कोरबा
उद्योग मंत्री ने सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी में साढे़ 48 लाख रूपये के घाट निर्माण की रखी आधारशिला
(उक्त महत्वपूर्ण स्थल पर घाट निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, घाट तक पहुंच मार्ग भी बनेगा )
(निगम के सर्वमंगला जोन के वार्ड क्र. 62 एवं 65 में साढे़ 76 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने)
कोरबा । प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 62 स्थित सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी में 48 लाख 53 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने जा रहे घाट व पहुंच मार्ग निर्माण की आज आधारशिला रखी, उक्त महत्वपूर्ण स्थल पर नागरिकों की घाट निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की पहल पर पूरी हुई, तो वहीं उक्त कार्य सहित वार्ड क्र. 62 व 65 में कुल साढे़ 76 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री देवांगन के द्वारा किया गया।
नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगलानगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 62 में सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी पर घाट निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने साढे़ 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने जा रहे उक्त घाट व पहुंच मार्ग निर्माण की आधारशिला रखी, कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के साथ ही नमामि सेवा समिति के प्रमुखजन चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव, रणधीर पाण्डेय, मनोज लहरे, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, आरती लखन साहू, रामाधार पटेल, प्रेम साहू आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने घाट निर्माण कार्य स्थल का जायजा लिया तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए समयसीमा में घाट का निर्माण पूरा किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री देवांगन ने इस मौके पर कहा कि विभिन्न धार्मिक अवसरों व त्यौहारों जैसे छठ पर्व, दीपावली, देव दीपावली, महाशिवरात्रि, कनकेश्वर धाम यात्रा आदि अवसरों पर श्रद्धालुओं व आमनागरिकों को पूजा पाठ , स्नान, दान व जल एकत्रित करने में यहॉं पर असुविधा होती थी, नागरिकों द्वारा लंबे समय से घाट निर्माण की मांग की जा रही थी, यह मेरा सौभाग्य है कि आज मेरे हाथों घाट निर्माण के कार्य का शुभारंभ हो रहा है तथा देवतुल्य जनताजनार्दन की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है।
सुशासन व पूर्ण विकसित छत्तीसगढ़ बनाने पर हो रहा तेजी से कार्य
उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने व छत्तीसगढ़ को सम्पूर्ण विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है, उन्होने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व हमारे देश को मिला है, जिनके मार्गदर्शन में सम्पूर्ण देश के साथ-साथ हमारा छत्तीसगढ़ भी विकास की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, उन्होने कहा कि विगत 11 वर्षो के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व पटल पर भारत को जो प्रतिष्ठा व सम्मान दिलाया है, वह हम सबके लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जब नगर पालिक निगम केरबा के महापौर थे, तो उन्होने निगम के सभी वार्डो, बस्तियों, पारों, मोहल्लों में विकास की गंगा बहाई थी तथा कोरबा के विकास पुरूष के रूप में उनकी पहचान बनी थी, जो आज भी कायम है, हम सब श्री देवांगन के महापौर के कार्यकाल को आज भी याद करते हैं। उन्होने कहा कि विगत कुछ वर्षो में क्षेत्र विकास में पिछड़ गया था किन्तु अब उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन में पुनः तेजी से विकास हो रहा है, मैं विश्वास दिलाती हूॅं कि क्षेत्र की जनता ने जो भरोसा हम पर जताया है, उस भरोसे को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा।
साढे़ 76 लाख के विकास कार्यो का शुभारंभ
देवांगन ने वार्ड क्र. 62 अंतर्गत सर्वमंगला मंदिर के समीप हसेदव नदी में साढे़ 48 लाख रूपये की लागत से बनने जा रहे घाट व पहुंच मार्ग निर्माण के साथ-साथ वार्ड क्र. 62 के ही दुरपा स्थित माध्यमिक शाला में 17 लाख रूपये की लागत से नवीन भवन के निर्माण कार्य एवं वार्ड क्र. 65 आनंदनगर में दिलीप साहू के घर से जीवन साहू के घर के पास एवं पोतन मन्नेवार गली तक 11 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर नमामि सेवा समिति के प्रमुखजन चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव, रणधीर पाण्डेय, मनोज लहरे, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, आरती लखन साहू, रामाधार पटेल, प्रेम साहू, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, माधव जायसवाल, देवकी साहू, भूपेन्द्र बरेठ, आकाश श्रीवास्तव, दिनेश झा, दीपा राठौर, अजय कश्यप, मीना तिवारी, रामेश्वर वैष्णव, प्रशांत मिश्रा, विजेन्द्र यादव, ननकीदास पटेल, उत्तम यादव, राजकुमारी केंवट, जीवन साहू, जयसिंह गभेल, बीना तिवारी, निगम के जोन कमिश्नर सुनील टांडे, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी, प्रमोद जगत, गौरी शंकर साहू, संतोष साहू आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
कोरबा
कोरबा में भाजपा की प्रेस वार्ता: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस पर तीखा हमला
भाजपा का आरोप: कांग्रेस ने रोका महिलाओं का हक, उजागर हुई संकीर्ण मानसिकता
कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में आज आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जोरदार निशाना साधा। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार एवं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संतोषी दीवान मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी “संकीर्ण और महिला-विरोधी मानसिकता” उजागर की है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसे रोककर मातृशक्ति के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। भाजपा वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सेवा के भाव से कार्य करती है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया था, लेकिन विपक्ष ने विकास की हर पहल में बाधा डालने की अपनी प्रवृत्ति के तहत इसका विरोध किया। भाजपा ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि आम महिलाओं को राजनीतिक अवसर मिलें और प्रतिनिधित्व बढ़े। पार्टी नेताओं ने विपक्ष को लोकतंत्र के लिए “नासूर” बताते हुए कहा कि यह दल केवल कुछ परिवारों तक राजनीति सीमित रखना चाहते हैं।
भाजपा वक्ताओं ने कहा कि भले ही सदन में संख्या बल के अभाव में विधेयक पारित नहीं हो सका हो, लेकिन पार्टी जनता के बीच जाकर कांग्रेस की “कुत्सित सोच” को उजागर करती रहेगी और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
कोरबा
SECL गेवरा क्षेत्र के भू-विस्थापितों का बड़ा आक्रोश, मुआवजे और रोजगार की मांग को लेकर 28 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
कोरबा/गेवरा। एस.ई.सी.एल. (SECL) गेवरा परियोजना से प्रभावित ग्राम रलिया, मनगांव, लक्ष्मण नगर और नरईबोध के ग्रामीणों ने प्रशासन और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कलेक्टर, विधायक और एसईसीएल महाप्रबंधक को सौंपे गए एक ज्ञापन में ग्रामीणों ने अपनी गंभीर समस्याओं को साझा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 28 अप्रैल 2026 से वे गेवरा कार्यालय के समक्ष उग्र और अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेंगे ।

