Connect with us

कोरबा

मंत्री लखनलाल ने पूर्व राजस्व मंत्री की 10 हजार एकड़ जमीन और 500 करोड़ की स्वर्ण सिटी पर उठाए सवाल

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की संपत्ति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान मंत्री देवांगन ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री अग्रवाल के पास 10 हजार एकड़ से अधिक जमीन है और कोरबा शहर में 500 करोड़ रुपये की लागत से स्वर्ण सिटी का निर्माण करवा रहे हैं।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ दिन पहले कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के नामांकन के दौरान पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भाजपा को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी संपत्ति में कुछ भी गलत या फर्जी पाया जाता है, तो वे जेल जाने को तैयार हैं।

पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

मंत्री देवांगन ने इस मुद्दे पर कहा कि पूर्व मंत्री की इतनी बड़ी संपत्ति की जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि इतना पैसा आया कहां से। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर भी संपत्ति के स्रोत को लेकर सवाल उठाए। देवांगन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में नेताओं द्वारा अर्जित की गई संपत्तियां जांच का विषय हैं।

इस तरह नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिसमें नेताओं की संपत्ति प्रमुख मुद्दा बन गई है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले- भाजपा लगा रही है फर्जी आरोप, करा लें मेरी जांच जेल जाने के लिए तैयार

28 जनवरी को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी के नामांकन दाखिल करने के बाद जयसिंह अग्रवाल के कड़े तेवर देखने को मिले और एक मंत्री द्वारा उनके ऊपर बार-बार आरोप लगाने से आक्रोशित दिखे और कहा कि मेरी संपत्ति की जांच करा ली जाए और गलत ढंग से संपत्ति अर्जित किया हूं , तो जेल जाने के लिए तैयार हूंं। बार-बार फर्जी आरोप भाजपा द्वारा लगाया जा रहा है।

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल मीडिया से रूबरू हुए। आज उनके तेवर काफी आक्रामक थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर निगम से नल कनेक्शन की मांग की थी

Former minister Jaisingh Agrawal said BJP is making false allegations in Korba

पूर्व मंत्री जयसिंह व अन्य

नगर निगम चुनाव के लिए कोरबा क्षेत्र में 11 फरवरी को मतदान होना है। निगम क्षेत्र के 2 लाख 67 हजार 103 मतदाता इस बात को तय करेंगे की अगला महापौर कौन होगा। चुनाव प्रचार की शुरुआत होने के साथ अब कई प्रकार की चीज सामने आ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस बात का खुलासा किया कि पिछले वर्षों में उन्हें नल कनेक्शन देने से इनकार किया गया जबकि हमने अपने कार्यकाल में 10000 निशुल्क कनेक्शन बांट दिए।

विधानसभा चुनाव के बड़े अरसे बाद पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल मीडिया से रूबरू हुए। आज उनके तेवर काफी आक्रामक थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर निगम से नल कनेक्शन की मांग की थी जिस पर इंकार कर दिया गया था। जबकि नगर निगम में कांग्रेस की महापौर रेनू अग्रवाल के कार्यकाल में लोगों को 10000 नल कनेक्शन निशुल्क देने का काम हमने किया।

पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए आगे अगर उसमें दम है तो वह एसईसीएल से क्षेत्रीय विकास के लिए 30 करोड रुपए लेकर दिखाएं। पूर्व मंत्री का कहना था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सड़क विकास के लिए 300 करोड़ की राशि दिलवाई है।

पूर्व मंत्री की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि उन्होंने एक सड़क के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी जिसका काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। लोगों को  पट्टा दिए जाने से संबंधित सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने बताया कि कांग्रेस ने पिछले वर्षों में इस तरह की सुविधा दी है जबकि भाजपा सरकार इस पर सवाल खड़े कर रही है।

पूर्व राजस्व मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फर्जी आरोप लगाती है मेरे हर काम की जांच कर ले मेरी प्रॉपर्टी की जांच कर ले मैं मंत्री था अगर एक तिनका भी गलत मिलता है तो उसे जेल भेज दे वह तैयार है। केवल और केवल भाजपा सरकार आरोप प्रत्यारोप लगती है कांग्रेस कार्यकाल के दौरान उन्होंने गरीबों को पट्टा दिया भाजपा के 5 सालों में 1 साल तो गुजर गए हैं 4 साल बाकी है पट्टा देकर दिखाएं। कांग्रेस कार्यकाल में उन्होंने 10000 पट्टा वितरण किया है जिसे जनता आज खुश है और इसका परिणाम आगे जरुर देखने को मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा के उरगा-हाटी मार्ग पर हादसा, दो युवकों की मौत:तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे, चालक फरार

Published

on

कोरबा। कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास उरगा-हाटी मार्ग पर गुरुवार (23 जुलाई) को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान चचिया दर्रीपार निवासी राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार काफी अधिक थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और करतला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रथ यात्रा की खुशियां मातम में बदलीं

घटना ऐसे समय हुई जब चचिया गांव में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर उत्सव और मेले का माहौल था। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

Continue Reading

कोरबा

महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

Published

on

बालकोनगर। कभी सुरक्षा को केवल शारीरिक शक्ति से जोड़कर देखा जाता था और महिलाओं को सुरक्षा की आवश्यकता वाले वर्ग के रूप में माना जाता था। लेकिन समय के साथ यह सोच बदल रही है। आज महिलाएं केवल अपनी सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि औद्योगिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। यही बदलाव बालको के सेंट्रल सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (सीएसओसी) में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जिसे अब पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित शी-एसओसी (सिक्योरिटी हार्मनी एंड एक्सीलेंस) के रूप में विकसित किया गया है। यह रूढ़िवादी धारणाओं से आगे बढ़कर एक ऐसी आधुनिक सुरक्षा संस्कृति को दर्शाती है, जिसमें शारीरिक शक्ति से अधिक योग्यता, सतर्कता, तकनीकी दक्षता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को महत्व दिया जाता है।

