कोरबा
युवा शक्ति का महोत्सव — भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम कोरबा प्रवास पर जिलेभर में होगा भव्य एवं स्मरणीय स्वागत, जोश और उत्साह से गूंजेगा कोरबा
कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का बहुप्रतीक्षित प्रथम कोरबा जिला प्रवास 10 नवम्बर को प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह, जोश और एकता की नई लहर दौड़ रही है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक, हर कोई इस प्रवास को लेकर पूर्ण उत्साहित है। जगह-जगह स्वागत तोरणद्वार, फूलों की सजावट, और बाइक रैलियों की तैयारी ने माहौल को उत्सवमय बना दिया है। यह प्रवास कोरबा की धरती पर भाजपा युवा शक्ति की ऊर्जा, नेतृत्व और संगठन सामर्थ्य का प्रतीक बनने जा रहा है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का स्वागत जिले के 12 प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर किया जाएगा। प्रत्येक स्थल पर कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष तैयारियों के साथ मंचीय कार्यक्रम, फूल वर्षा, बाइक रैली, और जयघोष के बीच अभूतपूर्व स्वागत समारोह आयोजित होंगे।
📍 कार्यक्रम का क्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है—
🔸 पाली — मंचीय स्वागत कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे।
🔸 चैतमा — हाईवे पर 11:30 बजे स्वागत।
🔸 कटघोरा — 12:00 बजे बाइक रैली व गेस्ट हाउस में स्वागत समारोह।
🔸 छुरी — 12:30 बजे मेन रोड पर स्वागत कार्यक्रम।
🔸 दर्री — 01:00 बजे पेट्रोल पंप के पास स्वागत व सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण।
🔸 मानस नगर पावर हाउस से टी.पी. नगर तक — 1:30 बजे विशाल बाइक रैली का आयोजन।
🔸 अप्पू गार्डन — 1:45 बजे स्वागत कार्यक्रम।
🔸 सीएसईबी चौक — 2:00 बजे कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत।
🔸 टी.पी. नगर चौक — 2:15 बजे पुष्पमाला व नारों के साथ स्वागत।
🔸 जिला कार्यालय (भाजपा कार्यालय) — 2:30 बजे मुख्य मंचीय कार्यक्रम एवं भोजन।
🔸 सुनालिया पुल — 4:30 बजे स्वागत कार्यक्रम।
🔸 मां सर्वमंगला मंदिर दर्शन — 5:00 बजे दर्शन कर प्रवास का समापन।
जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि जिलेभर के युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण समर्पण और जोश के साथ तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा के सभी प्रकोष्ठ, मोर्चा, एवं संगठन इकाइयाँ मिलकर इस प्रवास को स्मरणीय और प्रेरणादायक स्वरूप देने के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों बाइक रैलियाँ टी.पी. नगर की ओर रवाना होंगी, जहां मुख्य मंचीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे और संगठन की गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। इस प्रवास को लेकर पूरे जिले में देशभक्ति, उमंग और युवा जोश का अद्वितीय माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं में “राहुल टिकरिहा ज़िंदाबाद” के नारों से कोरबा शहर गूंजने को तैयार है।
🌟 यह दिन भाजपा युवा मोर्चा की संगठन शक्ति, नेतृत्व क्षमता और युवा उमंग का स्मरणीय प्रतीक बनेगा — युवा जोश की गूंज से जगमगाएगा कोरबा।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरबा। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू है, जिसके लिये आवेदन ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित किया गया था।
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिला से कुल 563 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। जो अभ्यार्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं। लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जून 2026 तक पंजीकुत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं, वे रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर कर आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकतें है। परीक्षा के पूर्व इन आवेदकों को परीक्षा की तैयारी करवाने के उद्वेश्य से आवेदकों से जानकारी मांगी गई है ताकि पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध हो सके एवं परीक्षा हेतु तैयारी कराई जा सके।
इस संबंध में जिन आवेदकों द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन पंजीयन नहीं कराया गया है वे लिखित परीक्षा के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन करवा ले अथवा जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से संपर्क करें ताकि आगामी 04 मई 2026 से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके।
कोरबा
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026:विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है।
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु एमसीसी शाखा के लिए कौशल तेन्दुलकर संयुक्त कलेक्टर मो.नं. 8959393222 को नोडल एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा सर्व तहसीलदार/नायब तहसीलदार जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, परिवहन योजना एवं रूट चार्ट की व्यवस्था शाखा हेतु सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं.87639846122 एवं विवेक सिन्हा जिला परिवहन अधिकारी कोरबा मो.नं. 79743755945 को नोडल और संतोष हरिपाल परिवहन निरीक्षक परिवहन कार्यालय कोरबा, सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, मतपत्र पु्रफ रिडिंग, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांग रूम के लिए निशांत पाण्डेय जिला कोषालय अधिकारी मो.नं.7389912313 को नोडल और सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला-कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह व्यय संपरीक्षक एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) शाखा हेतु निशांत पाण्डेय कोषालय अधिकारी को नोडल और राकेश चौधरी उप कोषालय अधिकारी कटघोरा मो.नं. 9752930003, नीरज साहू उप जिला कोषालय अधिकारी कोरबा मो.नं. 9425537728 को सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री शाखा के लिए श्रीकांत कसेर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मो.नं. 7869096888 को नोडल अधिकारी और एम.आर.नायडू सहायक ग्रेड-2 जिला कार्यालय कोरबा, चंद्रशेखर कंवर सहायक ग्रेड-2 भू-अभिलेख कोरबा तिरूपति नाथ संलग्न जिला कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, डाक मतपत्र/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र शाखा हेतु श्रीमती गायत्री लहरे सहायक संचालक जिला खांख्यिकी कोरबा मो.नं. 9425226512 को नोडल और शीतल अग्रवाल सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण शाखा के लिये सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं. 87639846122, हेमन्त जायसवाल जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को नोडल अधिकारी और तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोंड़ी-उपरोड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जलपान/भोजन व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका परिषद दीपका और सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कोरबा
जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक कल
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 23 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, सहकारिता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
