Connect with us

कोरबा

उद्योग मंत्री व महापौर ने किया 01 करोड़ 05 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन

Published

on

सीतामणी चैक कोरबा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम के वार्ड क्र. 01, 05, 06, 08 व 09 को मिली विकास कार्यो की सौगात

कोरबा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिक निगम केारबा के वार्ड क्र. 01, 05, 06, 08 व 09 को 01 करोड़ 05 लाख रूपये के 06 विकास कार्यो की सौगात मिली। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम की एम.आई.सी. के सदस्य व पार्षदगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 01 अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा के सामने 10 लाख रूपये की लागत से सी.सी.रोड नाली निर्माण, वार्ड क्र. 05 अंतर्गत ईदगाह में इंदिरा नगर आंगनबाड़ी कलवर्ट तक 30 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण, वार्ड क्र. 06 अंतर्गत पुरानी बस्ती केारबा में सर्वमंगला फ्लोर मिल से भण्डारी चैक तक 12 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्र. 08 अंतर्गत मोतीसागरपारा नवीन माध्यमिक शाला के सामने 06 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्र. 08 के अंतर्गत मोतीसागरपारा बजरंग बली से किनारे दुकान तक 12 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण एवं नाली मरम्मत कार्य तथा वार्ड क्र. 09 अंतर्गत नवीन हाई स्कूल सीतामणी में 35 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण का कार्य कराया जाना हैं। आज सीतामणी चैक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उक्त विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। 

राज्य सरकार के 02 वर्ष पूर्ण, सुशासन पुनः हुआ स्थापित

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं, इन 02 वर्षो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने दर्जनों जनहितैषी फैसले लिए, पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया तथा प्रदेश में पुनः सुशासन की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होने कहा कि डाॅ.रमन सिंह प्रदेश में 15 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहे तथा इस दौरान उन्होने दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की, करोडों लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हुए, किन्तु बीच में इन योजनाओं को बंद कर दिया गया था, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुनः इन जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कराया, साथ ही जनहित की नई योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को पूरा किया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटलबिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की और अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारे छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। उद्योग मंत्री देवांगन ने आगे कहा कि नगर निगम कोरबा के सभी वार्डो में बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा विगत 02 वर्षाे मंे लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराए जा चुके हैं।

कोरबा के विकास में केाई बाधा नहीं आने दी जाएगी

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के निरंतर मार्गदर्शन व आशीर्वाद से नगर निगम केारबा क्षेत्र के सभी वार्डो में व्यापक रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा मैं अपनी जनता जनार्दन को यह आश्वस्त करती हूॅं कि कोरबा के विकास में कभी कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होने कहा कि कुछ वर्षो में कोरबा का विकास थम गया था, किन्तु अब पुनः उद्योग मंत्री देवांगन के मार्गदर्शन में विकास कार्यो को गति मिली है, सड़क, नाली, पानी, बिजली व साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं दूर हो रही हैं, निगम के सभी 67 वार्डो में बिना किसी भेदभाव के वहाॅं के नागरिकों की मांग व आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में लिया गया स्वदेशी का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमनागरिकों ने भारतमाता की सेवा और सम्मान के लिए दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों व देशी विकल्पों को अपनाने, भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, गांव, किसान एवं कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योगों को बढावा देने, युवाओं व बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करने, पारवारिक व सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करने आदि का संकल्प लिया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही एम.आई.सी. सदस्य उर्वशी राठौर, पार्षद धनश्री साहू, ईश्वर पटेल, राधा महंत, रूबीदेवी सागर, सुलोचना यादव, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, परविंदर सिंह, अजय विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद सुफल दास महंत व जगदीश श्रीवास, ईश्वर साहू, ऋतु जायसवाल, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, बीरू पाहूजा, लक्ष्य चतुर्वेदी, सुलोचना राठौर, निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, जोन कमिश्नर विनोद शांडिल्य, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, आकाश अग्रवाल, विनोद गोंड़, प्रतिमा सागर, राजेन्द्र राजपूत, विजय गुप्ता, रमाकांत साहू, नवीन जायसवाल, सुकेश दलाल, पूर्णिमा पासवान, सुरेन्द्र राजवाडे़, अनुज यादव, भोलू यादव आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending