Connect with us

कोरबा

निगम में हुआ वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

महापौर, सभापति सहित एम.आई.सी.सदस्यों, पार्षदों व अधिकारी कर्मचारियों ने सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन, वंदे मातरम का किया गया सामूहिक गायन

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आज वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए शुभारंभ के लाईव प्रसारण में शामिल होते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल सहित निगम के मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदों व अधिकारी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना, साथ ही इस मौके पर समस्त उपस्थितजनों के द्वारा वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।

वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ आज देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया गया, जिसका लाईव प्रसारण हुआ। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल सहित निगम के एम.आई.सी.सदस्यों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने लाईव प्रसारण कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए गरिमापूर्ण उद्बोधन का श्रवण किया। इस मौके पर निगम में आयोजित कार्यक्रम  में उपस्थित समस्तजनों के द्वारा वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी किया गया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के इस महान अवसर की देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी, उन्होने अपने गरिमापूर्ण उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक संकल्प है। वंदे मातरम का एक-एक शब्द मॉ भारती की साधना है, मॉ भारती का आराधना है। उन्होने कहा कि वंदे मातरम हमारे वर्तमान को आत्मविश्वास से भर देता है और भविष्य के संकल्प को मजबूत बनाता है, वंदे मातरम हमे संदेश देता है कि ऐसा कोई भी लक्ष्य नहीं जो हम भारतवासी प्राप्त न कर सकें। उन्होने कहा कि वंदे मातरम का यह गीत सम्पूर्ण देश को स्पंदित करता है, हम देशवासियों को नई ऊर्जा से भर देता है।

निगम कार्यालय साकेत में आज आयोजित वंदे मातरम कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, धनकुमारी गर्ग, उर्मिला राठौर, ममता यादव, सरोज शांडिल्य, अजय गोंड़, भानुमति जायसवाल, अजय कुमार चन्द्रा, पार्षद धनश्री साहू, लक्ष्मण श्रीवास, सत्येन्द्र दुबे, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, युगल कैवर्त्य, ईश्वर पटेल, चेतनसिंह मैत्री, प्रीति दिनेश शर्मा, सुषमा रामशंकर साहू, सुखविंदर कौर, रूकमणी नायर, सुशील गर्ग, दीपक यादव, निगम के उपायुक्त नीरज कौशिक, बी.पी.त्रिवेदी, पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, सुनील टांडे, राकेश मसीह, तपन तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेडे़, मनीष दुबे, अरविंद सिंह, हेमंत गभेल, अजय शुक्ला, आनंद दुबे, अरूण मिश्रा, दिनेश शर्मा, अजय साहू, उत्तम साहू, सरस देवांगन, दिवाकांत जायसवाल, अरूण वर्मा सहित निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर वंदे मातरम के सामूहिक गायन में भाग लिया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू है, जिसके लिये आवेदन ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित किया गया था।
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिला से कुल 563 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। जो अभ्यार्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं। लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जून 2026 तक पंजीकुत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं, वे रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर कर आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकतें है। परीक्षा के पूर्व इन आवेदकों को परीक्षा की तैयारी करवाने के उद्वेश्य से आवेदकों से जानकारी मांगी गई है ताकि पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध हो सके एवं परीक्षा हेतु तैयारी कराई जा सके।
इस संबंध में जिन आवेदकों द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन पंजीयन नहीं कराया गया है वे लिखित परीक्षा के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन करवा ले अथवा जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से संपर्क करें ताकि आगामी 04 मई 2026 से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026:विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है।
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु एमसीसी शाखा के लिए कौशल तेन्दुलकर संयुक्त कलेक्टर मो.नं. 8959393222 को नोडल एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा सर्व तहसीलदार/नायब तहसीलदार जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, परिवहन योजना एवं रूट चार्ट की व्यवस्था शाखा हेतु सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं.87639846122 एवं विवेक सिन्हा जिला परिवहन अधिकारी कोरबा मो.नं. 79743755945 को नोडल और संतोष हरिपाल परिवहन निरीक्षक परिवहन कार्यालय कोरबा, सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, मतपत्र पु्रफ रिडिंग, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांग रूम के लिए निशांत पाण्डेय जिला कोषालय अधिकारी मो.नं.7389912313 को नोडल और सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला-कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह व्यय संपरीक्षक एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) शाखा हेतु निशांत पाण्डेय कोषालय अधिकारी को नोडल और राकेश चौधरी उप कोषालय अधिकारी कटघोरा मो.नं. 9752930003, नीरज साहू उप जिला कोषालय अधिकारी कोरबा मो.नं. 9425537728 को सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री शाखा के लिए श्रीकांत कसेर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मो.नं. 7869096888 को नोडल अधिकारी और एम.आर.नायडू सहायक ग्रेड-2 जिला कार्यालय कोरबा, चंद्रशेखर कंवर सहायक ग्रेड-2 भू-अभिलेख कोरबा तिरूपति नाथ संलग्न जिला कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, डाक मतपत्र/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र शाखा हेतु श्रीमती गायत्री लहरे सहायक संचालक जिला खांख्यिकी कोरबा मो.नं. 9425226512 को नोडल और शीतल अग्रवाल सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण शाखा के लिये सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं. 87639846122, हेमन्त जायसवाल जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को नोडल अधिकारी और तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोंड़ी-उपरोड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जलपान/भोजन व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका परिषद दीपका और सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक कल

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 23 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, सहकारिता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677