Connect with us

कोरबा

रेल कारीडोर में स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा: दूसरे प्रदेश के मजदूरों से कराया जा रहा काम

Published

on


शिवकीर्ति इंटरनेशनल लिमिटेड की शिकायत: पार्षद तिवारी ने मंत्री देवांगन को दी जानकारी

कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद एवं भाजपा नेता अरूणीश तिवारी ने मंत्री लखनलाल देवांगन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि रेल कारीडोर के कार्य में ठेका कंपनी शिवकीर्ति इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा स्थानीय युवा बेरोजगारों की उपेक्षा कर बाहर से मजदूर मंगाकर काम करा रही है।
ज्ञापन में श्री तिवारी ने लिखा है कि उरगा से गेवरा रोड-पेंड्रा रोड तक के लिए रेल कॉरीडोर का निर्माण भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है, इसके निर्माण के लिए 10 हजार करोड़ का टेंडर इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड को दिया गया है और उसके द्वारा उक्त कार्य के लिए अधिकृत ठेका कंपनी शिवकीर्ति इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा रेल कॉरीडोर में बाहर से श्रमिक मंगाकर कार्य करा रहा है, जिसके कारण स्थानीय बेरोजगार युवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय युवाओं ने बताया कि इस कंपनी में काम मांगे जाने पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा कहा जाता है-तुम छत्तीसगढिय़ा लोग कोई काम के नहीं हो! तुमलोग कुछ काम नहीं कर सकते! तुम लोगों को काम में लगाकर कंपनी को बंद कराना है क्या! निकम्मे लोगों के लिए हमारी कंपनी में कोई जगह नहीं है! इस तरह हमारा अपमान किया जाता है।
भडक़ सकता है आक्रोश
स्थानीय युवाओं ने बताया कि यदि कंपनी का व्यवहार छत्तीसगढ़ के युवाओं के प्रति ऐसा व्यवहार है तो हम अपनी जमीन पर कंपनी को काम करने ही नहीं देंगे और कभी भी युवाओं का आक्रोश भडक़ सकता है।
मंत्री लखन से न्याय दिलाने की मांग
अरूणीश तिवारी ने बताया कि उक्त कंपनी का रवैय्या ठीक नहीं है और लखनलाल देवांगन-केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मांग की गई है कि उक्त कंपनी के खिलाफ जांच कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करें और उक्त कंपनी में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending