कोरबा । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरेली के पावन पर्व पर हसदेव नदी के तट पर भवानी मंदिर के समीप निर्मित प्रदेश के एकमात्र छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर अंचल और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने मंदिर परिसर में कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना की, तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मंचीय कार्यक्रम के शुरुआत में समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल का मंदिर संचालन समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विगत 21 वर्षों से मंदिर संचालन समिति के सदस्यगण इस परिसर में अपनी सेवाएं दे रहे हंै, जो कि प्रशंसनीय है। विगत 21 वर्षों से मुझे भी यहां आकर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त होते आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर परिसर के पास ही एक सुविधा जनक सामुदायिक भवन एवं शेड का निर्माण करवाया गया है, जिससे विभिन्न कार्यक्रम के आयोजनों में लाभ मिलता है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि हरेली का पर्व किसानों, खेतीहर, कामगरों का महान लोकपर्व है। इस दिन किसान अपने कृषि उपकरणों का घर के आंगन में परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना करते हैं। चारों तरफ खेत-खलिहानों में मनमोहक और आंखो को सुकून देने वाली हरियाली तथा शीतल हवाएं से आनंद मिलता है।
संचालन समिति के अध्यक्ष मोहन प्रधान ने स्वागत उद्बोधन किया। जिन्होंने बताया कि समूचे छत्तीसगढ़ में कोरबा एकमात्र ऐसी जगह है, जहां आज से बीस साल पहले जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर का निर्माण करवाया, जहां प्रतिवर्ष हरेली पर्व का भव्य आयोजन किया जाता है। इस मंदिर परिसर में दूरस्थ अंचलों के भी श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं तथा प्रदेश के ख्यातिलब्ध लोक कलाकारों का जत्था नृत्य अथवा गायन विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। यहां सुबह से ही मेले जैसा माहौल बना रहता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम स्थल पर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए नारियल फेंक, गेड़ी दौड़ सहित अनेक पारंपरिक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व अन्य मंचस्थ अतिथियों के हाथों पुरूस्कृत किया गया। आज के कार्यक्रम में कोरबा के लोक कलाकार थीरमन दास अपने दल के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरीतिमा का प्रतीक हरे रंग की साड़ियां पहन रखी थीं। उपस्थित लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन अंचल के प्रसिद्ध रंगमंच कर्मी घनश्याम श्रीवास ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति के महासचिव प्यारे लाल चौधरी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक मोहन प्रधान, महासचिव प्यारे लाल चौधरी, संगठन सचिव सुरेश कुमार द्विवेदी, आर.के. पाण्डेय, गीता महंत, सपना चौहान, द्रोपती तिवारी, कुसुम द्विवेदी, अमृता निषाद, ममता अग्रवाल, दिनेश कुमार केंवट, ममता कटकवार, वरिष्ठ संरक्षक हरिशचंद्र निषाद, यू.आर. महिलांगे, रामाधार पटेल, थिरमन दास, रजनीश निषाद, पवन जांगड़े, रमेश श्रीवास, डिगम्बर कर्ष, रामेश्वर महंत, दिलहरण महंत, निर्मल राज, छतराम यादव, एन डी कोलियर, श्याम बाई महंत, झलकुंवर, राजमति यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर कृपाराम साहू, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, नारायण कुर्रे, बद्री किरण, मुकेश राठौर, सुभाष राठौर, सुकसागर निर्मलकर, मनक साहू, आनंद पालीवाल, पालुराम साहू, सुरेश सहगल, अनिवाशा बंजारे, प्रदीप पुरायणे, झलकुंवर, शालु पनरिया, शांता मण्डावे सहित बड़ी संख्या में कोरबा शहर व ग्रामीण अंचल के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।