Connect with us

देश

Mutual Funds पर निवेशकों का भरोसा मजबूत, SIP और इक्विटी फंड्स में झूमकर आया पैसा

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारतीय निवेशकों का म्यूचुअल फंड में भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, खासकर SIP (सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान) के जरिए। जून 2025 में SIP निवेश रू.27,269 करोड़ तक पहुंच गया, जो मई के मुकाबले 2% अधिक है। यह पहली बार है जब SIP मासिक निवेश रू.27,000 करोड़ के पार गया है।

SIP निवेश में लगातार ग्रोथ

जनवरी 2025 में SIP निवेश रू.26,400 करोड़ था, जो जून तक लगभग 3% की वृद्धि के साथ बढ़ा है। FY2025 में भी लगातार वृद्धि देखी गई है, जो SIP की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है – खासकर छोटे निवेशकों के बीच।

इक्विटी फंड्स में 24% की छलांग

  • AMFI (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) के अनुसार जून में कुल म्यूचुअल फंड इनफ्लो रू.49,301 करोड़ रहा, जो मई से 67% अधिक है।
  • इक्विटी फंड्स में रू.23,587 करोड़ का निवेश हुआ (24% की बढ़ोतरी)।
  • फ्लेक्सी कैप फंड्स में रू.5,733 करोड़, स्मॉलकैप में रू.4,024 करोड़ और मिडकैप में रू.3,754 करोड़ का निवेश हुआ।
  • ELSS को छोड़कर सभी इक्विटी कैटेगरी में पॉजिटिव फ्लो देखा गया, जो निवेशकों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।

डेट फंड्स में सुधार

जून में डेट फंड्स में आउटफ्लो घटकर रू.1,711 करोड़ रह गया, जो मई में रू.15,908 करोड़ था।

  • शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स: रू.10,276 करोड़
  • मनी मार्केट फंड्स: रू.9,484 करोड़
  • हालांकि, लिक्विड फंड्स से रू.25,196 करोड़ का आउटफ्लो हुआ।

हाइब्रिड और अन्य कैटेगरी का प्रदर्शन

  • हाइब्रिड फंड्स में 12% की बढ़ोतरी के साथ ₹23,222 करोड़ का निवेश हुआ।
  • आर्बिट्राज फंड्स:रू.15,584 करोड़
  • गोल्ड ETF: 2,080 करोड़ (613% की मासिक वृद्धि)
  • पैसिव फंड्स (ETF व इंडेक्स फंड्स) में निवेश घटकर रू.3,997 करोड़ रह गया।

कुल AUM में बढ़त

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) जून में 3% बढ़कर रू.74.14 लाख करोड़ पहुंच गया, जो निवेशकों के भरोसे और बाजार की मजबूती को दर्शाता है।

नए फंड ऑफर्स की बढ़ती लोकप्रियता

जून में 20 नए म्यूचुअल फंड NFOs लॉन्च हुए, जिन्होंने रू.1,986 करोड़ जुटाए। इनमें सबसे ज्यादा फोकस इंडेक्स फंड्स पर रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में 0.4% घटा, पांच माह की पहली गिरावट

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। कोयला, कच्चे तेल, उर्वरक और बिजली के उत्पादन में गिरावट के कारण मार्च में आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। पांच माह में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन पहली बार घटा है। फरवरी, 2026 में, आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 2.8 प्रतिशत बढ़ा था। 

वित्त वर्ष 2025-26 में बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि दर घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई। वित्त वर्ष 2024-25 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.5 प्रतिशत बढ़ा था।  

Continue Reading

देश

बिंदी-तिलक विवाद में Lenskart को झटका, डूबे 4500 करोड़!

Published

on

मुंबई, एजेंसी। देश की बड़ी आईवियर ​कंपनी में से एक Lenskart को बिंदी, तिलक से जुड़ा विवाद काफी महंगा पड़ गया। सोमवार को कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट आई है, जिससे इसकी मार्केट वैल्यूएशन में करीब 4,500 करोड़ रुपए की कमी आ गई।

विवाद की वजह कंपनी की एक पुरानी इंटरनल ग्रूमिंग पॉलिसी बनी, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस पॉलिसी में कथित तौर पर कर्मचारियों को बिंदी, तिलक जैसे कुछ धार्मिक प्रतीकों को पहनने से रोकने की बात कही गई थी। इसके बाद ऑनलाइन विरोध तेज हो गया और कंपनी के बहिष्कार की मांग भी उठने लगी।

शेयर में गिरावट

BSE पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 5% तक गिरकर 508.70 रुपए के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई और यह 533.70 रुपए के आसपास बंद हुआ।

गिरावट के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन घटकर लगभग 88,331 करोड़ रुपए रह गई, जो पहले करीब 92,872 करोड़ रुपए थी यानी एक ही सत्र में करीब 4,540 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। बाद में आंशिक सुधार के साथ वैल्यूएशन में कुछ बढ़त भी दर्ज की गई।

कंपनि ने दी थी सफाई

इस विवाद पर कंपनी के फाउंडर Peyush Bansal ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल डॉक्यूमेंट पुराना है और मौजूदा पॉलिसी को नहीं दर्शाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी में किसी भी धार्मिक पहनावे या प्रतीकों पर कोई प्रतिबंध नहीं है और इस गलतफहमी के लिए माफी भी मांगी।

Continue Reading

देश

बंगाल की पहचान बचाने की लड़ाई है यह विधानसभा चुनाव, PM मोदी का बड़ा दावा

Published

on

झाड़ग्राम, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को राज्य की पहचान बचाने की लड़ाई बताते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर मूल निवासियों के बजाय ‘घुसपैठियों’ के पक्ष में राजनीति करने का आरोप रविवार को लगाया। मोदी ने आदिवासी बहुल झाड़ग्राम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ”घुसपैठियों के लिए घुसपैठियों की सरकार’ बनाना चाहती है और मतदाताओं से इसे सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ”यह चुनाव इस भूमि की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है। यह बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है। आज बंगाल को अपनी पहचान खोने का डर है।” उन्होंने आरोप लगाया, “तृणमूल जिस रास्ते पर चल रही है वह बहुत खतरनाक है। तृणमूल कांग्रेस ‘घुसपैठियों के लिए घुसपैठियों की और सरकार बनाना चाहती है। एक ऐसी सरकार जो बंगाल की जनता के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करने के बजाय केवल घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करेगी।”

मोदी ने दावा किया कि ऐसी सरकार के लिए सबसे बड़ी बाधा पश्चिम बंगाल के आम लोग होंगे। उन्होंने कहा, ”तृणमूल कांग्रेस की घुसपैठियों वाली सरकार के लिए, अगर कोई शत्रु है, तो वे यहीं बैठे भाई-बहन होंगे, जो घुसपैठियों के शत्रु होंगे।” प्रधानमंत्री ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ असंतोष राज्य के सभी समुदायों और क्षेत्रों में फैल गया है। उन्होंने कहा, “इसलिए, बंगाल के हर समुदाय, हर वर्ग, हर क्षेत्र ने इस बार ठान लिया है और तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है।”

मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने और भ्रष्टाचार व जबरन वसूली की व्यवस्था चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, “अगर किसी को घर बनाना है, तो उसे तृणमूल कांग्रेस के सिंडिकेट पर निर्भर रहना पड़ता है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और विधायक आपकी समस्याओं की परवाह नहीं करते। वे अपनी जेबें भरने में व्यस्त हैं।”

प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस नेता राज्य के कई हिस्सों में आदिवासियों की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने कब्जा कर लिया है।” पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। झाड़ग्राम में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677