प्रमुख मांगें और समस्याएं
रुका हुआ मुआवजा:- ग्राम रलिया के बहादुर केंवट का मकान तोड़े हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन आज तक मुआवजा राशि खाते में जमा नहीं की गई है। इसी प्रकार मनगांव लक्ष्मण नगर के विस्थापितों की दोबारा अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा भी अटका हुआ है ।
रोजगार की अनदेखी:- प्रभावित परिवारों को न तो स्थाई रोजगार दिया जा रहा है और न ही वैकल्पिक रोजगार की कोई व्यवस्था की गई है। भूमि संबंधी अन्य प्रकरण भी वर्षों से लंबित हैं ।
बाहरी हस्तक्षेप और असुरक्षा:- ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण धरने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है, साथ ही नरईबोध के पार्षद पति राकेश पटेल पर आरोप लगाया गया है कि वे प्रभावित ग्रामीणों की पीएनसी कंपनी में ज्वाइनिंग को अवैध रूप से रुकवा रहे हैं ।
प्रशासन और SECL को अल्टीमेटम
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी जमीन SECL को दी है, किसी स्थानीय प्रतिनिधि को नहीं। अतः प्रबंधन और प्रशासन सीधे विस्थापितों से संवाद करे। ज्ञापन में मांग की गई है, अगले 7 दिनों के भीतर सभी लंबित मुआवजा राशि और रोजगार की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। धरना स्थल और आने-जाने वाले मार्ग पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए ।

प्रभावित महिला गोमती केवट ने कहा कि हम अपनी जायज मांगों के लिए सालों से भटक रहे हैं । यदि शासन-प्रशासन सात दिनों में ठोस कार्यवाही नहीं करता, तो 28 अप्रैल से होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी ।


कोरबा
जीएसटी बार एसोसिएशन ने माला सिंह का सम्मान किया
कोरबा। छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल की उपाध्यक्ष एवं टैक्स बार एसोसिएशन कोरबा की सचिव माला सिंह को जीएसटी बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके कार्य क्षेत्र में उपलब्धि के लिए किया गया। माला सिंह को सम्मान स्वरूप जीएसटी बार एसोसिएशन बिलासपुर के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला एवं सचिव रामेश्वर तंबोली के द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट किया गया। इस अवसर पर जीएसटी बार एसोसिएशन बिलासपुर ने कहा कि सीएमए सिंह शुरू से ही अपने कार्य को लेकर न केवल बेहद संजीदा हैं बल्कि उन्होंने अपने दायित्व का पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निर्वहन कर यह साबित किया है कि नारी शक्ति हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हैं। सम्मान कार्यक्रम के दौरान कार्य क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
