का आह्वान किया गया।
आज प्रथम दिन आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया और संगीतमय भजन से उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के भक्ति रस में घंटों तक डुबाए रखा और भक्ति उपासना का महत्व समझाते हुए कहा कि जब तक जीवन में भक्ति नहीं है, तब तक मनुष्य को जीवन में शांति नहीं मिल सकती, इसलिए मनुष्य को भगवत भक्ति के लिए समय निकालकर स्वयं के जीवन के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि वृंदावन में बड़ी-बड़ी गाडिय़ों में लोग आते हैं और भगवान श्री के चरणों में रोते हुए जीवन में शांति की भीख मांगते हैं।
आचार्यश्री के श्रीमुख से निकलते भक्ति रस से श्रोतागण झूमते नजर आये और घंटों तक सभी को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और लीला का कलयुग में महात्म्य समझाया और कहा कि कलयुग में भगवान की भक्ति से बड़ा मोक्ष का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महात्म्य भी समझाया और कहा कि प्रेत योनी से मोक्ष में ये तीनों महत्वपूर्ण हैं और भगवत की महिमा की संपूर्ण जीवन का आधार है।
उन्होंने हिन्दूओं पर ही व्यंग्य कसते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण को हम जैसे लोग ही गाली देते हैं, मां सीता के चरित्र पर लांछन किसने लगाया, हमारे जैसे लोग ही। कोई मुस्लिम या इसाई ऐसे लांछन नहीं लगाता। आचार्यश्री ने कहा कि यदि आप सोचते हैं कि आप अच्छा काम करेंगे, तो आपकी प्रशंसा होगी, यह भूल जाइए। आप अच्छा कर्म करें, दुनिया की परवाह किये बगैर। अपने आप को ऐसा बनाइए कि दूसरों के जीवन में शांति आये। भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से मनुष्य के जीवन में कर्म को प्रधान के रूप में संदेश दिया है और कहा है कि श्रीमद् भागवत की कथा सुनने से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। आचार्य श्री ने प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा के महत्व को भी समझाया। उन्होंने भागवत कथा महात्म्य के बारे में विस्तार से बताया और कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति के माध्यम से श्रोतागणों का रसपान कराया। उन्होंने कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा का महत्व समझाते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत के अनुसार सभी मनुष्य को अपनी जीवन शैली बनानी चाहिए और सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में उठना चाहिए और देर रात तक जागना नहीं चाहिए। आज लोग बोलते हैं कि अति व्यस्त हूं, समय नहीं है। ऐसी सोच रखना उनकी भूल है और यदि स्वयं के लिए समय नहीं निकाल नहीं पाते तो ऐसा जीवन भी किस काम का । कर्म प्रधान विश्व करी राखा … भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद् भागवत के माध्यम से हमें यह सीख दी है कि अच्छे कर्म करो… जीवन अपने आप धन्य हो जाएगा। आचार्यश्री के संगीत मय कथा-प्रवचन से लोग अपने आप को धन्य समझ रहे हैं। यह कथा आगे 11 सितंबर तक निर्विघ्र चलती रहेगी।



कल सुकदेव आगमन, कपिल अवतार, शिव-सती चरित्र कथा
कथा के दूसरे दिन आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री के श्रीमुख से सुकदेव का आगमन होगा और ऋषि कपिल का अवतार, श्री शिव-सती चरित्र का वर्णन किया जाएगा। आचार्यश्री ने कोरबावासियों से अपील की है कि श्रीमद् भागवत का श्रवण करने आशीर्वाद प्वाइंट में दोपहर 3.00 बजे अवश्य पधारे और जीवन को धन्य करे।
भक्ति , ज्ञान और वैराग्य की झांकी ने मनमोहा


आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री महाराज के श्रीमुख से संगीत मय कथावाचन के साथ प्रथम दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की मनमोहक झांकी कथा स्थल पर रखी गई और उन्होंने इन तीनों जीव तत्वों के बारे में विस्तार से वर्णन किया और भक्ति से जीवन को कैसे धन्य बनाएंगे, ज्ञान से किस तरह तिमीर का नाश करेंगे और भगवान की भक्ति ही जीवन का वैराग्य है, का विस्तार से श्रोतागणों को समझाया। संगीतमय कथावाचन से यहां उपस्थित सैकड़ों श्रोतागण भक्ति में झूमते नजर आये, यहां भक्ति की शक्ति देखने को मिला।
कोरबा
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।
कोरबा
क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा
कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।
कोरबा
लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल
कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
