कोरबा
नगर निगम व पंचायत चुनाव में विधर्मियों को प्रत्याशी न बनाए जाने हेतु नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा को ज्ञापन सौंपा
कोरबा।विश्व हिंदू परिषद,धर्मसेना, हिन्दू जागरण मंच, धर्मजागरण, आदित्य वाहिनी के तत्वावधान में संयुक्त ज्ञापन म उल्लेख किया गया कि कोरबा जिला,जो अपनी सांस्कृतिक विरासत और शांति प्रिय परंपराओं के लिए जाना जाता है, आज कुछ विधर्मियों की गतिविधियों के कारण अशांति और असुरक्षा का अनुभव कर रहा है।
धर्मांतरण, गौ-तस्करी, लैंड जिहाद, और लव जिहाद जैसी गतिविधियों ने इस जिले के सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित किया है।
इतिहास साक्षी है कि जब भी कुछ धर्म विशेष ने बहुसंख्यक समाज को कुचलने के प्रयास किए हैं, तब समाज में असंतोष और विघटन बढ़ा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे उदाहरणों से यह स्पष्ट होता है कि हिंदू समाज को कमजोर करने वाले कार्य लंबे समय तक किसी भी क्षेत्र के लिए हानिकारक होते हैं।ऐसी परिस्थिति में, हमारा आपसे आग्रह है कि आगामी नगर निगम और पंचायत चुनावों में किसी भी विधर्मी व्यक्ति को प्रत्याशी न बनाया जाए। यह निर्णय हिंदू समाज के विश्वास और सहयोग को बनाए रखने में सहायक होगा। यदि इस आग्रह की अनदेखी की जाती है, तो हिंदू संगठन और समाज इस निर्णय का सामूहिक विरोध करेंगे और ऐसे प्रत्याशी के विरुद्ध व्यापक आंदोलन करेंगे।
यह ज्ञापन किसी भी राजनीतिक प्रेरणा से नहीं, बल्कि हिंदू समाज और उसकी भलाई के हित में लिखा गया है। हम आपसे अपेक्षा करते हैं कि आप हमारे आग्रह को गंभीरता से लेंगे और ऐसा निर्णय करेंगे जो क्षेत्र की सामाजिक एकता और शांति को बनाए रखने में सहायक हो।
कोरबा
भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदी बाज़ार द्वारा महाआरती कार्यक्रम संपन्न

कोरबा/हरदी बाज़ार। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदी बाज़ार के तत्वावधान में सप्तदेव दुर्गा मंदिर, हरदी बाज़ार में भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति, प्रगति एवं समृद्धि की मंगलकामना हेतु विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न की गई।

कटघोरा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल के शुभ कर-कमलों से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई।

कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदी बाज़ार के अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी द्वारिका शर्मा, चुलेश्वर राठौर (प्रदेश सह-संयोजक, किसान मोर्चा), छोटेलाल पटेल (वरिष्ठ भाजपा नेता), श्रीमती अनुसूइया राठौर (महामंत्री, जिला महिला मोर्चा), नवरतन सिंह राजपूत (महामंत्री), अमरनाथ कौशिक (महामंत्री), ब्यास राठौर (कोषाध्यक्ष), बजरंग यादव (मंडल उपाध्यक्ष), विनोद कंवर (मंडल उपाध्यक्ष), नरेद्र अहीर ( सोशल मिडिया प्रभारी जिला पि. वर्ग मोर्चा ), शिव मरकाम (अध्यक्ष, अनुसूचित जन जाति मोर्चा), प्रभाकर कौशिक (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), किशन सूर्यवंशी (अध्यक्ष युवा मोर्चा), श्याम राठौर , महेंद्र डिक्सेना, शिव नारायण यादव, संजय पटेल, निखिल राठौर, गुलशन टेकाम, कमल किशोर, प्रकाश कुमार , देव प्रकाश यादव, निखिल, संजू , सुमित , शिवम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोरबा
कोरबा में सड़क हादसे में घायल की मौत:ग्रामीण बोले- 3 घंटे देरी से पहुंची डायल- 112, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा की मांग
कोरबा। कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में ग्रामीण की जान चली गई। आरोप है कि लेमरू थाना क्षेत्र के लामपहाड़ मार्ग पर सड़क हादसे में घायल ग्रामीण करीब तीन घंटे तक तड़पता रहा और इलाज के अभाव में मौके पर ही दम तोड़ दिया। डायल-112 और एम्बुलेंस तीन घंटे की देरी से घटनास्थल पर पहुंची।
यह घटना 8 जून की रात करीब 7 बजे की है। ग्राम अखराडाड निवासी ग्रामीण बाइक से लामपहाड़ मार्ग से गुजर रहा था, तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। लगभग 7:30 बजे आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली।

एम्बुलेंस चालक नहीं मिलने से समय पर नहीं मिला इलाज
घायल की गंभीर हालत देखकर ग्रामीणों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे बाइक पर बैठाया जा सके। एक ग्रामीण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू के प्रभारी बीडी नायक से संपर्क किया। प्रभारी ने बताया कि 108 एम्बुलेंस का ड्राइवर माइकल अपने घर जा चुका है।
डायल-112 की टीम तीन घंटे देरी से पहुंची, घायल ने तोड़ा दम
इसके बाद डायल 112 को फोन किया गया। डायल- 112 की टीम तीन घंटे के लेट लामपहाड़ पहुंची। तब तक घायल ग्रामीण की मौत हो चुकी थी। शाम 7 बजे हुए हादसे के बाद रात करीब 10 बजे तक व्यवस्था जुटाने में समय निकल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लेमरू में 108 एम्बुलेंस केवल दिन में चलती है।
लेमरू में 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा की मांग, रात में नहीं मिलती सुविधा
उनका कहना है कि रात की शिफ्ट के लिए ड्राइवर उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण रात में मरीजों को 108 की सुविधा नहीं मिल पाती। ग्रामीणों ने लेमरू में 108 एम्बुलेंस के लिए 24 घंटे ड्राइवर और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की व्यवस्था करने की मांग की है।
कोरबा
पत्नी को हाथ-मुक्कों और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला: अधमरा कर चादर ओढ़ाकर छोड़ा, मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
कोरबा। कोरबा में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने अधमरी पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय खाट पर चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया था। सुबह घरवालों को महिला मृत मिली। पुलिस ने आरोपी पति बिहानू सिंह मंझवार को हिरासत में ले लिया है। यह मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

यह घटना मंगलवार तड़के करीब 4 बजे मुड़ापार अरसेना गांव में हुई। आरोपी बिहानू सिंह मंझवार (45) को अपनी पत्नी बिरसो बाई (45) के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
मंगलवार तड़के जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, तब बिहानू और बिरसो बाई के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि बिहानू ने हाथ-मुक्कों और डंडे से बिरसो बाई की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह अधमरी हो गई।

अधमरी हालत में पत्नी को खाट पर डालकर चादर ओढ़ा दी
इसके बाद आरोपी ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय खाट पर सुलाकर चादर ओढ़ा दी। करीब दो घंटे बाद जब बिरसो बाई नहीं उठी, तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो बिरसो बाई की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना गांव के सरपंच ने लेमरू पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुमन पोया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी बिहानू सिंह मंझवार को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चरित्र संदेह ही सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
