सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम संपन्न, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया संबोधन
कोरबा में गूंजा मोदी विज़न का संदेश, पूर्व मंत्री व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने रखे विचार
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत रक्तदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर सहित अनेक जनसेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को आशीर्वाद प्वाइंट टी.पी. नगर कोरबा में प्रबुद्ध वर्ग संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए।
आज देश तेजी से विकास कर रहा – अमर अग्रवाल
अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विज़न के साथ 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का रोडमैप तैयार किया है, वह सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि राष्ट्र को नई दिशा देने वाला संकल्प है। उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्य आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी ने रखा है। इसके लिए आधारभूत संरचना, नई शिक्षा नीति, तकनीकी नवाचार, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर उद्योगों पर विशेष बल दिया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने जनधन योजना के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह शासन की जो नींव रखी है, उसी के परिणामस्वरूप आज देश तेजी से विकास कर रहा है। भारत आज केवल उपभोक्ता देश नहीं, बल्कि उत्पादन और निर्यात केंद्र बन रहा है।
आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा से देख रहा – लखनलाल देवांगन
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा से देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए जो योजनाएं लागू की हैं, उनका लाभ अब सीधे नागरिकों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार जनता को जोड़कर प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में जुटी है।
सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का निर्वहन है – गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का निर्वहन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
मंचस्त अतिथियों में पूर्व मंत्री व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, महापौर संजू देवी राजपूत, संयोजक डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश मंत्री रितू चौरसिया, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, योगेश जैन, अशोक चावलानी, पवन गर्ग सहित भारी संख्या में प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।