बालको का सीएसओसी कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य नियंत्रण केंद्र है। यह केंद्र दिन-रात, पूरे सप्ताह लगातार संचालित रहता है। संयंत्र परिसर में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सुरक्षा अलर्ट का विश्लेषण, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय, सुरक्षा टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना और महत्वपूर्ण निर्णयों में सहयोग जैसी सभी जिम्मेदारियां अब महिलाओं की टीम निभा रही है। यह केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि महिलाओं की क्षमता, नेतृत्व और पेशेवर दक्षता पर संगठन के विश्वास का प्रतीक है।

औद्योगिक सुरक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे वातावरण में धैर्य, बारीकियों पर ध्यान, तार्किक सोच और बेहतर संवाद कौशल जैसी विशेषताएं बेहद महत्वपूर्ण हो जाती हैं। महिलाओं की भागीदारी इन सभी पहलुओं को और मजबूत बनाती है तथा सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाती है।

शी-एसओसी की प्रभारी वर्षा द्विवेदी बताती हैं कि बालको ने उन्हें सुरक्षा संचालन का नेतृत्व करने का अवसर और विश्वास दिया है। आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों, नवीन तकनीकों और नियमित प्रशिक्षण के कारण उनका आत्मविश्वास लगातार बढ़ा है। उनके अनुसार, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने से निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हुई है और संगठन की महिला सशक्तिकरण की सोच ने उन्हें नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया है। उनका कहना है कि महिलाएं भी सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व कर सकती हैं।

रेखा श्रीवास्तव का मानना है कि अब समय आ गया है कि सुरक्षा क्षेत्र में महिलाओं को लेकर बनी पुरानी धारणाओं को बदला जाए। उनके अनुसार, सुरक्षा केवल शारीरिक शक्ति का विषय नहीं है। इसमें सतर्कता, अनुशासन, ईमानदारी, प्रभावी संवाद और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। महिलाओं ने अपने कौशल, प्रशिक्षण और समर्पण के माध्यम से बार-बार यह सिद्ध किया है कि किसी भी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने की क्षमता लिंग नहीं, बल्कि योग्यता और मेहनत से तय होती है।

पूजा टंडन का कहना है कि इस क्षेत्र में हर दिन नई चुनौतियां सामने आती हैं, जो कुछ नया सीखने और बेहतर बनने का अवसर देती हैं। सीएसओसी में तकनीक और सुरक्षा संचालन के साथ काम करने का अनुभव उनके पेशेवर जीवन को और अधिक समृद्ध बना रहा है। उनके अनुसार, जब किसी आपात स्थिति में सही समय पर लिया गया निर्णय किसी बड़े जोखिम को टाल देता है, तब अपने कार्य की वास्तविक सार्थकता का एहसास होता है।

बालको का शी-एसओसी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि विविधता, समान अवसर और योग्यता पर आधारित कार्य संस्कृति किसी भी संगठन को अधिक सक्षम बनाती है। महिलाओं के नेतृत्व में संचालित यह सुरक्षा नियंत्रण केंद्र न केवल उनकी क्षमता और नेतृत्व कौशल को नई पहचान देता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि सही अवसर, प्रशिक्षण और विश्वास मिलने पर महिलाएं किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलता के साथ निभा सकती हैं। आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था में महिलाओं की यह भागीदारी बदलती सोच, समावेशी कार्य संस्कृति और सशक्त नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण है।

Continue Reading

कोरबा

SECL Vigilance Department Takes Significant Initiative to Enhance Transparency and Efficiency in Coal Dispatch System

Published

on

Bilaspur/Korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL) has taken a significant step towards making its coal dispatch system more transparent, efficient, and effective. As part of its Preventive Vigilance initiatives, the Vigilance Department has established dedicated Truck Dispatch Monitoring Control Rooms at SECL’s major mines—Gevra, Dipka, Kusmunda, and Raigarh.

These Control Rooms have been developed entirely in-house by SECL, reflecting the organization’s technical capability, spirit of innovation, and effective inter-departmental coordination. Equipped with real-time digital dashboards, the Control Rooms enable continuous monitoring of truck movement, dispatch status, and potential operational bottlenecks.

The initiative aims not only to detect irregularities but also to bring about systemic improvements by preventing situations that may lead to unnecessary delays, operational inefficiencies, or lack of transparency in the dispatch process. Real-time monitoring will facilitate early identification of potential bottlenecks, enabling timely interventions and better coordination among all stakeholders.

The initiative is expected to significantly reduce Truck Turnaround Time (TAT), minimize delays in vehicle movement, and improve the overall efficiency of coal dispatch and evacuation. It will also facilitate prompt, data-driven, and informed decision-making through the availability of real-time operational information.

The initiative reflects SECL Vigilance Department’s continued commitment to strengthening transparency, accountability, and operational efficiency in line with the spirit of the Central Vigilance Commission’s (CVC) Preventive Vigilance framework.

By leveraging digital technology, real-time monitoring, and proactive operational management, SECL’s Vigilance Department is fostering greater transparency and systemic improvements in the coal dispatch process while advancing technology-enabled mining and logistics practices.

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677